फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luckiest Zodiac: जून का नया सप्ताह इन राशि वालों के लिए रहेगा खास, मिलेंगे कई शुभ समाचार

Mon, 16 Jun 2025 11:42 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Luckiest Zodiac Sign, 16 to 22 June 2025 : 16 जून 2025 से जून महीने के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस हफ्ते सूर्य और गुरु की युति से 'गुरु आदित्य राजयोग' बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ है। 
विज्ञापन
1 of 4
Weekly Luckiest Zodiac Sign, 16 to 22 June 2025 - फोटो : adobe stock
Weekly Luckiest Zodiac Sign, 16 to 22 June 2025 : 16 जून 2025 से जून महीने के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस हफ्ते सूर्य और गुरु की युति से 'गुरु आदित्य राजयोग' बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ है। इसके अलावा मिथुन राशि में बुध, सूर्य और गुरु विराजमान है, जो त्रिग्रही योग बना रहा है। ऐसे में गुरु आदित्य और त्रिग्रही योग के प्रभाव से 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन इन तीन राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। इन्हें करियर, नौकरी, व्यापार और निवेश में शुभ समाचार मिल सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
पैतृक संपत्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।

मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ। आपको करियर में मनचाही सफलता के साथ-साथ शुभ समाचार भी मिल सकता है। बिजनेस को लेकर यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मिथुन राशि वालों के लिए निवेश लाभकारी साबित होगा। पैतृक संपत्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह कारोबार की स्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी। रिश्तों में और समझ बढ़ेगी।
इन अशुभ ग्रहों के प्रकोप से इस साल दुर्घटना, अग्निकांड और युद्ध के हालात, पढे़ं ज्योतिषी विश्लेषण
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि वालों की सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आपका पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
तत्व:
अग्नि  
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।
सिंह राशि वालों की सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आपका पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। घर परिवार से लेकर प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप कामयाब होंगे। करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति के मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। नई जगहों से लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। 
Guru Gochar 2025: गुरु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि के लोगों को करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम
विज्ञापन

4 of 4
यह सप्ताह आपके लिए सफलता और सम्मान लेकर आया है। प्रेम जीवन में गहरी समझ और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
तत्व:
पृथ्वी  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।

गुरु के अतिचारी होने से इस साल युद्ध, राजनीतिक उथल-पुथल और आपदाओं का संकट, ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी

यह सप्ताह आपके लिए सफलता और सम्मान लेकर आया है। प्रेम जीवन में गहरी समझ और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोगमुक्त रहेंगे। कन्या राशि वालों को इस सप्ताह यात्रा का मनचाहा अवसर मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक लाभ संभव है। सरकारी नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे थे, तो कई नया अपडेट मिल सकता है। छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें