Weekly Horoscope: आने वाला सप्ताह कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है क्योंकि इस सप्ताह हंस राजयोग बना हुआ है जिसे ज्योतिष में बहुत ही प्रभावशाली और शक्तिशाली माना जाता है। इस सप्ताह कुछ राशि वालों की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। करियर में सफलता और उन्नति के योग रहेंगे। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
जानिए इस सप्ताह की भाग्यशाली राशियां
- फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope: 29 जून से नया सप्ताह शुरू होने वाला है। आने वाले सप्ताह में कई राशियों के जीवन में भारी उथल-पुथल और जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 29 जून से लेकर 5 जुलाई तक चलने वाला यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहने वाला होगा। सप्ताह के शुरूआत में ही बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध कर्क राशि में वक्री होंगे। जहां पर गुरु, शुक्र और बुध की युति पिछले दिनों की तरह बनी रहेगी। इसके अलावा अगर बाकी ग्रहों की बात करें इस सप्ताह मंगल वृषभ, राहु कुंभ, केतु सिंह और शनि मीन राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं इस सप्ताह 30 जून को राहु धनिष्ठा में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते है इस सप्ताह किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होता हुआ मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 6
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियां लेकर आ सकता है। इस सप्ताह कई काम जो लंबे समय से रुके हुए थे वह अब पूरे होंगे। आय में वृद्धि के योग इस पूरे सप्ताह रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला हो सकता है, क्योंकि इस सप्ताह आपको प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे। जो लोग किसी तरह का व्यापार करते हैं उनको अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। विवाह के इच्छुक जातकों को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह कई मोर्चे पर कामयाब मिल सकती है। इस सप्ताह जिन लोगों के किसी तरह के मतभेद चल रहे हैं उनको राहत मिलेगी। इस सप्ताह परिवार में सामंजस्य और मेल-जोल बना रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को इस सप्ताह कोई नई जानकारी मिल सकती है। जिससे उनके करियर में चार चांद लग सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के भरपूर मौके आपको मिलेंगे। जो लोग कोई व्यापार विदेश से करते हैं उनको इस सप्ताह वहां से कोई अच्छी डील हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों और लाभ से भरा हुआ होगा। इस सप्ताह आपके नौकरी या व्यापार में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। विरोधी आपके ऊपर इस सप्ताह हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। वहीं सप्ताह के अंत में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यह सप्ताह वाहन, भवन और आभूषण खरीदने के अच्छे योग हैं। कन्या राशि वालों को इस सप्ताह निवेश से संबंधित कोई अच्छी जानकारी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के जीवन में चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। मन प्रसन्न रहेगा क्योंकि आपके रुके हुए कार्य फिर से गति रफ्तार पकड़ेंगे। कार्यस्थल पर आपको सहयोग, मान-सम्मान और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपको पुरानी बीमारियों से निजात मिलने के पूरे आसार हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उनको इस सप्ताह कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के हर एक सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह आपके लिए जोश और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला साबित होगा। धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। इस सप्ताह रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। नौकरी, व्यापार और विवाह संबंधी मामलों में सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है। जो लोग नौकरी में बदलाव की कोशिश में हैं उनको इस सप्ताह अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।