फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 18 October 2020: मेष, मिथुन और सिंह राशि समेत तीन राशि के लिए शुभ रहेगा रविवार का दिन

Sun, 18 Oct 2020 06:58 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
Today Horoscope in Hindi, 18 October, 2020   
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन बिजनेस में जबरदस्त सफलता लेकर आएगा। आपको खुद मालूम नहीं चलेगा कि कैसे आपको इतना अच्छा दिन देखने को मिला। नौकरी पेशा लोग भी आज अपनी मेहनत का पूरा लाभ लेने में कामयाब रहेंगे। थोड़े खर्चे तो होंगे लेकिन, आपको सुख देंगे। मन में धार्मिक विचार भी बहुतायत से आएंगे। मंदिर जाने का मन करेगा। सेहत कुछ कमजोर हो सकती है या आप बुखार की चपेट में आ सकते हैं। निजी जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके विरोधियों के नाम रहेगा। वो आपको कुछ परेशान कर रहे हैं और आज आप उनके बारे में ही काफी सोचेंगे। आज घर की जरूरतों पर काफी खर्च भी होगा, जिससे आज कुछ धन की कमी महसूस कर सकते हैं। निजी जीवन को समय देने की जरूरत है। बहुत समय से आपने अपने घर में उस तल्लीनता के साथ समय नहीं दिया, जिसकी आवश्यकता होती है। आज घर वालों के साथ बैठें, जीवन साथी के साथ बैठें और उनसे बातचीत करें। काम को लेकर स्थितियां बेहद अच्छी हैं।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में काफी गंभीरता दिखाएंगे और आप और आपके प्रिय के बीच जो कुछ भी बातें चल रही हैं, उन्हें ठीक करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज आपसी समझदारी के दम पर आगे बढ़ेगा और जीवन साथी अपने ऑफिस में कुछ लाभ मिलने से हर्षित होंगे। आपको अपने काम में खूब मजा आएगा और आपकी पद वृद्धि हो सकती है। आज आपको पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज पारिवारिक जीवन पर आपका पूरा ध्यान रहेगा, इसलिए अपने काम में थोड़ा उतार-चढ़ाव नजरअंदाज करेंगे। आपकी मां जी किसी समस्या से पीड़ित हो सकती हैं, इसलिए उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएं। आपकी उम्मीदों को पंख लगेंगे और आप किसी नए बिजनेस में हाथ आजमाने की पूरी तैयारी करेंगे। नौकरी पेशा लोग अपने काम में अच्छा परफॉर्म करेंगे। निजी जीवन को लेकर स्थितियां सामान्य रहेंगी लेकिन, आपको अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ना है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज ट्रैवलिंग में समय बीतेगा। कुछ पुराने दोस्तों को साथ लेकर भी जा सकते हैं। यात्रा में कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपनी सोशल मीडिया वेबसाइट अपडेट करने का मौका मिलेगा, जिससे मन काफी खुश होगा। आज बहुत कैजुअल तरीके से जीवन जिएंगे। किसी तरह की कोई परेशानी महसूस नहीं होगी। निजी जीवन भी आपको खुशियां देगा। चाहे आप शादीशुदा हों या किसी से प्रेम करते हों, आज आपको अपने साथी से पूरा प्रेम दिखेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
 
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपका बातचीत करने का तरीका लोगों की समझ से थोड़ा परे हो सकता है, इसलिए सोच समझकर समझ कर बोलें, कहीं बात का बतंगड़ ना बन जाए। खर्चे दोनों हाथों से खुलकर करेंगे, जिससे जेब ढीली हो सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी भी जरूर रखें। घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और परिवार के बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपके काम बनेंगे। अपने गृहस्थ जीवन को लेकर आज कुछ चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आपसी झगड़े का शिकार हो सकते हैं।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
किसी बात को लेकर आपके मन में असमंजस बना रहेगा। यह काम करें या ना करें, यह आपको बड़ा परेशान करेगा। खासतौर से जीवन साथी के साथ कोई बात शेयर करना चाहें तो बिना ज्यादा सोच विचार करे, शेयर करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में रोमांस महसूस करेंगे और अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग भी हो सकती है। आज का अधिकांश समय आप अपने काम में बिताएंगे लेकिन, सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। गाड़ी सावधानी से चलाएं।
 

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
खर्चे ही खर्चे आज आपको परेशान करके रखेंगे। चाहे आपकी निजी जीवन की बातें हों या प्रोफेशनल जीवन की, आज आपका दिमाग काफी व्यस्त रहने वाला है। बहुत सारी प्राथमिकताएं एक साथ सामने होंगी और उनमें से आपको यह सोचना होगा कि पहले किस पर ध्यान दिया जाए। निजी जीवन को सुधारने के लिए आपको थोड़ा वक्त देना होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के गुस्से से परेशान हो सकते हैं जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपका मन थोड़ा भ्रमित हो सकता है, इसलिए अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। ग्रहों की स्थिति आपको आर्थिक लाभ के प्रबल योग बनाएगी और आपके पास कई जगह से रुका हुआ पैसा भी आ सकता है। आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे और काम को लेकर आप की स्थिति बेहद अच्छी होगी। आपके बॉस आपकी कार्यकुशलता की सराहना करते नहीं थकेंगे। निजी जीवन को लेकर आज का दिन अच्छा रहेगा। चाहे आप प्रेम जीवन में हों या गृहस्थ जीवन में, आज आपके साथी का सहयोग और प्रेम आपका दिल जीत लेगा। परिवार में किसी की बिगड़ती सेहत थोड़ी चिंता दे सकती है।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मन में गंभीर विचार लेकर आज आप अपने ऑफिस जाएंगे। वहां किसी से झगड़े की नौबत आ सकती है, इसलिए थोड़ा सावधान रहें और लो प्रोफाइल रहकर काम करें, जिससे हल्का महसूस होगा। आप का साहस उच्च शिखर पर होगा और आप बिजनेस में भी कोई बड़ा रिस्क लेने से नहीं हटेंगे। आज आपके परिवार के किसी छोटे सदस्य को किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा और इससे बाहर निकलने के लिए आपको उनकी मदद करनी होगी। खर्चों पर हल्का हाथ रखें।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज लंबी ट्रैवलिंग पर जाने की योजना बन सकती है। यह यात्रा किसी खास उद्देश्य से होगी। गृहस्थ जीवन में आज का दिन बड़ा रोमांटिक होने वाला है जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से शादी करने की बात आगे बढ़ाएंगे और उन्हें सफलता भी मिल सकती है। मानसिक तनाव को खुद पर हावी होने से बचाएं क्योंकि इससे आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आपकी सेहत में सुधार महसूस होगा। गैर कानूनी कामों से दूर रहें।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
ससुराल के लोग आपसे मिलने को लालायित रहेंगे और आज उनसे मिलने का मौका मिलेगा। बहुत बातें होंगी और दिन बहुत बढ़िया जाएगा। अपने काम को लेकर आप काफी सतर्क रहेंगे और कोशिश करेंगे कि बारीक से बारीक काम को भी बहुत आसानी से कर पाएं। आपका साहस आज चरम पर होगा, इसलिए बिजनेस में भी नया रिस्क ले सकते हैं। निजी जीवन में स्वयं के क्रोध को नियंत्रण में रखने से बिगड़ी हुई बात भी बन जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें