फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 राशि वालों के लिए शुभ है सप्ताह, माता रानी के आशीर्वाद से मिलेंगे बहुत ही शुभ परिणाम

Sun, 18 Oct 2020 02:22 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह की भाग्यशाली राशियां - फोटो : rashifal
Weekly Horoscope in Hindi (19 to 25 October, 2020): नवरात्रि का यह सप्ताह 5 पांच राशि वालों के लिए अति उत्तम रहने के संकेत कर रहा है। सप्ताह की इन पांच भाग्यशाली राशि वालों पर माता रानी की विशेष कृपा रहेगी और इन्हें तमाम क्षेत्रों में आशाजनक परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। ये पांच राशियां हैं - 
विज्ञापन

2 of 6
मिथुन
मिथुन: हंसी-खुशी बीतेंगे दिन
इस सप्ताह तीज-त्योहार के मौके पर परिवार के सभी सदस्यों के इकट्ठे होने से अधिकांश समय हंसी-खुशी बीतेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर कारोबार और करिअर में गतिशीलता आएगी। महिला प्रोफशनलों का समय बहुत बढ़िया है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के पूर्वाद्र्ध में अपेक्षा से अधिक लाभ होने की संभावना है। 24 अक्टूबर को किसी बात को लेकर थोड़ा मन अशांत रह सकता है। इस दौरान वाहन, कपड़े और सोने-चांदी का काम करने वालों को अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलने से मन उदास रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
राशि
सिंह : सप्ताह की शुरूआत होगी अत्यधिक शुभ
सिंह राशि के जातकों लिए सप्ताह की शुरूआत अत्यधिक शुभ और लाभप्रद साबित होगी। कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। करिअर से संबंधी चिंता दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद खबर सुनने को मिलेगी। लेकिन 22 अक्टूबर के बाद आपको सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपको लोगों से आश्वासन ज्यादा और मदद कम मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं के चलते मन खिन्न रहेगा। व्यवासाय से जुड़े लोग इस दौरान लेन-देन में सावधानी बरतें। विशेष रूप से मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए समय अत्यधिक चुनोतीपूर्ण रहेगा।

4 of 6
राशि
कन्या : युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
यदि एक कदम पीछे करने से दो कदम आगे जाने की संभावना बन रही है तो आप बिल्कुल भी संकोच न करें। इस सप्ताह अपनी ईगो को किनारे रखकर काम करने पर सफलता की संभावना बनेगी। मित्रों और परिजनों के साथ मिलजुलकर काम करने पर लाभ होगा। छात्रों-युवाओं को रोजी-रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गए कार्यों का भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेगा। हालांकि धन संबंधी मामलों में पूरी सावधानी बरतें। पूंजी निवेश व सट्टेबाजी में अधिक जोखम उठाने से बचें। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा।
विज्ञापन

5 of 6
राशि
तुला : कारोबार में होगी शानदार उन्नति
इस सप्ताह तुला राशियों को उम्मीद से कहीं ज्यादा लाभ मिलने का योग है। कारोबार में अप्रत्याशित लाभ के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार के अवसर मिलेंगे। 22 अक्टूबर के बाद बेरोजगार युवकों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग मिलेगा। लघु उद्योग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। कारोबार में वृद्धि के लिए आर्थिक सहयोग मिल सकता है। किसी परिजन की मदद से प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। सप्ताह के अंत में छोटी लेकिन लाभप्रद यात्रा संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशि
धनु : मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा
धनु राशि के जातकों पर धन की देवी लक्ष्मी इस सप्ताह पूरी तरह से मेहरबान रहेंगी। कार्यों में मिलने वाली सफलता के कारण आपके चेहरे पर तेज बना रहेगा। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 25 अक्टूबर को काफी व्यस्तता रहेगी। इस दौरान अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें। साथ ही भूमि,भवन और वाहन की आदि की खरीददारी करते समय सोच-समझकर ही फैसला लें। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रेम-प्रसंग और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें