इस हफ्ते कई बड़े ग्रह अपनी चाल और स्थिति बदल रहे हैं। ग्रहों के इस बदलाव से किसे को लाभ तो किसी को मिलेगी हानि, देखिए आपको क्या मिलने वाला है।
विज्ञापन
मेष राशिः अनावश्यक खर्चे आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। यदि गत दिनों से आपका पारिवारिक जीवन अशांत चल रहा है, परिजनों के साथ मतभेद पैदा हो गए हैं तो यह समय तमाम गिले-शिकवे दूर करने के लिये बिल्कुल सही है। हो सकता है परिजनों को आपकी सहायता की जरुरत पड़े इसलिये हर तरह से अपना सहयोग देने के लिये तैयार रहें। करियर और व्यवसाय के लिये भी समय अच्छा है, बस अपने कामकाजी और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना कर रखें। पैसों की चिंता भी बिल्कुल न करें लेकिन अनावश्यक खर्चे आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। रोमांटिक जीवन का पूरा आनंद मिलने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः आपकी जेब ढीली हो सकती है, संभलकर चलें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यदि किसी कारण से आप सबके बीच रहते हुए भी खुद को अकेला खड़ा महसूस करते हैं तो यह वो समय है जहां आप कुछ लोगों को अपने बहुत करीब महसूस कर सकते हैं। यदि पिछले कुछ समय से आपकी को परियोजना, कोई कार्य लंबित है, रुका हुआ है तो प्रयास करें सिरे चढ़ने के आसार हैं। अपने व्यस्त लम्हों में से अपनी खुशी के लिये भी कुछ लम्हें जरुर निकालें यह आपके तनाव को कम करने में मददगार हो सकता है। आपका रोमांटिक जीवन बहुत बेहतर रहने की उम्मीद की जा सकती है। जो विवाहित जातक संतान प्राप्त करने की लालसा रखते हैं उन्हें भी शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो आपकी जेब थोड़ी ढीली हो सकती है।
मिथुन राशिः व्यावसायिक और परिवारिक जीवन में नए रिश्ते बनेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
सोचने, समझने, योजना बनाने आदि से जुड़े कार्य इस सप्ताह अपनी प्राथमिकता पर रखेंगें तो परिणाम बेहतर मिलने की उम्मीद है। किसी भी कार्य की रुपरेखा तैयार करने के लिये यह बेहतर समय है लेकिन योजना को अमली जामा यानि की उसका क्रियान्वयन करने के लिये यह समय उचित नहीं है उसके लिये थोड़ा सब्र रखें और अच्छे समय का इंतजार करें। कार्यस्थल पर अपनी ओर से आप पूरी मेहनत करेंगें लेकिन हो सकता है अपेक्षानुसार उसके परिणाम आपको न मिलें। व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में नए रिश्तों के बनने का भी संयोग बन सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः धन जैसे आएगा उसी तेजी से जाएगा
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यह सप्ताह आपके लिये चुनौतियों वाला हो सकता है। कार्यस्थल पर अपने काम पर ध्यान देने की जरुरत है। कार्य के दबाव के कारण घर और दफ्तर में संतुलन बनाए रखना भी चुनौतिपूर्ण रहने की संभावना है। लेकिन अपनी निर्णय क्षमता से आप तमाम मुश्किलों से पार पा जाएंगें ऐसी उम्मीद भी की जा सकती है। यदि आप वर्तमान कार्य से असंतुष्ट हैं और अपनी नौकरी में परिवर्तन करने के इच्छूक हैं तो फिलहाल अपनी इस योजना को कुछ समय के लिये स्थगित ही रखेंगें तो बेहतर होगा। आर्थिक रुप से आपके पास जिस गति से पैसा आएगा उससे तेजी से जाएगा।
विज्ञापन
सिंह राशिः जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। परिवार के साथ एक बेहतर एवं भरपूर समय व्यतीत करने की कसक आपके मन में रहती है तो यह सप्ताह आपको काफी आनंदमयी पल दे सकता है। हो सकता है किसी यात्रा पर भी परिवार सहित निकलने का मन बने। लंबे समय बाद अपने किसी खास से मिलने की खुशी भी आपको नसीब हो सकती है। रोमांटिक जीवन में भी आप अपने साथी के साथ काफी अच्छा समय गुजरने की उम्मीद है, आपको इस बात का एहसास भी हो सकता है कि आपका साथी आपके जीवन में आपके लिये कितनी अहमियत रखता है। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके खर्च करने का समय है। अपने किसी खास के लिये तोहफा खरीदें खुशियां और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
कन्या राशिः आमदनी से अधिक खर्च की आशंका है
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
यह सप्ताह आपके लिये समय की कसौटी पर खरा उतरने वाला होगा, आपके लिये सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की परिस्थितियां रह सकती हैं। आमदनी होने की खुशी भी आपको मिल सकती है और आमदनी से अधिक खर्च की आशंका है। व्यावसायिक दृष्टि से निवेश के लिये यह समय उचित नहीं लगता बहुत कम लाभ मिलने के आसार हैं। कार्यस्थल पर अपनी कड़ी मेहनत से प्रशंसा के पात्र बनेंगें लेकिन चुगलखोरों से सावधान रहें आपकी छवि को खराब करने के प्रयास भी हो सकते हैं, इसलिये अपने काम पर ही फोकस रखें। आपका पारिवारिक जीवन काफी बेहतर रहने के आसार हैं।
तुला राशिः अधूरे काम पूरे होंगे, प्रयास करें
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस सप्ताह आपको थोड़ा धैर्य और संयम रखने की आवश्यकता है। विशेषकर अपने कार्यस्थल पर किसी से बहसबाजी में न ही पड़ें तो अच्छा है। व्यवसायी आवेश में बिल्कुल न आएं और हर क्लाइंट और सहयोगी से विनम्रता से पेश आएं। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले कार्य से संबंधित कागजात की अच्छे से जांच कर लें। अपने अधूरे पड़े हुए कामों पर फोकस करें पूरा होने के पूरे आसार हैं। जीवन के हर पहलु में जीवनसाथी का साथ आपको सुखद अहसास दे सकता है। अविवाहित प्रेमी जातकों का रोमांटिक जीवन थोड़ा नौंक-झौंक वाला रहने के आसार हैं लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है प्रेम में हर तरह के पड़ाव आते हैं।
वृश्चिक राशिः कोई बड़ी खुशी मिल सकती है
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी शुभ रहने के संकेत हैं। कोई अप्रत्याशित खुशी मिल सकती है जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा। आप अपने जीवन के हर पहलु में एक सकारात्मकता महसूस कर पाएंगें। इस समय आपके जीवन में जो बदलाव होंगें उनसे भी आप संतुष्टी महसूस करेंगें। प्रेम की आस रखने वाले अविवाहित जातकों को हमसफर मिल सकता है। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन भी काफी बेहतर रहने और संबंधों में प्रगाढता आने के आसार हैं। आर्थिक रुप से अनावश्यक खर्च में कटौति करें व भविष्य के लिये कुछ बचाकर रखने की आदत डालें तो आपका जीवन और भी बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है।
धनु राशिः खर्च बढ़ने से थोड़ी आर्थिक परेश्ाानी महसूस करेंगे
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। खास तौर पर दिल के मरीज विशेष सावधानियां बरतें। किसी भी प्रकार के तनाव को स्वयं पर हावि न होने दें। आपकी सेहत से आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। यदि पिछले कुछ समय से आप व्यस्त चल रहे हैं तो थोड़ा शरीर को थोड़ा आराम देने की आवश्यकता भी महसूस हो सकती है जिसे नजरअंदाज न ही करें तो अच्छा रहेगा। हालांकि करियर और व्यवसाय के लिहाज से समय ठीक रहेगा लेकिन अतिरिक्त खर्च बढ़ने से थोड़ी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कठिन समय में अपनों का साथ आपके लिये सुकून देने वाला हो सकता है। सप्ताहांत तक हालात सामान्य होने के आसार हैं।
मकर राशिः ध्ान के मामले में सप्ताह अनुकूल रहेगा
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह आपके व्यक्ति जीवन के लिये काफी बेहतर रहने की संभावना है। आपके प्रेम संबंध काफी प्रगाढ़ होंगें अविवाहित जातक अपने संबंधों को अगले पड़ाव पर ले जाने का विचार बना सकते हैं। प्रेम से वंचित जातकों को भी उनका प्यार मिल सकता है। साथी के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिये काफी बेहतर रहने की संभावना है बेरोजगार जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसायी जातक नई परियोजना पर ध्यान दें बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। गत दिनों से यदि किसी आर्थिक समस्या से झूझ रहे हैं तो इस सप्ताह उससे निजात मिलने के आसार हैं।
कुंभ राशिः यादगार पल बिताने का मौका मिल सकता है
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
यह सप्ताह स्वयं का आकलन करने के लिये काफी उचित है। हो सकता है आप दूसरों के लिये बहुत मददगार साबित होते हों लेकिन जरुरत के वक्त किसी को अपने पास न पाकर थोड़ी निराशा हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी उत्पादकता प्रशंसनीय होने के आसार हैं। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों में आप अपनी विशिष्ट पहचान बना पायें इसकी भी पूरी संभावना है। आर्थिक रुप से आपको थोड़ा भविष्य के लिये बचत करने के बारे में विचार करना चाहिए। अपने अतिरिक्त खर्चों में कटौती कर स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। सप्ताहांत पर साथी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिल सकता है।
मीन राशि: काम-काज के मामले में सप्ताह अच्छा रहेगा
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
व्यवसायी जातकों के लिये यह सप्ताह काफी बेहतर है अपनी नई परियोजना की रुप रेखा तैयार करने व पूर्व नियोजित योजना को क्रियान्वित करने के लिये यह बेहतर समय है। कार्यस्थल पर आपकी परफोर्मेंस काफी बेहतर रहने के आसार हैं। आप अपने अंदर छुपी क्षमताओं का एहसास कर सकते हैं जिससे आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा के संचार को भी महसूस कर सकते हैं। रोमांटिक जीवन में साथी के साथ नोंक-झोंक आपको चिंतित भी कर सकती है लेकिन यह चिंता क्षणिक ही होगी जिसके बाद आप रोमाटिंक जीवन का आनंद ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में परिजनों से किसी तरह का मनमुटाव है तो उसे दूर करने का यह बेहतर समय है।