लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अभी आपका पार्टनर आप पर खास मेहरबान है और हो सकता है कि जल्द ही आप विवाह के बंधनों में बंध जाएँ। ऐसे में आपका उसके लिए कुछ खास करना तो बनता है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप यह महसूस कर सकते हैं कि अपने हमसफ़र से नजदीकी और चाहत को महसूस करने से पहले खुद से प्रेम करना भी ज़रूरी है। आपके इसी आत्मविश्वास और रवैये से आपको आज कुछ गुदगुदाते हुए रोमांटिक क्षण मिलेंगे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके दिल के सबसे करीबी व्यक्ति आज आपको कोई खुशखबरी या सरप्राइज दे सकता है, जिससे आपका दिन बन जायेगा। मेहनत और प्रयास का अच्छा फल मिलेगा। परिवार में किसी के रोग से आपका रोजाना का जीवन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कड़ी मेहनत और अन्य कार्यों के लिए आज का दिन बेहतरीन है मगर इनमे अपने प्रेम संबंधों को नज़रअंदाज़ न करें। अपने पार्टनर के साथ खरीदारी करने या फिल्म देखने के लिए जाएँ और अपने जीवन में उसके महत्व को बताएं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज का दिन बेहद स्पेशल है जहाँ आप एक डिवाइन लव की तलाश में हैं। रोमांस का पूरा मज़ा लेने के लिए आपको अपनी कल्पना और बुद्धिमता का प्रयोग करेंगे। याद रखें प्यार का रिश्ता हमें आत्मविश्वास के साथ साथ दूसरों का सम्मान करना भी सिखाता है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):इसमें कोई शक नहीं ही आप अपने दोस्तों को हमेशा पहले स्थान पर रखते है और आज आपको उनकी ज़रूरत पड़ सकती है। अपने साथी को अपने जीवन के हर निर्णय में शामिल करें, इससे आपको अपनी मंज़िल अवश्य मिलेगी।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): घरेलू मामले आज आपको बिजी रखेंगे, जिससे आपको अपने दिलबर के लिए समय नहीं मिलेगा लेकिन कॉल करके या मैसेज के माध्यम से " आई लव यू" बोल कर अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):विवाहित लोगों की एक दूसरे के प्रति समर्पण और सम्मान की भावना के कारण ही उनका रिश्ता आज भी फ्रेश है। रिश्ते में नयी खशबू के लिए हमेशा कुछ नया करते रहें जैसे कोई उपहार देना या एक दूसरे की पसंद का खाना बनाना आदि।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): कार्यक्षेत्र की व्यस्तता आपके घरेलू जीवन को भी प्रभावित कर सकती है इसलिए अपने पार्टनर के लिए कुछ खास समय निकलना न भूलें। याद रखें कि भाग्य एक ही बार दस्तक देता है इसलिए इस सुनहरे मौके का फायदा उठायें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन शानदार है। इसके लिए आप अपनी गायन कला का सहारा ले सकते हैं। आप अपने पार्टनर से बहुत प्रेम करते हैं और यह आपके चेहरे पर साफ़ झलकता है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):आज खुद को खुश रखने की भरपूर कोशिश करें क्योंकि व्यस्तता के कारण आपका उत्साह कम हो सकता है। खुद और अपने पार्टनर के लिए दिन को खुशनुमा बनाएं इससे आपका रोमांटिक रिश्ता और भी अनोखा बनेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आपने प्यार के रिश्ते में कोई गलती की है तो याद रखें कि समय एक जैसा नहीं रहता, समस्याएं आती-जाती रहती है। मजबूत संबंध के लिए एक दूसरे को माफ़ करना और आगे बढ़ना सीखना चाहिए।