मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा, लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको जीवन में अचानक आने वाली किसी बड़ी परेशानी को झेलना पड़ सकता है। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान भूमि भवन से जुड़े विवाद के चलते कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। घर के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको इस दौरान उस पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि आपके लिए कठिनाई भरा समय ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा और सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने विवेक और इष्ट मित्रों मदद से जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान खोजने में सफल होंगे। इस दौरान कारोबार में जो काम पीछे छूट गए थे, उन्हें पूरा करने में कामयाब होंगे। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ज्यादा शुभ और सफल नहीं माना जा सकता है। इस सप्ताह लव पार्टनर से मिलने में अड़चनें आ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन बेचैन रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। सेहत को लेकर खूब सावधान रहें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। यदि संभव हो तो मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ चना खिलाएं।