Weekly Rashifal (24 to 30 August 2026): अगस्त का आखिरी सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं 24 से 30 अगस्त 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
Weekly Horoscope (24 to 30 August 2026): अगस्त का आखिरी सप्ताह यानी 24 से 30 अगस्त 2026 धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह 24 अगस्त को सावन का चौथा सोमवार और 25 अगस्त को मंगला गौरी व्रत रहेगा। वहीं 28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना होगी। सप्ताह के दौरान शुक्र का राशि परिवर्तन और सूर्य-बुध की युति भी महत्वपूर्ण रहेगी। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 25 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि 27 अगस्त को सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा।
इसके अलावा यह सप्ताह श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्वों की वजह से भी खास रहेगा। ग्रहों की बदलती स्थिति और इन धार्मिक अवसरों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। कुछ राशि के जातकों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में नए अवसर बनेंगे, जबकि कुछ लोगों को खर्च, स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं 24 से 30 अगस्त 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों और सफलता की संभावनाओं से भरा रहेगा। लंबे समय से किसी नए काम की शुरुआत का प्रयास कर रहे हैं तो इस सप्ताह उसमें सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों पर अधिकारी वर्ग मेहरबान रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूल रहेगी। करियर और कामकाज से जुड़े मामलों में आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। ऐसे में आलस्य छोड़कर अपनी पूरी ऊर्जा लक्ष्य हासिल करने में लगाएं। सप्ताह के मध्य में घर में धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है। इस दौरान परिवार और करीबियों के साथ खुशनुमा समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी अपने के साथ चल रहा मनमुटाव बातचीत के जरिए दूर हो सकता है।
पैतृक संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों में भी राहत मिलने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी से संबंधित किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक रूप से भी सप्ताह लाभकारी रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आय के अतिरिक्त साधन बनने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य और प्रगति लेकर आएगा। आपके कई महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता के कारण शुरुआत में थोड़ी थकान महसूस होगी, लेकिन परिस्थितियों में सुधार के संकेत मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत भागदौड़ भरी रह सकती है। काम का दबाव अधिक होने से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी। हालांकि बीते समय की परेशानियों से धीरे-धीरे राहत मिलती नजर आएगी। समय अनुकूल है, इसलिए लापरवाही और आलस्य से बचते हुए अपने काम पर फोकस बनाए रखें। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलने के योग हैं। व्यापारी नई रणनीति बनाकर अपने काम को विस्तार देने में सफल हो सकते हैं।
बाजार की तेजी का फायदा मिलेगा, लेकिन साझेदारी में काम करने वालों को सतर्क रहना चाहिए। पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। जरूरी कागजी काम समय पर पूरा करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते मजबूत होंगे।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें और अष्टोत्तर शतनामावली यानी माता के 108 नामों का पाठ करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण फैसलों और आर्थिक लाभ का संकेत दे रहा है। यदि आप नौकरी या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने की सोच रहे हैं तो उसे टालने के बजाय आगे बढ़ें। हालांकि फैसला लेने से पहले वरिष्ठ या किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह जरूर लें। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत आर्थिक मामलों के लिए अच्छी रहेगी। किसी योजना, निवेश या बाजार में अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे लोगों का काम भी आसानी से पूरा हो सकता है। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधा से जुड़ी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। भूमि, भवन या वाहन खरीदने का सपना पूरा होने के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दिनचर्या और खानपान को लेकर लापरवाही न करें। मौसमी बीमारियों से बचाव करना जरूरी होगा। परिवार में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें और भगवान विष्णु की पूजा के साथ श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। आपको आलस्य और अहंकार से दूरी बनाए रखनी होगी। इन दोनों पर नियंत्रण रखकर आगे बढ़ेंगे तो उम्मीद से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। करियर और कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान सामान और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे विद्यार्थियों को अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार से जुड़ी पुरानी परेशानियां मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। सप्ताह का उत्तरार्ध पहले हिस्से की तुलना में राहत देने वाला रहेगा। इसलिए महत्वपूर्ण काम और बड़े फैसले इस दौरान लेना लाभकारी रहेगा।
उत्तरार्ध में भागदौड़ कम होगी और कारोबार में लाभ मिलने के अवसर बनेंगे। हालांकि आमदनी की तुलना में खर्च अधिक रहने से आर्थिक संतुलन बनाए रखने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। मुश्किल समय में परिवार और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। उनके सहयोग से आप कई चुनौतियों का सामना आसानी से कर पाएंगे।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और राहत देने वाला रहेगा। प्रभावशाली और करीबी लोगों के सहयोग से लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद बातचीत के जरिए सुलझने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल मिलेगा और सीनियर-जूनियर का सहयोग प्राप्त होगा।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत निजी जीवन की चिंताओं को कम करने वाली रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की प्रमोशन या मनचाहे तबादले की इच्छा पूरी हो सकती है। कारोबारियों को मनचाहा लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार विस्तार से जुड़ी योजनाएं आगे बढ़ेंगी और काम के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभकारी साबित हो सकती हैं।
उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे विद्यार्थियों की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और किसी पुरानी बीमारी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और लव पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य दें और सूर्याष्टकम् का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फल देने वाला रहेगा। इस दौरान कामकाज में लापरवाही से बचना और हर जिम्मेदारी को समय पर पूरा करना जरूरी होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आपकी कोई बात विवाद का कारण बन सकती है। करियर और कारोबार से जुड़ी परेशानियों में कुछ राहत मिलेगी, लेकिन अभी पूरी तरह स्थिति सामान्य नहीं होगी।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं कम होंगी, लेकिन आपको लगातार सावधानी बरतनी होगी। जरूरी कामों को टालने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है। आर्थिक मामलों में पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कारोबार में शुरुआत में अपेक्षित लाभ न मिलने से चिंता हो सकती है। किसी योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो फिलहाल उचित समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा।
नौकरीपेशा महिलाओं को घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने में कुछ परेशानी हो सकती है। ऐसे में धैर्य के साथ प्राथमिकताएं तय करें। प्रेम संबंधों में दिखावे से बचें और ऐसा कोई वादा न करें जिसे पूरा करना आपके लिए मुश्किल हो। रिश्तों में स्पष्ट और संयमित व्यवहार रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत खर्चों से भरी हो सकती है। अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं या सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर धन खर्च होगा। हालांकि इसके बावजूद आर्थिक स्थिति पर कोई बड़ा नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। नियमित आमदनी के अलावा आय के नए स्रोत बनने के योग हैं।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में खर्च बढ़ेंगे, लेकिन पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के काम की कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी और पुरस्कार या सम्मान मिलने के अवसर बनेंगे। अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और सप्ताह के अंत तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। विदेश में पढ़ाई करने का सपना भी पूरा होने की दिशा में आगे बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार में अचानक अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। कारोबारी यात्राएं नए संपर्क बनाने और भविष्य के अवसर बढ़ाने में मदद करेंगी। सरकारी और सत्ता से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करें और रुद्राष्टकम् का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। कामकाज में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग कम मिलेगा, जबकि व्यापारियों को कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में काम से जुड़ी परेशानियां बनी रह सकती हैं। विपरीत परिस्थितियों में समझदारी से निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यदि किसी स्थिति में थोड़ा पीछे हटने से भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है तो ऐसा करने में संकोच न करें। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक समस्याएं तनाव बढ़ा सकती हैं। किसी करीबी के साथ विवाद होने से मन परेशान रहेगा।
इस दौरान अपने गुस्से और वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें। आपकी कही हुई बात रिश्ते बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। इसलिए किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से पहले सोच-विचार करें। प्रेम संबंधों में भी जल्दबाजी से बचना होगा। यदि आप किसी के सामने अपने मन की बात रखने की योजना बना रहे हैं तो सही समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं तथा बजरंग बाण का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त और चुनौतीपूर्ण रह सकता है। छोटे-छोटे कामों को पूरा करने में भी अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में शारीरिक और मानसिक थकान परेशान करेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न रह सकता है।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में काम का दबाव अधिक रहेगा। परिवार में भी किसी बात को लेकर तनाव या मतभेद की स्थिति बन सकती है। ऐसे में निजी जीवन हो या कार्यक्षेत्र, किसी भी परिस्थिति में आवेश में आकर बड़ा फैसला लेने से बचें। कारोबारियों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है। बाजार में फंसा पैसा निकालने में परेशानी होगी और बढ़े हुए खर्च आर्थिक संतुलन बिगाड़ सकते हैं।
इस सप्ताह धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें और किसी को उधार देने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए मजाक और संवेदनशील बातों के बीच अंतर समझना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर की भावनाओं और जरूरतों को समझें।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा के दौरान नारायण कवच का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आमदनी से जुड़े मामलों में रुकावट आने के कारण आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। सामान्य जीवन में भी किसी तरह की लापरवाही करने से बचना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा।
साप्ताहिक राशिफल:
व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जरूरी कागजी काम समय पर पूरे करने होंगे। लापरवाही करने पर बेवजह की परेशानियां सामने आ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में मानसिक तनाव बढ़ सकता है और संतान से जुड़ी कोई चिंता परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। अनचाहे स्थान पर तबादले या विभाग परिवर्तन की संभावना बन रही है।
इस सप्ताह छिपे हुए विरोधियों से सतर्क रहें और अपनी महत्वपूर्ण योजनाएं हर किसी के साथ साझा करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक आने वाले बड़े खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। प्रेम जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति की दखल परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए रिश्तों में बाहरी हस्तक्षेप से बचना बेहतर होगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। कुछ काम आसानी से पूरे होंगे, जबकि कुछ कार्यों के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परिस्थितियों में लगातार बदलाव के कारण कभी राहत तो कभी परेशानी का अनुभव हो सकता है। ऐसे में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में लगेगा। इस दौरान करीबी लोगों से मुलाकात और बातचीत के अवसर मिलेंगे। सप्ताह का मध्य पारिवारिक सुख के लिहाज से अच्छा रहेगा और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर या कारोबार के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त दबाव रहेगा और जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। भावनाओं में बहकर अनावश्यक खर्च करने या किसी को उधार देने से बचें। स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें और रुद्राक्ष की माला से 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों और उपलब्धियों से भरा रहेगा। अपनी बुद्धि, विवेक और प्रभावी वाणी के दम पर आप घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान भी इस सप्ताह मिल सकता है।
साप्ताहिक राशिफल:
आर्थिक दृष्टि से सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, जबकि नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं। परेशानियां कम होने से मन प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरा रहेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आमदनी बढ़ाने से जुड़ी नई योजनाएं बन सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत के लिए सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है। राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में केंद्रित रहेगा और परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम पाने के लिए वे पूरी मेहनत करेंगे। प्रेम जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी और लव पार्टनर के साथ प्रेम व सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।