सिंह राशि- सप्ताह के आरंभ में अप्रत्याशित सुखद समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से रुके हुए कार्यो का निपटारा होगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए और परिश्रम करने होंगे। सप्ताह के मध्य मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। झगड़े विवाद से दूर रहें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। 1 अक्तूबर को रहें जरा बचके।