लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप हर चीज़ में माहिर हैं फिर वो बात चाहे व्यवसाय की हो या रोमांस की। रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को हमेशा अपने दिल में रखें। आज आपका झुकाव धर्म और परिवार की तरफ अधिक होगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके दोस्त आपके जीवन की वो संपत्ति है जो आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। दोस्त आपके कौशल और क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको प्रेरित करते है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):अपनी गुणों और मानसिक शक्तियों के कारण आप वो सबकुछ पाने में सक्षम हैं जिसकी भी आपको इच्छा है। अपनी चाहत का इज़हार करने के लिए अलग अलग अलग तरीके अपनाना न भूलें इससे आपका रोमांटिक जीवन और भी स्पाइसी बन जाएगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपको जो सफलता मिलेगी उससे आप भौतिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे और इससे आपके परिवार का भविष्य भी सुरक्षित होगा। आपका जीवनसाथी आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करना चाहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने अनुभव और योजनाओं से आप इस समय सफलता के शिखर पर हैं। लवलाइफ में आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की ज़रूरत है। मिलन के योग बन रहे हैं, किन्तु अगर आप अपने पार्टनर को लेकर आश्वस्त नहीं हैं तो एक बार फिर से सोच लें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने लव लाइफ मे आज एक नया मोड़ आने वाला हैं जिससे आप दोनों के बीच की घनिष्ठता बढ़ेगी। घरेलू जीवन मे कुछ चिंता से पल आ सकते हैं लेकिन आप उनके लिए अच्छी तरह तैयार हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): इस समय रोग या बाधाएं चिंता का कारण हैं जिससे आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। अपने बाबू को प्रभावित करने के लिए आप कुछ भी करेंगे बस एक दूसरे से कुछ न छुपाएं ताकि आपका एक दूसरे पर भरोसा ऐसे ही बने रहे।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): एक नया रिश्ता शुरुआत में अच्छा लग सकता है लेकिन बाद में यह एक पल की ख़ुशी से बढ़कर ओर कुछ साबित नहीं होगा। आज आपको कुछ बेहतरीन उपहार मिलने वाले है इसलिए तैयार रहें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): प्रेम में डिप्लोमेट हो कर आप मतभेदों को दूर कर सकते हैं। प्रियतम को अपने प्यार का अहसास दिलाने के लिए उसकी पसंद की चीज़ों को करना आपके बीच के फसलों को मिटा सकता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): कामदेव आज आप पर मेहरबान है और आपको अपना कोई खास बहुत ही जल्द मिलने वाला है। प्यार, जुनून और रास आज आपके कार्ड में है। आप अपने साथी की और आकर्षित हो रहे हैं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप सबकुछ भूलकर अपने साथी की बाँहों में खो जाना चाहते हैं। यह समय किसी लॉन्ग ड्राइव या रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर का है जहाँ आप एक दूसरे को और भी अधिक जान पाएंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):अपने सोलमेट के साथ कुछ रोमांटिक पलों को बिताते हुए एक हल्का सा स्पर्श भी ऊर्जावर्धक और उत्तेजना प्रदान देने वाले की तरह काम करता है। प्रियजनों को आपकी मदद की भी आवश्यकता पड़ सकती है।