फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: मिथुन,धनु और मकर राशि वालों के चमकेंगे इस हफ्ते भाग्य, पढ़ें इस सप्ताह का राशिफल

Mon, 28 Sep 2020 09:37 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष 
मेष राशि के जातकों के मन में कामकाज को लेकर दुविधा बनी रहेगी। सप्ताह के अंत तक किसी मित्र की मदद से ही शंकाओं को समाधान होगा। बहुत हद तक आर्थिक समस्याएं तो दूर होंगी, लेकिन संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं बढ़ेंगी। ध्यान रहे आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में किसी भी परिस्थिति में अपना आपा न खोएं। अपने धैर्य और आत्मविश्वास को बनाए रखें। साथ ही अपनी सेहत का भी ख्याल विशेष रखें। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको इस सप्ताह प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। व्यापार में सोच-समझकर ही निवेश करें। 
शुभ अंक – 7
शुभ दिन – बुधवार 
शुभ रंग – लाल
सफलता का सूत्र – किसी भी स्थिति में धैर्य बनाए रखें।
उपाय – प्रात:काल उगते हुए सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और गणेश जी पर दूर्वा चढ़ाकर ‘ॐ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृष 
हारिये न हिम्मत, बिसारिये न राम। जी हां इस सप्ताह आप जो भी संकल्प लें, उसके लिए पूरी जी जान लगा दीजिए, निश्चित सफलता मिलेगी। कुछ एक बातों को लेकर परिजनों, मित्रों एवं परिचितों से वैचारिक मतभेद पैदा हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे बातचीत के दौरान आपके द्वारा किसी का अपमान न हो, अन्यथा वर्षों के बनाए संबंध एक झटके में टूट सकते हैं। बेवजह किसी से उलझने या फिर किसी के फटे में टांग अड़ाने पर आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापारियों को अचानक से किसी सौदे में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों का समय मध्यम है। वकील, डॉक्टर, चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं अन्य परामर्शदाताओं के लिए यह सप्ताह उत्तम है। 
शुभ अंक – 4
शुभ दिन – शुक्रवार, 
शुभ रंग – सफेद
सफलता का सूत्र – वाद-विवाद से बचें।
उपाय – किसी बुजुर्ग स्त्री का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन
इस सप्ताह आपको नौकरी या फिर कामकाज में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। कामधंधे में आने वाली अड़चनों के चलते मन विचलित रहेगा। हालांकि अंतत: आप अपनी सूझबूझ से इन सभी समस्याओं से पार पा लेंगे। सप्ताह के अंत तक सब कुछ पटरी पर आ जाएगा और कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों या फिर दांपत्य जीवन में गलतफहमियों के चलते वाद-विवाद हो सकते हैं। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई से भटक सकता है। महिलाओं के हड्डी से जुड़े रोग उभर सकते हैं। 
शुभ अंक – 2
शुभ दिन – बुधवार
शुभ रंग – हरा 
सफलता का सूत्र – अपने हित का ध्यान रखें।
उपाय – भोजन से पूर्व गाय और कुत्ते के लिए रोटी निकालें और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जप करें।
 

4 of 12
राशि
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह न सिर्फ आपको आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे बल्कि पीछे चली आ रही कई परेशानियां भी दूर होंगी। आपके विरोध ही आपकी मदद को आगे आएंगे। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में आपको विजय मिलेगी। व्यापार में भी अप्रत्याशित लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन सप्ताह की शुरुआत में अपने सेहत का विशेष ख्याल रखें। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक – 4 
शुभ दिन – गुरुवार
शुभ रंग – सुनहरा
सफलता का सूत्र – जल्दबाजी न करें।
उपाय – गायों को चने की दाल खिलाएं। ‘ॐ गुं गुरवे नमः’ मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलता का द्वार खोलने जा रहा है। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इस सप्ताह किसी संस्था से काम के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विदेश संबंधी कामकाज करने वालों को अचानक से लाभ होगा। निवेश के लिए समय ठीक है लेकिन बड़ा निवेश करने से पहले किसी भी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना न भूलें। सिंह राशि के जातकों की पूरे सप्ताह व्यस्तता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी महिला के कारण मानसिक उलझनें बनी रह सकती हैं। किसी की आलोचना या बुराई करने से बचें, अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को परीक्षा प्रतियोगिता में मन-मुताबिक सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक- 9 
शुभ दिन – सोमवार
शुभ रंग – पीला 
सफलता का सूत्र – भावुकता में न बहें और बड़ा निर्णय लेने से पहले विवेक का इस्तेमाल करें।
उपाय – सूर्य को तांबे के लोटे में रोली और चावल मिलाकर जल दें और आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या 
इस सप्ताह आपके कामकाज में कोई अड़ंगे लगा सकता है। पराये तो पराये अपनों की बेरुखी के चलते मन खिन्न रह सकता है। बिजनेस में आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा। किसी सीनियर से वाद-विवाद होने पर मानसिक तनाव बना रह सकता है। सप्ताह के अंत में प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। अमर्यादित व्यवहार के चलते कलंक लग सकता है। किसी भी विवाद को कोर्ट-कचहरी की बजाय बाहर ही सुलझा लेने में ही लाभ होगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने किसी प्रियजन या बड़े-बुजुर्ग से एक बार सलाह लेना न भूलें। 
शुभ अंक – 8 
शुभ दिन – बुधवार
शुभ रंग – हरा
सफलता का सूत्र – नकारात्मक लोगों से दूर रहें।
उपाय – शिव जी पर दूध चढ़ाएं। ‘ह्रीं शिवाय नम:’ मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि
इस सप्ताह के आरंभ में ही आपको व्यापार और नौकरी में अच्छी सफलता मिलने के संकेत हैं। संतान की हर इच्छा आपके द्वारा पूरी होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपको इस सप्ताह शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी तरह के चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ दिन- मंगलवार
शुभ रंग- पीला
सफलता का सूत्र- गरीबों की मदद करें
उपाय- मंदिर के बाहर गरीबों को दान दें
 

8 of 12
राशि
वृश्चिक 
सप्ताह के प्रारंभ में लोगों से मिले आश्वासन पूरे न होने पर मन में निरााशा रहेगी। इस दौरान वाद-विवाद से बचें। व्यापार में कुछ एक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर बयान देने की आवश्यकता है, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। धन या प्रापर्टी को लेकर भाई-बहनों के बीच वाद-विवाद हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपके सितारे बदलेंगे और एक बार फिर कामकाज पटरी पर आएगा। यह समय विद्यार्थियों को सफलता दिलाने वाला होगा। लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। इस दौरान अपनी और अपने पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। 
शुभ अंक – 5 
शुभ दिन – बुधवार 
शुभ रंग – लाल
सफलता का सूत्र – ‘संतुलन बनाए रखें।’
उपाय – गणपति को दूर्वा एवं लड्डू खिलाएं। ‘ॐ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जप करें।

9 of 12
राशि
धनु 
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुनहरे अवसर लेकर आया है। इस सप्ताह में भविष्य के लिए लाभदायक योजनाओं पर चर्चा होगी। बेरोजगार युवाओं के लिए यह समय अच्छा है। खास तौर पर उनके लिए जो विदेश से जुड़े कारोबार या नौकरी के लिए प्रयासरत थे। इस सप्ताह आपको इस दिशा में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में संभलकर आगे बढ़ने की जरूरत होगी। सट्टेबाज़ी इत्यादि में पैसे का निवेश या खर्च करने से बचें। अध्यापक, लेखक, पत्रकार एवं बुद्धिजीवी वर्ग को मान-सम्मान मिलेगा। 
शुभ अंक – 7
शुभ दिन – गुरुवार, 
शुभ रंग – पीला
सफलता का सूत्र – ‘समय का उपयोग करें।’
उपाय – केसर का तिलक लगाएं। अपने इष्टदेव की पूजा करें।

10 of 12
राशि
मकर
सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय में अपेक्षित लाभ नहीं मिल पायेगा। इस दौरान धन के लेन-देन से जुड़े मामलों में अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोगों का समय मिश्रित फलदायक है। खान-पान एवं दिनचर्या में अनियमितता के कारण स्वास्थ्य नरम हो सकता है। माता की सेहत का भी विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत तक कामकाज पटरी पर आ जाएगा। किसी मित्र या परिजन की मदद से अटके काम पूरे हो जाएंगे। छात्र एवं युवा वर्ग का समय मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। 
शुभ अंक – 7 
शुभ दिन – मंगलवार 
शुभ रंग – आसमानी
सफलता का सूत्र – ‘धन एवं सेहत संबंधी मामलों में सोच—विचार कर निर्णय लें।’
उपाय – श्री हनुमान जी को मंगलवार के दिन सिंदूर का चोला चढ़ाएं और हनुमानाष्टक का जाप करें।

11 of 12
राशि
कुंभ
कुंभ राशि के किस्मत के सितारे इस सप्ताह खूब चमकते दिखाई देंगे। घी, तेल, आनाज, दवा आदि से जुड़े कारोबारियों को अपेक्षा से ज्यादा लाभ होगा। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों के पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। अधिकारी वर्ग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। जो जातक बेरोजगार चल रहे  थे, उन्हें नए अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ सकती है। बच्चों की तरफ से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी प्रिय मित्र या पारिवारिक सदस्य से अचानक अरसे बाद मुलाकात भी हो सकती है। 
शुभ अंक – 1 
शुभ दिन – शुक्रवार 
शुभ रंग – सफेद
सफलता का सूत्र – समय का सदुपयोग करें एवं सकारात्मक रहें। 
उपाय – लोहे का छल्ला पहनें। ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन
सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रहेगी। झूठी शान दिखाने से बचें, अन्यथा अपमान हो सकता है। इस दौरान मुंह में राम बगल में छूरी रखने वालों से बचने की जरूरत रहेगी। विरोधियों से सचेत रहने की जरूरत रहेगी। कारोबार/कॅरिअर में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाएं। उचित समय देखकर ही आगे कदम बढ़ाएं। सप्ताह के अंत में छोटे कारोबारियों को अपेक्षा से अधिक लाभ हो सकता है। घर से कामकाज करने वाली महिलाओं का समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखें पुराने रोग उभर सकते हैं। छात्रों एवं युवावर्ग को अध्ययन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक – 6 
शुभ दिन – रविवार
शुभ रंग – गेरुआ 
सफलता का सूत्र –  सचेत रहते हुए समय का सदुपयोग करें। 
उपाय – केसर का तिलक लगाएं एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें