मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ और सकारात्मक सिद्ध होगा। यह त्रिग्रही योग आपकी राशि से नवम बाव में बनेगा। ऐसे में मीन राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनेगी। जो लोग विदेश में व्यापार आदि करना चाह रहे हैं उनके लिए अवसर शुभ साबित होगा। वैवाहिक और प्रेम जीवन में प्रेम पनपेगा। साथी का भरपूर साथ आपको मिलेगा। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल साबित होगा।