Sawan Fourth Somwar 2026: इस बार सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त 2026 को पड़ रहा है। इस दिन सूर्य और बुध का शक्तिशाली योग बुधादित्य राजयोग बन रहा है। इसके अलावा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और प्रीति योग भी रहेगा। वहीं, शनि, गुरु और मंगल का शुभ प्रभाव भी राशियों पर बना रहेगा। ऐसे में सावन का आखिरी सोमवार कुछ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। यह समय जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है और अटके हुए काम भी मनचाहे तरीके से पूरे होने की संभावना रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह समय भाग्यशाली साबित हो सकता है।