फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 27 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Mon, 27 Apr 2020 05:22 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 27 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा। घऱ पर बच्चों की पढ़ाई के लिए जीवनसाथी समर्पित रहेगा। प्रेम जीवन के लिए सामान्य दिन रहेगा। प्रियतम से फोन पर बातचीत होगी। साथी को आपकी कोई बात बुरी भी लग सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्यार रहेगा। लेकिन जीवनसाथी को यह शिकायत रह सकती है कि आप घर के कार्य में काम नहीं बंटाते हैं। प्रेम जीवन वालों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। अपने प्रियतम के साथ भविष्य की योजना पर विचार कर सकते हैं।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। ससुराल पक्ष से किसी तरह की मदद मिल सकती है। प्रेम जीवन जीने वाले को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रियतम आज आपके ऊपर जरुरत से ज्यादा हक जता सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज झगड़ा होने की संभावना है। जीवनसाथी घर के किसी मुद्दे को लेकर आपके ऊपर बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। लवर आपसे आज किसी चीज को लेकर वादा कर सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। प्रियतम आज आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है, जिसे सुनकर आपका दिन बन जाएगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आ सुखद नतीजे मिलेंगे। दोनों साथ में कीमती समय व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी अगर आपसे दूर हैं तो आपको उनकी आज ज्यादा याद सताएगी। यदि पास है तो आज आप उनका मूड ठीक करने के लिए कोई प्यारी सी डिश बना सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतें होंगी।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। इस चुनौतीपूर्ण समय में जीवनसाथी आपकी हर जरुरत को पूरा करने के लिए कोशिश करेगा। प्रेम जीवन जीने वाले को सुखद नतीजे मिलेंगे। लव पार्टनर से आज प्यार वाली तकरार भी हो सकती है। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन में रोमांस रहेगा। खासकर यदि नवविवाहित हैं तो यह आनंद और भी दुगना हो जाएगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ा ध्यान देना होगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
दांपत्य जीवन में कुछ नई बातें जानने सुनने को मिलेंगे, जिन्हें समझाने का प्रयास करना होगा। प्रेम जीवन में स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी लेकिन आपका प्रिय कुछ घमंडी व्यवहार करेगा, जो आपको अच्छा नहीं लगेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। इस समय आप अपने दांपत्य जीवन का पूरा आनंद लेंगे। प्रेम जीवन में साथी से प्यारभरी बातें होंगी। वीडियो कॉल के जरिए आप अपनी प्रेम की भावनाओं का इजहार करेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल बहलाएंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी का भाग्य आपके भाग्य को चमकाने मदद करेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। खासकर रिश्ते में किसी तीसरे शख्स के आने से प्रियतम के साथ रिश्ते में दारार पड़ने की संभावना है। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें