फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 13 Feb 2023 07:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
13 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका दिलबर पूरी तरह से आपका सम्मान करता है और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें और रिश्ते को ताज़ा बनाये रखने का प्रयास करते रहें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):ससुराल वालों की परेशानियां दूर करने में आपकी ज़रूरत पड़ सकती है। अपने पिया के साथ बिताया आज का समय आपके लिए सुखदायक और यादगार होगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सितारों के अनुसार आपके जीवन में एक लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप रिश्ते की संभावना है जिससे आपकी लवलाइफ और भी रहस्यमय और रोमांचक हो जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका प्रेमी केवल आपसे समय और ध्यान की उम्मीद करता है। अपनी कोशिशों से आप अपनी जिंदगी में परिवर्तन ला सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आपका लम्बा रोमांटिक रिश्ता जीवन भर के संबंध में परिवर्तित हो सकता है। बदलाव बहुत ज़रूरी है और यह रिश्ता आपकी जिंदगी को परिवर्तित कर देगा।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज हवाओं में रोमांस हैं जो आपको किसी और ही दुनिया में ले जाएगा बस अपने प्रिय से सोच समझ कर वार्तालाप करें। घर की मुसीबतों को आप अपने जोड़ीदार के साथ मिलकर चुटकी में हल करने में पूरी तरफ से सक्षम हैं। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): इससे आपका अपने पार्टनर से संबंध और भी मजबूत होगा। अपने साथी पर विश्वास करें। अपने रिश्ते को इतना पक्का कर लें कि लोग कुछ भी कहें किन्तु आपका विश्वास कमजोर न हो यही सच्चा प्यार है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर किसी के लिए पागल हैं तो अभी पूरा साहस बटोरकर अपनी चाहत का इजहार करें। याद रखें सच्चा प्यार हर किसी के नसीब में नहीं होता। दोस्तों का साथ आपका खजाना है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आप अपने जीवन से भी संतुष्ट और प्रसन्न हैं। इस समय प्रेम आपकी प्राथमिकता है किंतु जो लोग सच्चे प्यार में है उनके लिए यह केवल अपने प्यार को दर्शाने का एक तरीका है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपका व्यक्तित्व ऐसा है जो किसी का भी दिल जीत सकता है। आपकी ऊर्जा अभी उच्च स्तर पर है लेकिन आपकी छोटी सी गलती अभी आपके सुन्दर सपने को चकनाचूर कर सकती है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका परिवार और आपका सोल मेट आज आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं और उन्हें आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। प्यार के इन पलों में आपको ऐसे महसूस होगा जैसे आपके कानों में कोई सितार बजा रहा है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने प्रेमी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएं और उन्हें शिकायत का मौका न दें। अभी किसी वाद-विवाद से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें