Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल सप्ताह की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का साप्ताहिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह सप्ताह आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस सप्ताह आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
विज्ञापन
2 of 5
मिथुन
मिथुन- यह सप्ताह आपके लिए बहुत कुछ लाने वाला होगा। आपके आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी से कार्यो में सफलता मिलेगी। जिस कारण से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि या नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
3 of 5
राशि
सिंह- इस सप्ताह आपके लिए कामकाज के क्षेत्र में उन्नति का दिन रहेगा। अचानक से कही रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। नए-नए लोगों से मुलाकात से कामकाज में पहले से ज्यादा मौके मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में यात्राएं कर सकते हैं।
4 of 5
राशि
कुंभ- भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक मुनाफा होने के संकेत हैं। करियर में नई ऊंचाइयों का प्राप्त करेंगे। परिवार के सदस्यों का साथ मिलने से आप रुके हुए कार्य को इस सप्ताह जल्द से जल्द पूरा कर लेंगे जिस कारण से आपको काफी मानसिक शांति मिलेगी।
मीन- नौकरी या व्यवसाय करने वाले जातक इस सप्ताह काफी मुनाफा और तरक्की हासिल करेंगे। लोगों का भरपूर साथ मिलेगा। आपके कुछ सौदे या समझौते पूरे होने की वजह से आपको यह हफ्ता आर्थिक नजरिए से बहुत ही अच्छे से बीतेगा।