नौकरीपेशा लोगों को इंक्रीमेंट या इंसेंटिव मिलने की उम्मीद है।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक मामलों में राहत और पुराने अटके कामों में गति ला सकता है। गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं और कर्क राशि में उनकी मजबूत स्थिति मंगल के नीचत्व को भंग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके प्रभाव से कारोबार में निवेश या फंडिंग से जुड़ा कोई नया रास्ता खुल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इंक्रीमेंट या इंसेंटिव मिलने की उम्मीद है। लोन या आर्थिक दबाव कम करने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ आर्थिक मामलों में समझ बेहतर होगी। हालांकि बड़े निवेश से पहले सभी दस्तावेज और शर्तों की अच्छी तरह जांच जरूर करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।