weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मीन (Pisces)
राशि स्वभाव व स्वामी
मीन जल तत्व की अंतर्ज्ञानी, करुणामय और कल्पनाशील राशि है। इसके स्वामी बृहस्पति आध्यात्मिकता, ज्ञान और विस्तार का आशीर्वाद देते हैं।
साप्ताहिक फल
यह सप्ताह अत्यंत शुभ और उपलब्धियों से भरा है। करियर व कारोबार दोनों में आपके प्रयास पूर्ण फल देंगे। आपके काम की प्रशंसा होगी और लक्ष्य समय से पहले पूरे होंगे।
सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है तथा परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बनेगी। मध्य सप्ताह अचानक धनलाभ के संकेत दे रहा है, पुराना निवेश लाभ दे सकता है, उधार दिया धन लौट सकता है।
पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं। उत्तरार्ध की व्यावसायिक यात्रा लाभदायक साबित होगी। प्रेम व दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
उपाय: लक्ष्मीनारायण की पूजा करें और तुलसी की माला से ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र जपें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।