ग्रहों की चाल हर सप्ताह बदलती रहती है जिसके कारण इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। 24 अगस्त से महीने का आखिरी सप्ताह शुरू होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस सप्ताह ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई तरह के राजयोग का निर्माण होगा। इस सप्ताह हंस और बुधादित्य राजयोग का संयोग बनेगा। वहीं त्रिग्रही योग भी सूर्य, बुध और केतु की सिंह राशि में बनेगी। जिसका लाभ कुछ राशि वालों को होगा। आपको बता दें कि इस सप्ताह सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में, मंगल मिथुन राशि में , शुक्र कन्या राशि में, गुरु कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 24 से 30 अगस्त का समय किन राशि वालों को सबसे ज्यादा शुभ और भाग्यशाली रहेगा।
विज्ञापन
2 of 6
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं उनको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके रूके हुए काम इस सप्ताह जल्द पूरें होंगे। परिवार संग मेल-मिलाप का सिलसिल अच्छा रहेगा। आपकी नई योजना कारगर रहेंगी। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी और सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 6
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
सप्ताह का आखिरी सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। इस सप्ताह आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको धन लाभ होगा जिससे पैसों से जुड़ी परेशानियों का अंत होगा।
4 of 6
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
आने वाले नया सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा और शानदार साबित होगा। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। धन के लेन-देन में आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का बेहतर अवसर मिल सकता है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ और शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और धन के लेन-देन में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। इस सप्ताह पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में आ सकता है। जमीन में निवेश से धन प्राप्ति के अच्छे मौके मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा और शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जो लोग किसी तरह के बिजनेस से संबंध रखते हैं उनको अच्छा मुनाफा इस सप्ताह हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।