rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी, जो आपको परेशान कर सकती है। इनकम ठीक होगी लेकिन उतनी नहीं, जितनी आपने उम्मीद की थी। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ रहा है, उसे संभालने की कोशिश करें। आपका मन पूजा पाठ में लगेगा और खुद को एकांत में रखना पसंद करेंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा संभल कर रहना पड़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों को नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं।