फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: जनवरी के इस सप्ताह इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sat, 11 Jan 2025 02:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Rashifal : यह सप्ताह नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर के लिए जानिए चंद्र राशि के अनुसार साप्ताहिक राशिफल में। 
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल : कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह - फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी, दुर्घटना घटी का मूल मंत्र हमेशा याद रखना होगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में अपने कार्य को सुचारू रूप से समय पर निबटाने का प्रयास करें अन्यथा आपको अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करने की आवश्यकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी भी कार्य को जल्दबाजी में अथवा आधे-अधूरे मन से न करें अन्यथा बनता काम भी बिगड़ सकता है।

इस सप्ताह वाहन चलाते समय खूब सावधानी बरतें क्योंकि चोट लगने की आशंका है। सप्ताह के मध्य में आप पर घरेलू समस्याओं को लेकर मानसिक दबाव बना रहेगा। इस दौरान किसी परिजन के साथ वाद-विवाद होने की भी आशंका है। क्रोध में आकर किसी के साथ गलत व्यवहार करने से बचें अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।

वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आय तो होगी लेकिन खर्च की अधिकता उससे कहीं ज्यादा बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। आत्मीय  प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको अपने हितों से समझौता करना पड़ सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
विज्ञापन

2 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ 
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्यों को पूरा करते समय कुछ बाधाएं आ सकती हैं, जिनके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके स्वभाव में क्रोध और झुंझलाहट बनी रहेगी। इस दौरान लोगों के साथ आप अपना व्यवहार सही रखें अन्यथा वर्षों से बने संबंध में दरार आ सकती है। किसी भी कार्य को करते समय सकारात्मक सोच बनाए रखें और उसे अधूरा न छोड़ें।

सप्ताह के मध्य में आपको अचानक से करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कम फलदायी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर लापरवाही न बरतें और समय पर इलाज कराएं अन्यथा आपको मानसिक और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान कार्य की अधिकता के कारण आप पर काफी दबाव बना रह सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों के साथ संवाद बनाए रखें। पारिवारिक मामलों को हल करने के लिए वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह को नजरंदाज न करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं लक्ष्मीष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। जिसे पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रोफेशनल्स के लिए पूर्वार्ध का समय थोड़ा कठिनाई लिए रह सकता है। इस दौरान आपको अपने काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल नहीं करनी चाहिए। साथ ही साथ अपनी योजनाओं का महिमामंडन करने की बजाए उसे गुप्त रूप से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए, अन्यथा विरोधी उसमें अड़ंगे लगा सकते हैं।

वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद है। सप्ताह के पूर्वार्ध में खर्चों में वृद्धि होने की आशंका है। इस सप्ताह धन और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना बेहतर रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाहा परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ दूरियां बनी रहेंगी। अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें और उसकी भावनाओं की कद्र करें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

4 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको किसी प्रिय व्यक्ति से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कामकाजी महिलाओं को संस्था की तरफ से मनचाहा प्रमोशन अथवा मनचाही जगह पर तबादले का पुरस्कार मिल सकता है। इस दौरान घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक-सामाजिक कार्यों में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयेाग मिलेगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको सभी क्षेत्रों में उन्नति के अवसर मिलेंगे और आपका समय सुखद व्यतीत होगा।

वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों का क्रय कर सकते हैं। भूमि-भवन का सुख प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में आत्मीयता एवं निकटता बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं। विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता तय हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने काम बनाने के लिए उन लोगों की भी मदद लेनी पड़ सकती है, जिसे आप बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। सप्ताह की शुरुआत काफी आपाधापी भरी रहने वाली है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्य को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। कामकाज में अचानक से आने वाली अड़चनें भी आपको निराश कर सकती हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको कामकाज के दौरान अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कम अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बचाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से आए कुछेक बड़े खर्चों के चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोग अपने उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद है। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात न होने से मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। भाग्य का अपेक्षा के अनुरूप समर्थन न मिलने के कारण आपको जीवन में तमाम तरह के व्यवधान झेलने पड़ सकते हैं। स्वजनों का साथ  और समर्थन भी कम ही मिल पाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके लिए भूमि-भवन से जुड़े विवाद चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। जिन्हें दूर करने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्कता रहेगी।

इस सप्ताह अचानक से आने वाली दिक्कतें आपको लक्ष्य से भटकाने का कारण बन सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका रहेगी। इस दौरान आप नियमों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा आर्थिक कष्ट के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों की भावनाओं का आदर करें। सुखी दांपत्य जीवन के लिए अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें। 

उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ एवं तुलसी जी की सेवा करें।
विज्ञापन

7 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला 
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बहुप्रतीक्षित मनोकामना के पूरे होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के कद और पद में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। यदि आपके जीवन में बीते कुछ समय से व्यक्तिगत समस्याएं बनी हुई थीं तो इस सप्ताह आप उसका समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह आप सकारात्मक विचारों और पूरी उर्जा के साथ अपने कार्यक्षेत्र में कार्य करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यदि आपका कोई मामला अदालत में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह बीते हफ्ते की तुलना कहीं ज्यादा बेहतर रहने वाला है। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। ऋण-रोग दूर होंगे। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा में कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

8 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपके जीवन में लंबी समय से बनी समस्याएं धीरे-धीरे दूर होती हुई नजर आएंगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप अपनी परेशानियों का हल खोजने में कामयाब हो जाएंगे। अटके हुए कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको अचानक से करियर और कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें।

इस सप्ताह सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने पर शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। वित्तीय दृष्टि से यह पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। कारोबार में धीमी गति से ही सही लेकिन प्रगति और लाभ होता नजर आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका रुझान किसी नई योजना के साथ जुड़ने की ओर होगा। व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा बेहतर रहने वाला है। इस दौरान बाजार में अटका हुआ धन निकल सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान की प्रगति एवं उपलब्धि से मान-सम्मान बढ़ेगा। 

उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

9 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु 
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी कोई बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार थे तो इस सप्ताह आपको मनचाहा रोजगार मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप व्यवसाय से जुड़ी बड़ी डील कर सकते हैं।

इस सप्ताह आपको न सिफ्र विभिन्न क्षेत्रों में मनचाही सफलता मिलेगी बल्कि नए अवसरों की प्राप्ति भी होगी। सप्ताह के मध्य में आपको धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। अचानक से तीर्थाटन का भी प्लान बन सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वयं की योग्यता और पराक्रम से धनार्जन में वृद्धि होगी। इस दौरान अचानक कहीं से धन प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। अविवाहित युवक-युवतियों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए उसे विवाह में तब्दील करने के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। 

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का नित्य पाठ करें।

Surya grahan 2025: शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

10 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर 
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा ही आपाधापी भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। कार्यक्षेत्र में शुभचिंतकों का समय पर सहयोग और समर्थन न मिलने पर आपका मन थोड़ा हताश और निराश रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की मुश्किलों के साथ खराब सेहत भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान आप किसी भी शारीरिक समस्या को इग्नोर न करें और उसका समय पर इलाज करवाएं अन्यथा उसके कारण आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। इस दौरान आपको सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर खर्चों में वृद्धि और आय में कमी होने के कारण आर्थिक दिक्कत बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता है। इस सप्ताह लेनदेन करते समय सावधानी बरतें तथा अपने कागजी कार्य समय पर निबटाएं। प्रेम-प्रसंग में उतावलेपन से बचें तथा सामाजिक मर्यादा का ख्याल रखें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवाष्टकं का पाठ करें।

11 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को किसी भी कार्य को करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप व्यवसायी हैं तो अपने कागजी कार्य समय पर निबटाएं और धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतें। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने कार्य में लापवाही न बरतें और उसे समय पर बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करें। इस सप्ताह आवेश में आकर अपने उच्च अधिकारियों से उलझने की भूल बिल्कुल न करें बल्कि उनसे बेहतर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें अन्यथा आपके रोजी-रोजगार पर संकट पैदा हो सकता है।

कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। किसी की आलोचना अथवा बुराई न करें अन्यथा लोग आपकी बात को आगे बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में योग्यता और अनुभव होने के बावजूद सीनियर द्वारा अहम जिम्मेदारी किसी व्यक्ति को दिऐ जाने पर आपको दुख होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। प्रेम संबंध में उपजी समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनी रहेंगी। इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें अन्यथा स्वजनों और प्रियजनों के साथ बात बनने की बजाय बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ स्वयं की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

Tirgrahi Yog: गुरु की राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

विज्ञापन

12 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन 
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज की तारीफ होगी। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होकर आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। करियर की दृष्टि से समय शुभ एवं अनुकूल फलप्रद बना हुआ है। बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। समय पर लक्ष्य की प्राप्ति से आपको संतोष का अनुभव होगा।

इस सप्ताह यदि आप योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्य को करते हैं तो आपको अपेक्षा से कहीं ज्यादा लाभ की प्राप्ति संभव है। व्यवसायिक दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए लाभप्रद बना हुआ है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सरकारी निणर्यों से लाभ एवं बड़ी सफलता मिलने का संयोग बन सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह आपको अपने प्रिय व्यक्तियों के साथ समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीले पुष्प चढ़ाकर करें। गुरुवार के दिन गुड़ एवं चने की दाल भगवान श्री विष्णु को अर्पित करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें