धनु राशि: आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। हालांकि किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। पत्रकार, डॉक्टर, वकील एवं अन्य परामर्शदाताओं के लिए समय अनुकूल है। प्रेम सबंधों में लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।