फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष गणना (22 से 28 फरवरी) : फरवरी के तीसरे सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके ...

Sun, 21 Feb 2021 11:36 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
सप्ताह के आरंभ में ही अपनी ऊर्जा शक्ति एवं सौम्य स्वभाव के बल पर कठिन परिस्थितियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा। विदेशी कंपनी में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा। सप्ताह के मध्य पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति बढ़ सकती है किंतु सप्ताहांत परिस्थितियां अति अनुकूल रहेंगी। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। सभी दिन शुभ।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि-
सप्ताह के आरंभ से ही सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन के क्रय का भी योग। किसी न किसी कारण से आरंभ में पारिवारिक कलह एवं विवाद बढ़ सकता है सावधान रहें।सप्ताह के मध्य पुनः ग्रह गोचर अनुकूल रहेंगे और कार्य विस्तार होता रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अति अनुकूल रहेगा नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। 27 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि-
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। इसलिए कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी बेहतरीन सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह और अनुकूल रहेगा इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए थोड़ा और प्रयास करें। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनें रहेंगे। सप्ताह के सभी दिन शुभ।
 

4 of 12
राशि
कर्क राशि- 
सप्ताह के आरंभ में अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करना पड़ेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। झगड़े विवाद से दूर रहें, कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। सप्ताह के मध्य ग्रहों में अप्रत्याशित परिवर्तन के प्रभावस्वरूप सभी कठिन परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। 23 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि-
सप्ताह के आरंभ में आय के स्रोत बढ़ेंगे। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। संतान संबंधी चिंता दूर होगी,नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। सप्ताह के मध्य भाग दौड़ अधिक करेंगे फिर भी आमदनी में कमी रहेगी। अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें गुप्त शत्रुओं से बचते रहें किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा धन हानि के योग। सप्ताह के अन्त में यात्रा देशाटन से लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी एवं नागरिकता के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। सप्ताह के सभी दिन शुभ 
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि-
सप्ताह के आरंभिक ग्रह गोचर बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। अपनी योजनाएं एवं रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि-
आपके लिए सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं है। कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाहें तो उसमें भी अधिक सफलता मिलेगी। नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा इसलिए पढ़ाई में और मेहनत करें। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सामाजिक कार्यों में अत्यधिक धन खर्च करेंगे विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग के योग। सभी दिन शुभ।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि-
सप्ताह के आरंभ में कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है सावधान रहें कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचे और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में आकस्मिक परिवर्तन सभी कष्टों से छुटकारा दिलाएगा जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से संबंधित कोई कार्य संपन्न करवाना हो तो अवसर अनुकूल है पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी 22 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
राशि
धनु राशि-
आपके लिए सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा इसलिए हर कार्य तथा निर्णय बहुत सोच-समझकर करने की आवश्यकता है। आरंभिक ग्रह-गोचर के सुखद परिणाम के प्रभावस्वरूप शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी अच्छा सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले अति शीघ्र हल होंगे। मकान अथवा वाहन के भी क्रय का योग। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा फिर भी साझा व्यापार करने से बचें। 26 तारीख को रहें ज़रा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि-
सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अधिक कर्ज के लेन-देन से बचना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। सप्ताहांत मान-सम्मान की वृद्धि होगी। जो निर्णय लेंगे उसमें सफल रहेंगे। 28 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि-
संपूर्ण सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा फिर भी विध्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति एवं कुशल रणनीतियों के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। सप्ताहांत स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान दें। 25 तारीख को रहें जरा बचके। 
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि-
सप्ताह का आरंभ पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव के साथ हो सकता है। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन अप्रत्याशित सुखद परिणाम दिलाएगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत होंगे। सप्ताहांत स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है नजले, जुखाम तथा बुखार आदि से बचें। अधिक कर्ज के लेनदेन से भी  बचें। 27 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें