मकर राशि
सप्ताह काफी मिलाजुला रहेगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में टेंडर से संबंधित कोई कार्य संपन्न करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। नजले जुकाम, बुखार तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। सप्ताहांत ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। फलस्वरुप सोची-समझी रणनीति कारगर रहेगी। 19 तारीख को रहें जरा बचके।