फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी मनचाही सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Fri, 14 Aug 2026 01:00 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Horoscope 16 August to 22 August 2026: कैसा रहेगा आपके लिए अगस्त का नया सप्ताह? जानें 16 से 22 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन
1 of 13
Weekly Horoscope 16 August to 22 August 2026 - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope 16 August to 22 August 2026: अगस्त का नया सप्ताह कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। इस सप्ताह हरियाली तीज, सूर्य गोचर और कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। किसी को करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है, तो कुछ राशि वालों को रिश्तों, सेहत और कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं 16 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।

विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष 
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और आपको उसका सकारात्मक फल भी प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की मनचाहीजगह पर तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आपकी किस्मत के सितारे चमकते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे और आपको कोई बड़ी जिम्मेवारी सौंप सकते हैं। सप्ताह के मध्य में खर्च की अधिकता रहेगी। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा या फिर संतान की जरूरतों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस हफ्ते आपका पूरा फोकस अपने कारोबार को आगे बढ़ाने पर रहेगा। हालांकि कोई भी बड़ी डील और धन का लेनदेन खूब सावधानी से करने की आवश्यकता भी रहेगी। मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल कहा जा सकता है। इस दौरान इन्हें मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहना होगा। संबंधों की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री संभव है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह यह हफ्ता भी पूर्व सप्ताह के समान ही शुभ फलप्रद व्यतीत होना चाहिए। इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके कार्य किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद, लाभप्रद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। सप्ताह के मध्य में किसी आत्मीय व्यक्ति अथवा मित्र की मदद से कार्य विशेष में प्रगति होगी। इस दौरान घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धार्मिक-आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों में रमेगा। इस दौरान किसी तीर्थ स्थान की यात्रा संभव है। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के मान-सम्मान और धन में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन की दृष्टि से समय शुभ फलकारी है। उनका मन पढ़ाई-लिखाई में खूब रमेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। रिश्ते-नाते मधुर बने रहेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आप अपने करियर-कारोबार और निजी जीवन से जुड़े कुछेक बड़े फैसले को ले सकते हैं। हालांकि महत्वपूर्ण निर्णयों को लेते समय अपने शुभचिंतकों या फिर बड़ों की राय लेना न भूलें। सप्ताह की शुरुआत में किसी घरेलू समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। इस दौरान आपको घर और कार्यक्षेत्र के बीच में सामंजस्य बनाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। यह समय सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल नज़र आ रहा है। ऐसे में आपको इस दौरान अपने खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदाीय होने के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। आर्थिक समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी। अनावश्यक खर्चों पर आपको अंकुश लगाना चाहिए अन्यथा आपका बजट गड़बड़ा सकता है। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी खर्चीली रहने वाली है। इस दौरान अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी परिजन को लेकर भी चिन्ता बनी रह सकती है। इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। यह समय नौकरीपेशा वर्ग के लिए भी विपरीत फलकारी कहा जाएगा। इस दौरान अचानक से कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बदल सकती हैं। सीनियर और जूनियर से अपेक्षा के अनुसार सहयोग और समर्थन न मिलने से मन खिन्न रहेगा। व्यवसाय में बनी हुई मंदी आपकी चिंता का कारण बनेगी, लेकिन आपको बहुत ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सप्ताह के उत्तरार्ध में किस्मत का साथ आपको मिलने लगेगा। ऐसे में महत्वपूर्ण कारोबारी फैसले सपताह के उत्तरार्ध में ही लेने का प्रयास करें। इस दौरान आपके कारोबार में धीमी ही सही लेकिन प्रगति होती नजर आएगी। आप पाएंगे कि आर्थिक दृष्टि से समय अब बेहतर होना प्रारंभ हो गया है। समस्याएं चाहें निजी जीवन से जुड़ी हों या फिर कार्यक्षेत्र से संबंधित, स्वजनों के सहयोग से बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। प्रेम प्रसंग में सावधानी अपेक्षित रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र या शमीपत्र अर्पित करें तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ, सफल और सुखद रहने वाला है। आपको इस हफ्ते घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई बहुप्रतीक्षित समाचार की प्राप्ति संभव है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन की दृष्टि से समय शुभ फलकारी बना हुआ है। उन्हें परीक्ष-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। करियर-कारोबार की दृष्टि से भी पूरा हफ्ता शुभ और प्रगतिदायक कहा जाएगा। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज को सीनियर और जूनियर सराहेंगे। आपको इस हफ्ते कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति संभव है। बेरोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के कारोबार से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। उन्हें अनावश्यक खर्चों से निजात मिलेगी। यदि किसी के साथ कारोबारी संबंध टूट गये थे तो एक बार फिर अपेक्षित व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे। सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से सप्ताह शुभ कहा जाएगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहनों की तरफ से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीले पुष्प अर्पित करके करें तथा चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले में थोड़ा बेहतर व्यतीत होना चाहिए। इस सप्ताहह पूर्व में चली आ रही समस्याओं में कमियां आएंगी और उनका समाधान खोजने में मदद मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपका पूरा फोकस अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने पर रहेगा। इस दौरान आपके भीतर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और स्वजनों के साथ भाग्य का भी सहयोग प्राप्त होना प्रारंभ हो जाएगा। हालांकि बाजवूद इसके आपको अपने कामकाज में खूब सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी बड़े निर्णय को असमंजस या फिर जल्दबाजी में लेने की गलती न करें। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में आपको अब अनुकूलता का अनुभव होगा। सीनियर और जूनियर का सहयोग प्रापत होगा। इस सप्ताह आपके संबंध स्वजनों के साथ मधुर बने रहेंगे। आपको पिता की तरफ से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में रमेगा और उन्हें उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। प्रेम संबंध सामान्य बना रहेगा। जीवनसाथी से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। 
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा बुधवार के दिन किन्नर को हरे रंग की मिठाई या वस्त्र आदि का दान करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला 
तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार के मिलने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस पूरे सप्ताह करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। टारगेट ओरिएंटेड काम करने वाले लोग अपने लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने में कामयाब होंगे। यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से शुभ कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको विभिन्न स्रोतों से आय होने के योग बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो वह भी अप्रत्याशित रूप से मिल सकता है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना साकार होगा। जिन घरेलू समस्याओं को लेकर आप बीते कुछ समय से परेशान चल रहे हैं, उसका समाधान खोजने में आपको कामयाबी मिलेगी। छात्र वर्ग पूरे मनोयोग से पढ़ाई-लिखाई करेंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की साधना एवं शिव मंत्र का जप करें। 

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुखद रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। यदि किन्हीं कारणों के चलते किसी के साथ आपके संबंध बिगड़ गये थे तो उसमें सुधार होगा। संवाद के जरिए आप सभी गलतफहमियों को दूर करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में स्वजनों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। यह समय करियर-कारोबार की दृष्टि से भी बेहद अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाते हुए अपने कार्य को बेहतर तरीके से करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिये गये निर्णयों और आपके परिश्रम को सराहा जाएगा। यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए धन के प्रबंधन में जुटे हैं तो इस सप्ताह इससे जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यवसाय की दृष्टि से यह समय आपके लिए अति उत्तम कहा जाएगा। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। यदि आप राजनीति या समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और चालीसा का पाठ करें। 

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु 
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नये अवसरों के द्वार खोलने जा रहा है। यदि आप बीते कुछ हफ्तों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह आप उस समस्या का समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को लोगों से भरपूर सुख, सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा। करियर-कारोबार में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। यदि आप बेरोजगार हैं तो इस सप्ताह आपको रोजी-रोजगार की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं सफल साबित होगी। व्यापारियों को पूर्व में किए गए निवेश का लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। हालांकि कामकाज के सिलसिले में की गई भागदौड़ आपकी मानसिक और शारीरिक थकान का कारण बन सकती हैं। सप्ताह के अंत में लंबे समय से अटके हुए कार्य में गति आने से आप हर्ष का अनुभव करेंगे। इस दौरान सौभाग्य का साथ मिलने से कठिन कार्य को भी पूरा करने में आसानी होगी, जिससे आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पीले पुष्प अर्पित करके नारायण कवच का पाठ करें। 

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर 
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी है। सप्ताह की शुरुआत में आपको घरेलू और कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस दौरान आपको किसी भी बड़े निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए। यदि जमीन-जायदाद से जुड़े किसी मामले को लेकर विवाद बना हुआ है तो कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय उसे आपसी बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करें। इसी प्रकार घरेलू मसलों को सुलझाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए औसत फलदायी कहा जाएगा। ऐसे में स्वजनों के साथ बातचीत करते समय विनम्रता से पेश आएं और उनकी भावनाओं की कद्र करें। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने की जरूरत रहेगी। किसी कार्य की सिद्धि के लिए यदि आपको एक कदम पीछे करने की आवश्यकता पड़े तो ऐसा करने में बिल्कुल भी संकोच न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी जिम्मेदारियों में बड़े बदलाव की आशंका बनी हुई है। ऐसे में कार्यालय में सहकर्मियों एवं उच्चाधिकारियों से व्यवहार में सावधानी बरतें। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और दिखावा करन से बचें। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें। 

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। करियर-कारोबार हो या फिर घर-परिवार, उनसे जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का विषय बनेंगी। तमाम कोशिशों के बाद भी आप इन समस्याओं का समाधान इस हफ्ते नहीं खोज पाएंगे। हालांकि चीजें आपके नियंत्रण में रहेंगी। सप्ताह की शुरुआत सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से प्रतिकूल कही जाएगी। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इससे जुड़े बड़े निर्णय लेने के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध की बजाय उत्तरार्ध का समय चुनना चाहिए। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े किसी जोखिम भरे फैसले न लें। इसी प्रकार धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें। कुंभ राशि के जो जातक परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं, उन्हें मनचाही सफलता की प्राप्ति के लिए सामान्य से अधिक परिश्रम करना होगा। आपको तमाम तरफ मन भटकाने की बजाय अध्ययन की ओर प्रवृत्त होना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक परिवार के साथ लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से मेल-मुलाकात संभव है। तमाम तरह की कठिनाईयों के बीच जीवनसाथी की तरफ से मिलने वाला सहयोग और समर्थन संबल प्रदान करेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन 
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपनी वाणी और विवेक से चीजों को अपने पक्ष में करने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। यदि आप लंबे समय से नौकरी में बदलाव या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को न सिर्फ सीनियर सहयोग प्रदान करेंगे, बल्कि आपके कार्यों की तारीफ भी करेंगे। इस सप्ताह आपको कानूनी विवाद से मुक्ति मिल सकती है। लंबे समय से चला आ रहे कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर विरोधी खुद समझौते की पेशकश कर सकते हैं। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में लाभ की प्राप्ति संभव है। कारोबार में लाभ होगा। सेहत और संबंध दोनों ही दृष्टि से चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। यदि किसी रोग या चोट से पीड़ित चल रहे थे तो उसमें आपको तेजी से स्वास्थ्य लाभ मिलता हुआ नजर आएगा। इसी प्रकार घर-परिवार से जुड़ी चिंताएं भी इस सप्ताह दूर होंगी। यदि बीते कुछ समय से किसी बात को लेकर परिवार में कटुतापूर्ण माहौल बना हुआ था, तो उसमें सुधार आता हुआ नजर आएगा। स्वजनों के बीच संबंधों को सुधारने में कोई बुजुर्ग व्यक्ति बड़ी भूमिका निभा सकता है। प्रेम संबंध सामान्य बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा एवं तुलसी जी की सेवा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें