Weekly Rashifal (17 to 23 August 2026): अगस्त का दूसरा सप्ताह कुछ राशियों के लिए लाभ और सफलता के संकेत लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 17 से 23 अगस्त 2026 तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
Weekly Horoscope (17 to 23 August 2026): अगस्त का तीसरा सप्ताह यानी 17 से 23 अगस्त कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय और धार्मिक घटनाओं के कारण खास रहने वाला है। इस सप्ताह 17 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार, नाग पंचमी और सिंह संक्रांति का संयोग बनेगा। इसी दिन सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे ग्रहों की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा।
वहीं, 23 अगस्त को श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। ग्रहों की बदलती स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। कुछ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर, धन और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, रिश्तों और महत्वपूर्ण फैसलों के मामले में धैर्य बरतने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं 17 से 23 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य से भरा रहने वाला है। इस दौरान करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर तबादले की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की सराहना करेंगे और कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत मेष राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहेगी। किस्मत का साथ मिलने से कार्यक्षेत्र में सफलता के नए अवसर बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा तबादला मिल सकता है। वहीं, सीनियर आपके काम से प्रभावित होकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों का पूरा ध्यान कारोबार को विस्तार देने पर रहेगा। हालांकि बड़ी डील या धन के लेनदेन में सावधानी बरतना जरूरी होगा।
सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधाओं और संतान से जुड़ी जरूरतों पर अधिक धन खर्च हो सकता है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। संबंधों की दृष्टि से सप्ताह अच्छा रहेगा। लव पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी पसंदीदा व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और लाभकारी रहने वाला है। लंबे समय से अटके काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं। करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान और धन में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा सुखद और लाभदायक रहने के साथ नए संपर्क बनाने में भी मददगार साबित होगी। सप्ताह के मध्य में किसी करीबी व्यक्ति या मित्र की सहायता से महत्वपूर्ण काम में प्रगति होगी। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के योग भी बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे, जबकि कारोबार में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और पढ़ाई में मन लगेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। परिवार में भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। इस दौरान करियर, कारोबार और निजी जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। ऐसे निर्णय लेते समय अनुभवी लोगों और शुभचिंतकों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में किसी घरेलू समस्या को लेकर मन परेशान रह सकता है। घर और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाने में कठिनाई महसूस होगी। सप्ताह के मध्य में काम का अतिरिक्त दबाव बढ़ सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य और संबंधों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। खानपान पर ध्यान दें और वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में यात्रा के योग बनेंगे, लेकिन यह यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम लाभ देने वाली हो सकती है। आर्थिक परेशानियां भी चिंता बढ़ा सकती हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी खर्चीली और चुनौतीपूर्ण रह सकती है। अचानक आने वाले बड़े खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव और अपेक्षित सहयोग न मिलने से भी मन परेशान रहेगा। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियों में सुधार होने लगेगा और किस्मत का साथ मिलेगा।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में किसी परिजन को लेकर चिंता बनी रह सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन उचट सकता है। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों में अचानक बदलाव होने की संभावना है। सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण निराशा हो सकती है। कारोबार में चल रही मंदी भी चिंता का कारण बनेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी। महत्वपूर्ण कारोबारी फैसले इसी दौरान लेना बेहतर रहेगा। कारोबार में धीमी गति से ही सही, लेकिन प्रगति दिखाई देगी और आर्थिक स्थिति में भी सुधार शुरू होगा। निजी जीवन और कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियां स्वजनों के सहयोग से कम होंगी। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, जबकि वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र या शमीपत्र अर्पित करें और रुद्राष्टक का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ, सफल और सुखद रहने वाला है। इस दौरान घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों से लेकर नौकरीपेशा और कारोबारियों तक, सभी के लिए प्रगति के अच्छे अवसर बनेंगे। परिवार और प्रेम संबंधों में भी सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में कोई लंबे समय से प्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। उच्च शिक्षा से जुड़ी बाधाएं भी दूर हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के काम की सीनियर और जूनियर दोनों सराहना करेंगे। इस दौरान कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिलने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह लाभकारी रहेगा। कारोबार से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण पाने में सफलता मिलेगी। पुराने कारोबारी संबंध दोबारा मजबूत हो सकते हैं। स्वास्थ्य और रिश्तों के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में पीले पुष्प अर्पित करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पिछले सप्ताह की तुलना में बेहतर रहने वाला है। पुरानी परेशानियों में कमी आएगी और उनके समाधान का रास्ता नजर आएगा। करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और भाग्य का भी सहयोग प्राप्त होगा।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार को लेकर सक्रियता बढ़ेगी। स्वजनों के सहयोग से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। हालांकि महत्वपूर्ण फैसले लेते समय जल्दबाजी या असमंजस से बचना जरूरी होगा। कामकाज में सावधानी बरतें और किसी भी बड़े निर्णय को सोच-समझकर ही लें।
नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी और काम के माहौल में अनुकूलता महसूस होगी। सीनियर और जूनियर का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और उन्हें मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। परिवार में रिश्ते मधुर बने रहेंगे और पिता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी से जुड़ी कोई बात चिंता का कारण बन सकती है।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें और बुधवार को किन्नर को हरे रंग की मिठाई या वस्त्र का दान करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में बेहद अनुकूल रहने वाला है। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे, जो सुखद रहने के साथ नए संपर्क बनाने में भी मदद करेगी। सप्ताह की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
साप्ताहिक राशिफल:
पूरे सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। टारगेट आधारित काम करने वाले जातक अपने लक्ष्य को समय से पहले पूरा कर सकते हैं। आर्थिक रूप से भी समय अच्छा रहेगा और आय के कई स्रोत बनने की संभावना है। कारोबारियों को मनचाहा लाभ मिल सकता है। कहीं अटका हुआ धन अप्रत्याशित रूप से वापस मिलने के योग हैं।
भूमि या भवन की खरीद-बिक्री से जुड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही घरेलू परेशानियों का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और वे पूरे मनोयोग से मेहनत करेंगे। प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें और भगवान शिव के मंत्र का जाप करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुखद और सफल रहने वाला है। इस दौरान आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और पुराने रिश्तों में भी सुधार आएगा। संवाद के माध्यम से गलतफहमियां दूर करने में सफलता मिलेगी। करियर और कारोबार में भी प्रगति के अच्छे अवसर मिलेंगे।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह के पूर्वार्ध में परिवार और स्वजनों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा और आप अपने काम को प्रभावी तरीके से पूरा कर पाएंगे। आपके फैसलों और मेहनत की सराहना होगी। यदि किसी विशेष कार्य के लिए धन जुटाने में परेशानी आ रही थी तो इस सप्ताह वह समस्या दूर हो सकती है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबारियों के लिए समय बेहद अच्छा रहेगा और कोई बड़ी कारोबारी डील होने की संभावना है। राजनीति या समाजसेवा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा और सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों और सफलता के रास्ते खोलने वाला रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी। करियर और कारोबार में अटकी चीजें आगे बढ़ेंगी और लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग भी बन रहे हैं।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में आपको लोगों से सुख, सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा। करियर-कारोबार से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। बेरोजगार जातकों को रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में काम के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और सफल रहेगी। व्यापारियों को पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सामान्य रहेगा, लेकिन कामकाज की अधिक भागदौड़ मानसिक और शारीरिक थकान बढ़ा सकती है। सप्ताह के अंत में लंबे समय से अटके कामों में तेजी आएगी। भाग्य का साथ मिलने से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा। इस दौरान धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें और नारायण कवच का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू और कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियां मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं। ऐसे में किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें। विवादों को बढ़ाने की बजाय बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों को कोर्ट-कचहरी तक ले जाने के बजाय आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। इसी तरह घरेलू मामलों में भी विवाद की जगह संवाद का रास्ता अपनाएं। रिश्तों के लिहाज से समय औसत रहेगा, इसलिए स्वजनों से बातचीत करते समय विनम्रता रखें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें।
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना होगा। किसी काम को पूरा करने के लिए यदि थोड़ा पीछे हटना पड़े तो इसे अपनी कमजोरी न समझें। सप्ताह के उत्तरार्ध में जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव हो सकता है। कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से व्यवहार करते समय विशेष सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में भी सतर्क रहें और रिश्ते में दिखावा करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियां चिंता का कारण बन सकती हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद इनका समाधान तुरंत नहीं मिलेगा, हालांकि परिस्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर नहीं जाएंगी। स्वास्थ्य और संबंधों को लेकर सप्ताह की शुरुआत में विशेष सावधानी बरतनी होगी।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह की शुरुआत में मौसमी बीमारी से बचाव के लिए सतर्क रहें। कारोबार से जुड़े बड़े फैसले सप्ताह के पूर्वार्ध की बजाय उत्तरार्ध में लेना बेहतर रहेगा। इस दौरान किसी भी जोखिम भरे फैसले से बचें और धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी। मन को भटकाने वाली चीजों से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ छोटी या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात भी संभव है। परेशानियों के बीच जीवनसाथी का सहयोग और समर्थन आपको भावनात्मक मजबूती देगा। पारिवारिक रिश्तों में भी उनका साथ आपके लिए संबल साबित होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना करें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और लाभकारी रहने वाला है। अपनी वाणी, समझदारी और विवेक से आप कई परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे और लंबे समय से नौकरी बदलने या प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है।
साप्ताहिक राशिफल:
नौकरीपेशा लोगों को सीनियर का सहयोग मिलेगा और उनके काम की सराहना भी होगी। इस सप्ताह कानूनी विवादों से राहत मिलने के योग हैं। लंबे समय से चल रहे कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या विरोधी समझौते के लिए आगे बढ़ सकता है। सत्ता और सरकार से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना है। कारोबारियों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य और रिश्तों की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। किसी बीमारी या चोट से परेशान चल रहे जातकों की सेहत में तेजी से सुधार हो सकता है। परिवार से जुड़ी चिंताएं भी दूर होंगी। यदि घर में लंबे समय से तनाव या कटुता का माहौल था तो उसमें सुधार आएगा। किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से परिवार के रिश्तों में दोबारा मधुरता आ सकती है। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी जी की सेवा करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।