फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 21-27 सितंबर: इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष कृपा, पढ़ें 12 राशियों का हाल

Fri, 18 Sep 2026 12:29 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 सितंबर): सितंबर का चौथा सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं 21 से 27 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल: 21 से 27 सितंबर 2026 - फोटो : AI
सितंबर का चौथा सप्ताह यानी 21 से 27 सितंबर 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से कई महत्वपूर्ण ग्रह नक्षत्र और राशि परिवर्तनों के कारण खास रहने वाला है। इस सप्ताह 21 सितंबर को बुध चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे बुद्धि, संवाद, रचनात्मकता, व्यापार और आर्थिक मामलों पर प्रभाव पड़ सकता है। वहीं 26 सितंबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उनकी शुक्र के साथ युति बनेगी। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार यह समय बातचीत, साझेदारी, व्यापारिक समझौतों और वित्तीय निर्णयों के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है।

इस दौरान सूर्य कन्या राशि और मंगल कर्क राशि में रहेंगे, जिससे सप्ताह में कामकाज, स्वास्थ्य, परिवार, करियर और भावनात्मक फैसलों से जुड़े विषय प्रमुख रह सकते हैं। कुछ राशियों के लिए नए अवसर, आय और करियर में प्रगति के योग बन सकते हैं, जबकि कुछ जातकों को खर्च, जल्दबाजी और रिश्तों में मतभेद से बचना होगा। आइए जानते हैं 21 से 27 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले जुले फल देने वाला कहा जाएगा। इस हफ्ते आपके काम कभी आसानी से बनते हुए तो कभी अटकते हुए नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यक्षेत्र में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं और विरोधियों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। उन्हें मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने और मनचाहा लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा।

सप्ताह के मध्य में आपका अपने बंधु-बांधवों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इस दौरान आपको अपने क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से कठिनाई लिए रहने वाला है। इस दौरान मौसमी बीमारी से सतर्क रहें और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को इग्नोर करने की भूल न करें। सप्ताह के अंत में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।  

उपाय: भगवान बटुक भैरव की विशेष रूप से पूजा एवं उनके स्तोत्र का पाठ करें।
 
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह छोटी-मोटी अड़चनों के साथ तरक्की के नये द्वार खोलने वाला रहेगा। ऐसे में आपको समस्याओं से घबराने की बजाय सूझबूझ से काम लेना होगा। यदि आप इस सप्ताह धैर्य और विवेक के साथ चीजों को सुलझाने का प्रयास करेंगे तो न सिर्फ आपकी परेशानियां कम होंगी बल्कि आपकी प्रगति भी होगी। सप्ताह की शुरुआत के दो-तीन दिन इग्नोर कर दिया जाए तो बाकी हफ्ता आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति से मेल-मुलाकात का संयोग बनेगा। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा और धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो आपको इस संबंध में सप्ताह के अंत तक सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

नौकरी पेशा एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय शुभ और लाभप्रद कहा जाएगा। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति मिलेगी। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। अपने पार्टनर को रिझाने के लिए आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन श्री यंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह कुछ चीजों को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। यदि आप टारगेट ओरिएंटेड जॉब करते हैं तो आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने में मुश्किलें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर और सहयोगियों से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाने से आपका मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। इस हफ्ते आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी।

सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक कार्यों में अड़चनें आएंगी लेकिन सप्ताह के अंत तक चीजें पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी। मिथुन राशि के जातकों को धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान और गुमराह करने वाले लोगों से बचें। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। आपका लव पार्टनर इस सप्ताह आपके समर्पण और विश्वास को परखने का प्रयास करेगा। संतान पक्ष के भविष्य को लेकर मन चिंतित रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि वालों को यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस हफ्ते कर्क राशि के जातकों को अपना काम कल पर टालने की बजाय उसे समय पर और सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। इस दौरान घर के किसी सदस्य की सेहत अथवा घर की मरम्मत आदि पर बड़ी धनराशि लगानी पड़ सकती है। आय की प्राप्ति में अवरोध और खर्च की अधिकता के चलते आपका बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है।

सप्ताह के अंत तक आपको अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए धन उधार तक लेना पड़ सकता है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय लोगों के साथ तालमेल बिठाकर अपने कार्य सिद्ध करें। विशेष रूप से विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सेहत और संबंध की दृष्टि से प्रतिकूल कहा जाएगा।

इस सप्ताह आपको मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहते हुए अपनी दिनचर्या और खानपान को सही रखने की जरूरत रहेगी। छात्र वर्ग को कठिन परिश्रम और प्रयास करने पर ही मनचाहे फल की प्राप्ति हो पाएगी। प्रेम संबंध हो या फिर दांपत्य जीवन अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करके रुद्राष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस हफ्ते आपको करियर-कारोबार में कुछेक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस पूरे हफ्ते आपको अपने कार्य सूझबूझ और विवेक के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखते हुए सभी के साथ तालमेल बिठाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी।

सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी आत्मीय व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान आपको उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी जो अक्सर आपको गुमराह करने की कोशिश में लगे रहते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।

सप्ताह की शुरुआत में आवश्यकता के अनुसार धनागम नहीं होने पर आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक इष्टमित्रों की मदद से आर्थिक दिक्कतों को दूर करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोग नई योजनाओं पर काम करने का प्रयास करेंगे। आपके पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य नारायण को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
 
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभाशुभ परिणाम को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह आत्मीय लोगों का सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। चूंकि इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होंगे, इसलिए आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा।

सप्ताह की शुरुआत से ही कारोबारी में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह आपका पूरा फोकस अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने पर रहेगा। आय के नये साधन बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई में खूब रमेगा। उच्च शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबे समय से अटके कार्य के पूरे होने पर मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा। इस दौरान उनके मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन दूर्वा की गांठ अर्पित करके गणेश जी की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। घर-परिवार से लेकर करियर-कारोबार तक में आपको अनुकूलता बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके द्वारा किये गये परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति के साथ संपर्क होगा, जिसकी मदद से भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप विदेश से जुड़ा कोई कारोबार करते हैं तो आपके लिए यह हफ्ता विशेष लाभदायक रहने वाला है।

इस सप्ताह आपको विदेश से शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझेंगे। विरोधी खुद आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं। मित्रों की सहायता से कठिन से कठिन कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों पर सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी। उनकी पदोन्नति के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी और आय के नये स्रोत बनेंगे। वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। एक दूसरे के प्रति विश्वास और आकर्षण बढ़ेगा।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
 

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। इस हफ्ते वृश्चिक राशि वालों को अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या जल्दबाजी करने से बचना होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो अपने साझेदार पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें और धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें।

इस सप्ताह आकस्मिक खर्चों की वजह से आपकी जमा पूंजी अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचते हुए अपने ग्राहकों और साझेदारों के साथ संबंधों में सुधार लाने की आवश्यकता रहेगी। बाजार में फंसे हुए धन को निकालने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे।

इस सप्ताह छात्र वर्ग का मन पढ़ाई से उचट सकता है। उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में वृश्चिक राशि के जातक वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट आदि लगने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं से भी सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम प्रसंग में दिखावे से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़-चने का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें।
 

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा आपाधापी भरा रह सकता है। इस हफ्ते आपको घर-परिवार से लेकर करियर-कारोबार तक के लिए खूब भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी और सप्ताह के अंत तक आप अपने जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कुछ कम फलदायी होगी, लेकिन इस दौरान आपके संबंध प्रभावी लोगों के साथ बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।

कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज को कम तवज्जो दे सकते हैं। सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से थोड़ा विपरीत रहने वाला है। इस दौरान किसी पुराने रोग के उभरने से शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। फेमिली और लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें।

उपाय: प्रतिदिन पीले पुष्प चढ़ाकर भगवान विष्णु की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।
 

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न देते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। कार्यक्षेत्र से जुड़ी मुश्किलों के साथ इस हफ्ते आपको घरेलू मोर्चे पर भी जूझना होगा। इस सप्ताह परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो धन निवेश की दृष्टि से यह समय कतई उचित नहीं कहा जाएगा।

पैतृक संपत्ति अथवा भूमि-भवन से जुड़े मामलों को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय संवाद के जरिए सुलझाने का प्रयास करें। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो सप्ताह के मध्य तक आपके स्थान परिवर्तन या फिर कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों में बदलाव संभव है। इस दौरान किसी नये कार्य की योजना को क्रियान्वित करते समय कठिनाइयां आएंगी।

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकलने पर आप राहत महसूस करेंगे। इस सप्ताह आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए खूब भागदौड़ करनी पड़ेगी। हालांकि कठिनाई भरे समय में आपका जीवनसाथी संबल प्रदान करेगा।  

उपाय: प्रतिदिन भगवान भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों पर इस हफ्ते किस्मत पूरी तरह से मेहरबान नजर आएगी। आपके सोचे हुए काम समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों से मनचाहा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय नौकरीपेशा और समाज सेवा से जुड़े लोगों के लिए शुभ कहा जाएगा। इस दौरान इन्हें बेहतर कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है।

इस सप्ताह कार्यों में मनचाही सफलता और आय के नये साधन बनने से आपके आत्मविश्वास एवं उत्साह में वृद्धि होगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी यह सप्ताह उत्तम फल प्रदान करने वाला कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत से आप कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार के विस्तार की योजना फलीभूत होती नजर आएगी। इस सप्ताह कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नये साझेदार मिल सकते हैं। सप्ताह के अंत में कोर्ट-कचहरी, शत्रुओं आदि से जुड़े मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आपका जीवनसाथी मददगार साबित होगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को अपने काम खूब समझदारी और सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य की खराब सेहत भी आपके मानसिक कष्ट का कारण बनेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से छात्रों के मन में निराशा के भाव उत्पन्न होंगे।

इस सप्ताह आपको कुसंगति से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानियां और अपमान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यावसायिक स्थल पर उथल-पुथल का योग बन रहा है। इस दौरान आपको किसी भी योजना या कारोबार में सोच-समझकर धन निवेश करना चाहिए। इस दौरान धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें और उधार देने से बचें। मीन राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में क्रोध या फिर भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और दिखावा करने से बचें। इस सप्ताह स्त्री वर्ग का मन धार्मिक-कार्यों में खूब रमेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा दूर्वा की गांठ चढ़ाएं और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शनि-सूर्य समसप्तक योग: अगले 30 दिन इन 3 राशियों के लिए हो सकते हैं भारी, करियर और सेहत को लेकर रहें सतर्क


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें