फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह हफ्ता, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Mon, 30 Jan 2023 07:14 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला
मेष 
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने सपने सच होते हुए नजर आएंगे। मेहनत का पूरा फल मिलने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है जो अभी तक सिंगल हैं। इस दौरान उनके जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है या फिर उनका विवाह तय हो सकता है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-शासन से संबंधित अटके हुए में गति आयेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए गुडलक लिए रहने वाला है। इस दौरान सिर्फ कारोबार में लाभ होगा बल्कि आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इस दौरान कमीशन पर काम करने वालों को कोई बड़ा कांट्रैक्ट मिल सकता है। किसी विशेष उपलब्धि से कामकाजी महिलाओं का मान-सम्मान न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में बढ़ेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और किसी कार्य विशेष के लिए निकलते समय हनुमान जी को चढ़ाए गए सिंदूर का तिलक लगाकर घर से निकलें। 
विज्ञापन

2 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी घरेलू समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप उसे बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के आपसी संवाद सुलझाने का प्रयास करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। सप्ताह के मध्य में छात्राें का मन पढ़ाई से उचट सकता है। हालांकि उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास से ही मनचाही सफलता मिल पाएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगो को कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत बनी रहेगी। इस दौरान वे आपके कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में अपनी योजनाओं का खुलासा तब तक किसी के सामने न करें, जब तक आप उसे पूरा कर न लें। प्रेम संबंध में सोच-समझकर पींग बढ़ाएं और किसी भी प्रकार के उतावलेपन से बचें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने कामकाज की व्यस्तता से कुछ समय घर-परिवार के लिए जरूर निकालें। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्या को खीर या सफेद मिठाई खिलाएं। 
विज्ञापन

3 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन 
मिथुन राशि के जीवन में इस सप्ताह अचानक से आने वाली कोई आपदा बड़े अवसर में बदल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे निभाने के लिए आपको अतिरिक्त समय निकालकर परिश्रम करना पड़ेगा। हालांकि आपके द्वारा किया गया यह प्रसास व्यर्थ नहीं जाएगा और यह आपके करियर को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा। जो लोग उच्च शिक्षा या फिर विदेश में पढ़ाई के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें सप्ताह के उत्तारार्ध तक इस संबंध में कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यह समय आपके व्यवसाय की दृष्टि से आपके अनुकूल रहने वाला है, लेकिन फिर भी आपको धन को लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतना चाहिए। वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपना काम दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। यदि किसी बात को लेकर आपके लव पार्टनर के साथ संबंध बिगड़ गए हैं तो इस सप्ताह किसी मित्र की मदद से गलतफहमियां दूर होंगी और आपकी लवलाइफ एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी। जीवनसाथी के साथ सुखद बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत संबंधी कष्टों से बचने के लिए आपको इस सप्ताह मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहना होगा। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणेश चालीसा का पाठ करें। 

4 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क 
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का साथ अपेक्षा के अनुरूप कम ही मिल पाएगा वहीं निजी जीवन में आने वाली कुछ एक अड़चनें आपकी मानसिक चिंता का बड़ा कारण बनेगी। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार के किसी बजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान घर की मरम्मत आदि कार्यों में आपकी जेब से अधिक खर्च हो सकता है, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। हालांकि बड़े खर्चों के बीच आय के अतिरिक्त स्रोत भी बनेंगे। छोटी-मोटी तकलीफों को इग्नोर कर दें तो आपकी सेहत इस सप्ताह सामान्य रहेगी। यदि आप किसी बड़े पद या फिर अहम जिम्मेदारी को पाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। सप्ताह के अंत में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवन के उतार-चढ़ाव भरे समय में आपका जीवनसाथी संबंध बनेगा। 

उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं गंगाजल चढ़ाकार शिवमहिम्नस्तोत्र का पाठ करें। 
विज्ञापन

5 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से हुई मुलाकात भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का माध्यम बनेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर की कृपा बनी रहेगी और जूनियर भी पूरा सहयोग करते हुए नजर आएंगे। जो लोग लंबे समय से नौकरी में बदलाव की ख्वाहिश पाले हुए थे, उन्हें इस सप्ताह मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकता है। कुल मिलाकर इस सप्ताह आप जिस कार्य के लिए कोशिश करेंगे, उसमें आपको शुभ परिणाम मिलते नजर आएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान की गई कोई बड़ी डील भविष्य में बड़े लाभ का कारण बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होगी और लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल में रोली और अक्षत डालकर अर्घ्य दें और कम से कम एक माला गायत्री मंत्र अवश्य जपें।   
विज्ञापन

6 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मिले टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। सिर्फ कार्यक्षेत्र ही नहीं बल्कि जीवन से जुड़े जिस भी क्षेत्र में कार्य सिद्धि के लिए प्रयास करेंगे, उसमें अत्यधिक परिश्रम के पश्चात ही सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अपेक्षा मुकाबले थोड़ा कम लाभ देने वाला रहेगा। हालांकि इस दौरान किया गया निवेश भविष्य में बड़े लाभ का कारण बन सकता है, लेकिन भूलकर भी जोखिम भरा निवेश न करें और यदि पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं तो अपने अपने साझेदार को विश्वास में लेकर आगे बढ़ें। सप्ताह के उत्तरार्ध में विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें और बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग के वस्त्र या कुछ धन दान करें। 
 
विज्ञापन

7 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह जोश में आकर होश खोने से बचना होगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें और किसी भी काम को कल पर टालने से बचें, अन्यथा पास आई सफलता हाथ से निकल सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ मतभेद होने पर अपना विरोध नम्रता के साथ जताएं अन्यथा आपका गलत व्यवहार आपको सही होते हुए गलत साबित होने का बड़ा कारण बन सकता है। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के लिए लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं भविष्य में लाभ प्रदान करने वाली होगी। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय या फिर वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह के उत्तरार्ध तक यह पूरी हो सकती है। यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए अधिक सफलता लिए रहने वाला है। उनका मान-सम्मान घर और बार दोनों जगह बढ़ेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी की इंट्री हो सकती है तो वहीं पहले से प्रेम संबंध में बने हुए लोगों के बीच बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। खट्टी-मीठी तकरार के बीच वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा एवं रुद्राष्टकं का प्रतिदिन पाठ करें। 

8 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अचानक से कामकाज का ज्यादा बोझ बढ़ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अधिक समय देना पड़ सकता है। इस दौरान आपको उन लोगों से खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो अक्सर आपके काम में अड़ंंगे डालने में लगे रहते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान ज्यादा मुनाफे के चक्कर में बड़ा नुकसान करने से बचें। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो अपने साझेदार पर आंखे बंद करके विश्वास न करें। सप्ताह के मध्य में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत चिंता का विषय बनेगी तो वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आए कुछ बड़े आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। इस दौरान विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन तो होगा लेकिन खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी। सप्ताह के अंत तक संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आपको मानसिक राहत मिलेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में इस दिशा में कोई भी कदम खूब सोच-समझकर उठाएं। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने बिजी लाइफ से कुछ समय अवश्य निकालें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। 

9 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु 
छोटी-मोटी समस्याओं को इग्नोर कर दिया जाए तो आपके लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर शुभ साबित होने वाला है। हालांकि होने के लिए आपको अपने समय और धन का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में समाजसेवा से जुड़े लोगों को किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान आपका मन धर्म-कर्म में ज्यादा रमेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। यदि आप बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे आपको इस सप्ताह स्वास्थ्य लाभ मिल जाएगा। इस सप्ताह के अंत तक न सिर्फ आपकी शारीरिक बल्कि किसी बड़ी मानसिक समस्या दूर हो जाएगी। सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपकी बड़ी समस्या का हल निकल आएगा। जो लोग लंबे समय से अपने कारोबार में विस्तार की योजना बना रहे थे, उनके लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। कारोबार में उत्तम लाभ के योग बनेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु की पीले पुष्प और तुलसीदल चढ़ाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

10 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर 
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपके घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो लोग विदेश में पढ़ाई या व्यवसाय के लिए प्रयासरत थे, उनकी राह में आ रही अड़चनें दूर हो सकती है। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा था तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है। इस दौरान घर-परिवार से जुड़ी किसी समस्या के लिए आपका निर्णय सही साबित होगा। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल है। उन्हें अपने सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। मनचाहे पदोन्नति या तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन सकते हैं। इस दौरान किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा भस्म और शमीपत्र चढ़ाकर करें। साथ ही साथ रुद्राक्ष की माला से शिव मंत्र का जाप करें। 

11 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं लाभ लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ से जुड़ी किसी योजना जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ा पद या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वेतन और सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। यदि आप लंबे समय से अपने काम में बदलाव की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। आपको बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से आप अपने कारोबार में मनचाहा लाभ पाने में कामयाब होंगे। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। इस दौरान किसी योजना में धन निवेश करने पर भविष्य में लाभ की संभावना बढ़ेगी। हालांकि ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना उचित रहेगा। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन किसी पीपल के पेड़ के नीचे आटे से बना चौमुख दीया जलाएं। 
विज्ञापन

12 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन 
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में पास के लाभ के लिए दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस दौरान आप उन लोगों से उचित दूरी बनाकर रखें जो आपको अक्सर किसी न किसी बड़ी उलझन में उलझा कर निकल जाते हैं। किसी के बहकावे या फिर भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। घर हो या फिर आपका कार्यक्षेत्र लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने अधिकारियों और सहकर्मियों को मिलाजुलाकर रखना लाभप्रद साबित होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद के संबंध में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। हालांकि ऐसे विवाद को कोर्ट के बाहर बातचीत से सुलझाना आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट-मित्रों के साथ अचानक से किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। सप्ताह के अंत में किस प्रिय सदस्य के घर पर आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबध में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्यनारायण को अर्घ्य दें और पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें