फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 -25 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: किसे मिलेगा धन लाभ, किसकी बढ़ेगी परेशानी? जानें सभी 12 राशियों का हाल

Sat, 17 Oct 2026 11:40 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 अक्तूबर 2026): अक्तूबर का यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं 19 से 25 अक्तूबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अक्तूबर 2026 - फोटो : AI
19 से 25 अक्तूबर 2026 का सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान ग्रहों की स्थिति और चाल में होने वाले बदलाव का प्रभाव करियर, कारोबार, आर्थिक मामलों और रिश्तों पर पड़ सकता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य 17 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं और इस पूरे सप्ताह इसी राशि में रहेंगे। बुध और वक्री शुक्र भी तुला राशि में स्थित रहेंगे। वहीं, 24 अक्तूबर को बुध वक्री हो जाएंगे, जिससे बातचीत, कामकाज और महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

इस सप्ताह मंगल और गुरु कर्क राशि में रहेंगे। गुरु यहां उच्च राशि में हैं, जबकि मंगल नीच राशि में स्थित हैं। दूसरी ओर, शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे तथा राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। 24 अक्तूबर को शुक्र चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जबकि सूर्य भी इसी दिन स्वाति नक्षत्र में पहुंचेंगे। ग्रहों की इन स्थितियों के चलते पुराने मामलों की समीक्षा करने, आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेने और रिश्तों में संतुलन बनाए रखने पर जोर रह सकता है। आइए जानते हैं, 19 से 25 अक्तूबर 2026 का सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए अक्तूबर महीने का यह सप्ताह मिश्रित फलदायक कहा जाएगा। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह मेष राशि के जातक किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने कार्य में लापरवाही करने से बचना चाहिए। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो जोखिम भरे निवेश से बचें और पास के फायदे में नुकसान करने की गलती भूल कर भी न करें।

इस हफ्ते सेहत तो सामान्य रहेगी लेकिन वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। इस दौरान दूसरों की मदद करने के चक्कर में अपने महत्वपूर्ण कार्य को छोड़ने की गलती न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसे उठाने के लिए आपको अपने आत्मीय लोगों से धन तक उधार लेना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें और दूसरों का अपमान करने से बचें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवाष्टकं का पाठ करें।
 
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको अपने काम बेहद सावधानी और सूझबूझ से करने होंगे वरना आपको आर्थिक नुकसान के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय मध्यम फलकारी कहा जाएगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें और अपने काम में भूलकर भी लापरवाही न बरतें। आपको समझना होगा कि समय आपके पक्ष में नहीं है, ऐसे में न सिर्फ करियर और कारोबार से जुड़े फैसले को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों और वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना चाहिए बल्कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल समय का इंतजार करना चाहिए।

यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने कार्यक्षेत्र में खुद को माहौल के अनुसार ढालते हुए उच्चाधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना होगा। वृष राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछेक कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति का स्थानान्तरण होने की आशंका रहेगी। कारोबार में मंदी से जूझना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ आगे बढ़ें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
 

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके कामकाज सामान्य गति से चलते रहेंगे, लेकिन कार्य विशेष की सफलता के लिए आपको अपना पूरा जोर लगाना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। इस दौरान परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर भी मन चिंतित रहेगा। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा। सप्ताह के मध्य से लेकर उत्तरार्ध तक आर्थिक चुनौतियां बनी रहेंगी।

आय के मुकाबले खर्च की अधिकता आपके बजट को बिगाड़ सकती है। शिक्षा में पारिवारिक कारणों से बाधा आ सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा या फिर अपने करियर को संवारने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको मौसमी बीमारियों को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेमी जनों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक कहा जाएगा। मेल-मिलाप में दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा अर्पित करके गणेश चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार के लिए शुभ और लाभप्रद कहा जाएगा तो वहीं निजी संबंधों को लेकर इस राशि के जातकों को अधिक सावधानी बरतनी होगी। ऐसे में आपको घर का तनाव बाहर लेकर जाने और बाहर का तनाव घर लेकर आने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के कारण भी आपकी यात्रा संभव है। इस सप्ताह कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपने निजी जीवन और परिवार पर कम ध्यान दे पाएंगे।

सप्ताह की शुरुआत में आपको कारोबार को आगे बढ़ाने के कुछ अवसर मिलेंगे लेकिन मध्य तक उसमें कुछेक अड़चनें आ जाने से मन खिन्न रहेगा। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह आवेश में आकर किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय मित्र की मदद से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े मामले भी किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सावधानी से कदम आगे बढ़ाएं और रिश्तों की मर्यादा बनाए रखें।

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
 
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पिछले सप्ताह से कहीं बेहतर और शुभ कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आप करियर-कारोबार से जुड़ी समस्याएं सुलझेंगी। घरेलू एवं सामाजिक मामलों में आप अपनी स्थिति को लेकर संतोष का अनुभव करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। सप्ताह के मध्य में मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जाएगा। इस सप्ताह आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे।

प्रयासों के अनुरूप व्यवसाय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के मध्य में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति या फिर मनचाहे स्थान पर तबादले आदि की कामना पूरी हो सकती है। अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति का प्रवेश होगा तो वहीं पहले से चले आ रहे संबंध और भी अधिक प्रगाढ़ होंगे। पूरे सप्ताह आपको प्रियजनों से सहयोग और समर्थन मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले पुष्प एवं तुलसी दल अर्पित करके पूजा एवं श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।
 
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा आपाधापी और खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आप लंबे समय से बनी हुई किसी समस्या का समाधान खोजने के लिए भागदौड़ करते नजर आएंगे। इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को अपनी सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देना होगा। सेहत से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने पर आपको शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आप अधिक भागदौड़ के कारण मानसिक रूप से भी उद्विग्नता का सामना करेंगे।

करियर-कारोबार में मनचाही सफलता न मिलने और कार्यों के समय पर न पूरा होने पर स्वभाव में क्रोध की वृद्धि हो सकती है, जिसका प्रभाव आपके निजी जीवन में भी पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिजनों के साथ किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। किसी कारणवश परिवार अथवा लव पार्टनर से दूर रहने की स्थितियां बन सकती हैं। इस दौरान आपको पुराने मित्रों के साथ अपने रिश्ते मधुर बनाए रखते हुए नये मित्रों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए। विद्यार्थी वर्ग का मन इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता के लिए उन्हें कठिन परिश्रम करना होगा।

उपाय: प्रतिदिन पक्षियों को दाना डालें तथा पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक कहा जाएगा। यदि आपको किसी कार्य विशेष में सफलता या फिर किसी शुभ समाचार की प्राप्ति का इंतजार है तो इसे पाने के लिए आपको थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार की प्रगति को लेकर मन चिंतित रहेगा। यदि आप कोई नया कारोबार या फिर किसी के साथ साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने अधीनस्थों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी।

कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी प्रिय सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। इस दौरान विद्यार्थी वर्ग की शिक्षा में बाधाएं आ सकती है। उनकी एकाग्रता भंग हो सकती है तथा शिक्षा के क्षेत्र में एक के बाद एक नई परेशानी आ सकती है। जीवन की तमाम कठिन परिस्थितियों के बीच आपको परिवार और जीवनसाथी का विशेष सहयोग मिलेगा, जिससे आप अनुकूलता का अनुभव करेंगे। प्रेमी जनों को बेवजह के दिखावे और उतावलेपन से बचना होगा।

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और फलप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपनी बुद्धि और विवेक से अपनी विषम परिस्थितियों को नियंत्रण में करने का प्रयास करने लगेंगे जिसमें आपको पूर्ण सफलता भी प्राप्त होगी। सप्ताह की शुरुआत में बेरोजगार लोगों को रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते वृश्चिक राशि के जातकों का पूरा फोकस अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने की ओर रहेगा। सप्ताह के मध्य में विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता आदि में बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दौरान इष्ट-मित्रों का सहयोग मिलने के कारण आपकी कुछ पुरानी समस्याएं हल होंगी।

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। मनचाहे स्थान पर तबादले एवं पदोन्नति के अभिलाषी व्यक्तियों के लिए भी यह हफ्ता शुभ रहेगा। राज्य पक्ष से अनुकूलता प्राप्त होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सफल साबित होंगी। इस दौरान आपकी प्रभावी लोगों के साथ मेल-मुलाकात होगी। प्रेम संबंध में नजदीकियां और आपसी विश्वास बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प चढ़ाकर पूजा और चालीसा का पाठ करें।

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ वाला रहने वाला है। खास बात यह कि आपके द्वारा किये गये परिश्रम और प्रयास का आपको पूरा फल प्राप्त होगा क्योंकि इस हफ्ते आपके किस्मत के सितारे चमकते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की सराहना करते हुए आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। कुल मिलाकर इस हफ्ते आपके मान-सम्मान और पद आदि में वृद्धि होने के पूरे योग बनेंगे। हालांकि आपको कुछ चीजों को हासिल करने के लिए कुछ चीजों से समझौता भी करना पड़ सकता है।

करियर-कारोबार पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित होने के कारण आप अपने परिवार और लव पार्टनर पर विशेष ध्यान नहीं दे पाएंगे। सप्ताह के मध्य में अकस्मात् प्रभावी लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे, जिनकी मदद से आपको भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने  का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले भी आपसी सहमति से खत्म हो सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में धनु राशि के जातक मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने से पीड़ित हो सकते हैं। इस दौरान स्वयं के साथ अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर भी मन चिंतित रह सकता है।

उपाय: प्रतिदिन पक्षियों का दाना डालें और पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
 

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों को दूर करके सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार से जुड़ी लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं कार्यों में सफलता दिलाने वाली साबित होगी। संतान सुख की दृष्टि से अनुकूल समय है। सप्ताह के पूर्वार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा वर्ग को अधिकारी वर्ग से एवं भाग्य से अनुकूलता प्राप्त होगी। आप अपने लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने में कामयाब होंगे। व्यवसाय में आर्थिक लाभ बढ़ेगा।

संचित धन में वृद्धि होगी। भाग्य का सहयोग मिलने से न सिर्फ करियर-कारोबार की स्थितियों में सुधार हो सकता है, बल्कि घर परिवार में भी आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। यदि किसी बात को लेकर परिवार के किसी सदस्य के साथ तनावपूर्ण रिश्ते बने हुए थे तो संवाद के जरिए सारी गलतफहमियां दूर होंगी। मकर राशि के जातकों को पिता की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रियजनों अथव लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवती लक्ष्मी की उपासना एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को किसी कार्य विशेष के लिए जिद करने से बचना चाहिए। आप नौकरीपेशा व्यक्ति हों या फिर व्यवसायी क्रोध और अभिमान से करने से बचें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन से जुड़ी समस्याएं आपके कामकाज को प्रभावित करेंगी। इस दौरान यदि आप दूरदृष्टि रखते हुए अपने निर्णय लेते हैं तो वे भविष्य में बहुत लाभदायक सिद्ध होंगे, अन्यथा आपको आर्थिक एवं मानसिक कष्ट उठाना पड़ सकता है।

सप्ताह के मध्य में किसी आत्मीय व्यक्ति के धोखा देने अथवा कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी द्वारा आपके खिलाफ षड्यंत्र रचने के कारण मन खिन्न रहेगा। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से इन सभी चुनौतियों से अंतत: बच निकलेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान कारोबार में तेजी आएगी और मनचाहा लाभ उठाने में कामयाब होंगे। विद्यार्थियों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेमी जनों को परस्पर मुलाकात के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना एवं श्री बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके जीवन में समस्याएं तो आएंगी लेकिन उसका समाधान निकालने के लिए आपके अपने भी मदद के लिए हर समय तैयार मिलेंगे। स्वजनों के साथ और सहयोग से आप सभी चुनौतियों को पार करते हुए अंतत: आप अपने काम को सिद्ध करने में पूरी तरह से कामयाब होंगे। हालांकि आपको घर और बाहर दोनों जगह उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखने होगी जो आपको गलत दिशा दिखाते हुए निराश और हताश करने का काम करते हैं। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला करने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

सप्ताह के मध्य में पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार को लेकर अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। इस दौरान लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय होंगे, लेकिन आप युक्तिपूर्वक उन पर काबू पा लेंगे। प्रेम प्रसंग में सावधानी अपेक्षित रहेगी। लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा केसर का तिलक लगाकर करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मंगल गोचर 2026: अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें