Horoscope June 28 to July 4 2026: 28 जून से 4 जुलाई तक का सप्ताह कुछ राशियों के लिए करियर, धन और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। इस दौरान कई जातकों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, जबकि कुछ लोगों को निर्णय लेते समय सतर्क रहने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
1 of 13
Horoscope June 28 to July 4 2026
- फोटो : अमर उजाला
Horoscope June 28 to July 4 2026: 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक का नया सप्ताह कई राशियों के लिए जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान कुछ जातकों के लिए करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलने की संभावना है, वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों को पारिवारिक मामलों, खर्चों और कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। आइए साप्ताहिक राशिफल जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
Weekly Horoscope
- फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नये अवसरों के द्वार खोलने वाला रहेगा। इस सप्ताह आपको करियर कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत तक आपके अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। इस हफ्ते आपको अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा तभी आप अवसरों का सही से लाभ उठाने में कामयाब हो पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी भागदौड़ भरी रह सकती है लेकिन मध्य तक चीजें आपके नियंत्रण में रहेंगी और आपको कामकाज से जुड़ी अनुकूलता प्राप्त होने लगेगी। पूरे हफ्ते आपको भाग्य का पर्याप्त सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में ओहदा बढ़ सकता है। मनचाहे स्थान पर तबादला संभव है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। धनागम की परिस्थितियां बनेंगी। बाजार में आपकी साख बनेगी। कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोग पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। परिश्रम का पूरा फल मिलने से उनके भीतर जोश एवं उत्साह कायम रहेगा। छात्र वर्ग की इच्छित शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश होने की कामना पूरी हो सकती है। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां और आपसी विश्वास बढ़ेगा।
उपायः प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को परिस्थितियों के चलते अपने जीवन में खानपान से लेकर रहन-सहन तक कुछेक बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं। यह बदलाव सिर्फ आपके निजी जीवन में ही नहीं बल्कि कार्यक्षेत्र में संभव हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपनी कार्यशैली में बड़ा बदलाव करते हुए अपने सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए चलना उचित रहेगा। इस सप्ताह आपके द्वारा लिये गये फैसले और उठाए गये कदम दूर तक असर डालेंगे। सप्ताह के मध्य का समय कारोबारी दृष्टि से उत्तम बना हुआ है। इस दौरान आप कोई बड़ी व्यावसायिक डील कर सकते हैं। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के सहयोग से कारोबारी मामलों में प्रगति होगी। साथ ही, भविष्य की योजनाएं भी बनेंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। इस दौरान उन्हें अपने घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति संभव है।
उपायः प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धन और समय दोनों का प्रबंधन करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कुछेक बड़े खर्च आपके बजट को बिगाड़ने का कारण बन सकते हैं। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी होने पर आपका मन हताश और निराश रह सकता है। बेवजह की चीजों पर धन खर्च होने से आर्थिक दिक्कतें हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा ज्यादा ही आपाधापी वाला रहेगा। इस दौरान अचानक से उनके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। हालांकि मुश्किल भरे समय में आपके शुभचिंतक और इष्टमित्र काफी मददगार साबित होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध में मनचाहा लाभ होगा लेकिन उत्तरार्ध में कारोबार से जुड़ी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। उत्तरार्ध का समय आपके लिए धनागम की दृष्टि से समय उपयुक्त नहीं कहा जाएगा। इस दौरान आपको जोखिमपूर्ण धन निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी व्यक्ति के साथ धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें और उधार देने से बचें अन्यथा उसकी वापसी मुश्किल होगी। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दुर्वा चढ़ाकर गणेश चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको जोखिम भरे कार्य करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह भूलकर भी किसी काम में शॉर्टकट लेने या फिर नियमों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा धन हानि के साथ मानहानि होने की आशंका बनी रहेगी। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आंख मूंदकर किसी पर विश्वास करने से बचें। व्यवसाय में धन का हिसाब-किताब क्लियर करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा। भविष्य में बड़ी परेशानियों से बचने के लिए अपने कागजी काम समय पर निबटाएं। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी प्रिय सदस्य के साथ वाद-विवाद होने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको अपने परिवार और आत्मीय लोगों से अपेक्षाकृत कम सहयोग और समर्थन मिल पाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की खराब सेहत भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। यदि आपके प्रेम संबंध अथवा आत्मीय रिश्तों में बीते कुछ समय से कुछेक समस्याएं चल रही थीं तो इस सप्ताह के अंत तक संवाद के जरिए गलतफहमियां दूर होने पर एक बार फिर रिश्ते पटरी पर आ सकते हैं। उपाय: प्रतिदिन विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करें और शिव महिम्नस्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से अनुकूल और सफलता दिलाने वाला बन रहा है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी कार्य के लिए भागदौड़ कर रहे हैं तो इस हफ्ते उसमें आपको मनचाही सफलता प्राप्त हो जाएगी। सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य आसानी से बन जाएंगे। व्यवसायियों को भाग्य का सहयोग मिलने से किसी मामले को सुलझाने में सहायता मिलेगी। बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप कामयाब होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में जहां एक ओर करियर कारोबार में शुभ फल की प्राप्ति होगी, वहीं दूसरी तरफ पारिवारिक मसलों को सुलझाने में बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यों में मनचाही सफलता और लोगों से मिलने वाले भरपूर सहयोग के चलते आपका उत्साह और पराक्रम पूरे सप्ताह बना रहेगा। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि या भवन आदि के क्रय-विक्रय करने की योजना बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना भी इसी हफ्ते पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। कुल मिलाकर भूमि, भवन और वाहन सुख के पूर्ण योग बन रहे हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। उपायः प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को छोटे-छोटे काम को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लोगों की बातों को ज्यादा तूल न देते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। आपके लिए इस सप्ताह मौन श्रेयस्कर कहा जाएगा। ऐसे में आवश्यकता से अधिक बातचीत करने से बचें। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर ध्यान देना होगा। इस दौरान किसी आत्मीय व्यक्ति की भावनाओं की उपेक्षा से वर्षों से चले आ रहे संबंध में दरार पड़ सकती है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको कुछेक चीजों से समझौता भी करना पड़ सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय आपके लिए श्रेयस्कर और लाभप्रद कहा जाएगा। इस दौरान आपको पूर्व में किये गये निवेश से धन लाभ होने की संभावना बनेगी। यदि आप विदेश से जुड़े कार्य करते हैं तो इस दौरान आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने साथी के प्रति वफादार रहें। उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दुर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाही सफलता देने वाला कहा जाएगा। आपको सप्ताह की शुरुआत से ही सौभाग्य का साथ मिलेगा। बीते हफ्ते के मुकाबले इस सप्ताह आपको कारोबार में अत्यधिक धन लाभ होगा। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजनाएं कारगर साबित होती नजर आएंगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। सप्ताह के मध्य में भाग्य का सहयोग मिलने से कार्यों में अपेक्षित प्रगति होगी। लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आएगी। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में कामयाब होंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। शत्रुजनित समस्याएं दूर होने पर आप सुकून महसूस करेंगे। हालांकि छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता उतार-चढ़ावपूर्ण बना हुआ है। इस सप्ताह उनका मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। अपेक्षित संस्थान में प्रवेश न मिलने या फिर परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता नहीं प्राप्त होने पर मन निराश रहेगा। हालांकि आपको चिंता करने की बजाय चिंतन करना चाहिए क्योंकि परेशानी और असफलता लंबे समय तक नहीं रहेगी, आने वाला सुखद समय आपका इंतजार कर रहा है। प्रेम प्रसंग में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपायः प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टक का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होंगे, जिससे आपके भीतर एक अलग ही आत्मविश्वास बना रहेगा। जीवन से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे ही सही लेकिन सुलझती हुई नजर आएंगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए पूरा हफ्ता अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। आपके प्रदर्शन में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। उच्चाधिकारियों से प्रशंसा या पुरस्कार प्राप्ति संभव है। यदि आप किसी दूसरे संस्थान से जुड़ने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको वहां से अच्छा ऑफर आ सकता है। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा। यदि आप कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़े शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। इस दौरान आपकी धार्मिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। साथ ही, आर्थिक समस्याएं भी बहुत हद तक दूर होंगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। परिजनों के द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अच्छे अवसरों को लेकर आएगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहा रोजगार प्राप्त हो सकता है। यदि आप पहले से ही कहीं कार्यरत हैं तो कार्यक्षेत्र में आपका ओहदा बढ़ सकता है। पूरे सप्ताह आप पर सीनियर और जूनियर दोनों ही मेहरबान रहेंगे। इस हफ्ते चीजें मन मुताबिक होने पर आपके भीतर जोश एवं उत्साह बना रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस कारण आप कार्यों को बेहतर तरीके से संपन्न करने में कामयाब होंगे। हालांकि आपको इस दौरान क्रोध और अभिमान से बचने की आवश्यकता रहेगी। विशेष रूप से सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके स्वभाव में कुछ अधिक उग्रता देखी जा सकती है। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना श्रेयस्कर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पारिवारिक दृष्टि से उत्तम कहा जाएगा। इस दौरान घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। लंबे समय बाद शुभचिंतकों और प्रियजनों से मेल-मुलाकात होगी। तीर्थाटन अथवा पर्यटन के भी योग बने हुए हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में होने वाली यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। उपायः प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद साबित होने जा रहा है। यदि आप किसी कार्य अथवा व्यवसाय के लिए धन की व्यवस्था के लिए परेशान थे तो इस सप्ताह उसका इंतजाम हो जाएगा। कारोबार में आपको मनचाहा लाभ होगा। आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में तथा नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय कहीं ज्यादा उत्तम फलकारी बन रहा है। इस दौरान आपको करियर से जुड़े शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। आपकी पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि के पूरे योग बन रहे हैं। इसी प्रकार कारोबार में न सिर्फ लाभ होगा बल्कि संचित धन में भी वृद्धि होगी। इस हफ्ते नौकरीपेशा लोगों पर उनके उच्चाधिकारियों एवं सहकर्मी पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे और मित्रवत् व्यवहार करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में राजकीय कार्यों में प्रगति के योग बन रहे हैं। इस दौरान मुकदमे आदि में अनुकूल फल प्राप्ति के योग बन रहे हैं। करियर कारोबार के सिलसिले में नये लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
12 of 13
Weekly Horoscope
- फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ और परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी प्रकार की सेहत से जुड़ी दिक्कत को इग्नोर न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। अपनी सेहत, खान-पान और दिनचर्या को सही रखें। कुंभ राशि के जातकों को कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में मनचाहे फैसले के लिए अभी इंतजार करना होगा। इस हफ्ते आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में कार्यक्षेत्र हो या फिर निजी जीवन, अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहें क्योंकि वे आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतनी होगी। इस सप्ताह किसी को धन उधार देने से बचना चाहिए अन्यथा उसके डूबने की आशंका बनी रहेगी। पारिवारिक दृष्टि से समय आपके लिए मध्यम फलकारी बना हुआ है। परिजनों के सहयोग के बिना आप निजी मसलों को सुलझाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। आपको अपने से वरिष्ठ लोगों की राय की अनदेखी करने से बचना होगा। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें और अपने संबंधों का बेवजह दिखावा न करें। उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़-चने का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने सोचे हुए प्रत्येक कार्य को बेहतर तरीके से पूर्ण करने में सफल हो पाएंगे और उसमें आपको उम्मीद के मुताबिक लाभ की प्राप्ति भी होगी। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। यदि आप लंबे समय से उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर कारोबार के लिए प्रयासरत थे तो आपकी मेहनत इस सप्ताह रंग लाएगी। आपको इस संबंध में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से संपन्न होने पर मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष की किसी बड़ी उपलब्धि से आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस हफ्ते आप अपने करियर कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। खास बात यह कि आपके द्वारा किये गये प्रयास का सकारात्मक परिणाम भी निकलता हुआ नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की तारीफ होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से पूरा सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।