फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: इस सप्ताह की 4 भाग्यशाली राशियां, परेशानियां होंगी कम, लाभ के बनेंगे योग

Sun, 14 Feb 2021 03:40 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
विज्ञापन

2 of 5
मिथुन - फोटो : सोशल मीडिया

मिथुन: इस सप्ताह परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह तमाम तरह की परेशानियों से निजात दिलाने वाला साबित होगा। सप्ताह के प्रारंभ में आपके अरसे से अटके कार्यों में गति आयेगी। भूमि-भवन एवं निजी संबंधों से जुड़े मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर निबटने से आप अत्यंत मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। 

युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। करिअर की तलाश में जुटे लोग अपने भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके काम का लोहा मानेंगे और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में पैसों के लेन-देन में अत्यंत सावधानी बरतें। 

सप्ताह के अंत में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
राशि

कर्क: लाभ की दृष्टि से यह सप्ताह होगा बेहद अहम 

करिअर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह कर्क राशि के लिए काफी अहम होने जा रहा है। सप्ताह के प्रारंभ में किसी बड़ी योजना में धन निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अत्यधिक लाभ होगा। 

व्यवसाय में पूर्व सप्ताह की अपेक्षा अधिक सक्रिय रहते हुए घाटे की भरपाई करने के उद्देश्य से कठिन परिश्रम करेंगे। जिसका सप्ताह के अंत तक सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। 

इस दौरान किसी प्रिय अथवा परिजन द्वारा कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। अचानक से छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक रहेगी।

4 of 5
राशि

तुला: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

यह सप्ताह विदेश से जुड़े कार्य या व्यवसाय करने वालों के लिए शुभ साबित होने जा रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेंगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों के साथ कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। 

पूर्व में किए गये धन निवेश का लाभ प्राप्त हो सकता है। सरकारी संस्थाओं में अटका धन रिलीज हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। 

लंबी या छोटी दूरी की यात्रा सुखद साबित होगी और आप आंनद व शांति का अनुभव महसूस करेंगे। आपके प्रेम संबंध पर परिजनों की मुहर लग सकती है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। संतान पक्ष की तरफ से सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशि

धनु: नए लोगों के संपर्क से मिलेगा लाभ

धनु राशि के जातकों के लिए अवसर बाहें फैलाए खड़ा हुआ है। ऐसे में इसे अपने हाथ से भूलकर न जानें दें। आज का काम कल पर टालने से बचें। युवा वर्ग का यह सप्ताह मौज-मस्ती और मनोरंजन के साथ बीतेगा। 

सप्ताह के प्रारंभ से ही लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं अत्यंत लाभदायक साबित होगी। नये लोगों से संपर्कों का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण तथा अनुभवी व्यक्ति की मदद से बेहतर आउटपुट दे सकने में कामयाब होंगे। 

किसी मित्र या परिजन के साथ लंबे समय से चली आ रही नाराजगी दूर होगी। किसी महिला मित्र की मदद से अटके हुए कार्यों में गति आयेगी। बदलते हुए मौसमी बीमारियों को लेकर सचेत रहें, अन्यथा उसका शिकार हो सकते हैं। खान-पान का विशेष ख्याल रखें, अन्यथा पेट संबंधी कष्ट हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें