Saptahik Rashifal 15- 21 September 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल (15-21 सितंबर)
- फोटो : Amar Ujala
Weekly Horoscope (08-14 September): सितंबर माह का तीसरा सप्ताह शुरू होने वाला है और इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।
इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य में जल्दबाजी दिखाने या फिर क्रोध में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में कुछ एक कार्यों को लेकर आपको चिंता बनी रहेगी। संतान पक्ष से जुड़ी समस्या भी आपकी चिंता का विषय बनेगी। व्यवसाय और आर्थिक दृष्टिकोण से सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा ठीक-ठाक रहेगा लेकिन फिर भी इस दौरान धन के लेनदेन और किसी योजना आदि में निवेश करते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह लेनी चाहिए। नौकरीपेशा वालों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध में कुछेक समस्याएं रह सकती हैं, लेकिन उत्तरार्ध उससे कहीं ज्यादा कठिन साबित हो सकता है। इस दौरान आपको अपने सहयोगियों तथा अधिकारियों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने अधिकारियों एवं सहयोगियों से नम्रतापूर्वक व्यवहार करना चाहिए। पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने व्यवहार में संयम रखने की जरूरत रहेगी। कुल मिलाकर इस पूरे सप्ताह आपको अत्यधिक क्रोध करने से बचना होगा, अन्यथा बनती हुई चीजें बिगड़ सकती हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन न करें अन्यथा बदनामी और परेशानी झेलनी पड़ सकती है। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी ऊर्जा, समय और धन का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी। इस दौरान कोई बड़ा खर्च आने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। निवेश के दृष्टिकोण से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए ठीक रहेगा, हालांकि इस दौरान भी आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह लेकर ही धन का निवेश करना चाहिए। किसी भी सूरत में जोखिम भरा निवेश न करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभ और सफलता के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। प्रारंभ में जहां अचानक कहीं बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है, वहीं सप्ताह के मध्य में व्यापारिक लाभ के लिए परिश्रम करना पड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह परिवर्तनशील रह सकता है। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध पर पूरा फोकस करना होगा अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता बनी रहेगी तो वहीं उत्तरार्ध में सेहत संबंधी कष्ट मिल सकता है। कामकाज की अधिकता के चलते आप अपनी सेहत पर पूर्ण ध्यान नहीं दे पाएंगे। प्रेम एवं दांपत्य संबंध सामान्य बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़ी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा वर्ग को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आपकी परिश्रम का पूरा फल आपको प्राप्त होगा। पूर्व में किए गये बेहतर कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। लक्ष्यों की समय पर प्राप्ति से संतोष का अनुभव होगा, वहीं व्यवसायियों को अपेक्षित लाभ प्राप्ति से आप सुख का अनुभव करेंगे। कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी योजना आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं जो कि भविष्य में आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है, लेकिन आप इस प्रकार के निवेश को करने से पूर्व उसके बारे में सोचने के लिए मजबूर होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। इस दौरान कोर्ट-कचहरी के फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को प्रत्येक क्षेत्र में मात देकर आप विजयी होंगे। पारिवारिक सुख तथा जीवनसाथी से छोटे-मोटे मनमुटावों को छोड़कर कोई भी बड़ी समस्या इस सप्ताह आपको परेशान नहीं करेगी। प्रेम संबंध भी खट्टी-मीठी तकरार के साथ सामान्य बने रहेंगे। उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा दैनिक पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह किस्मत का कम साथ मिलने के कारण आप थोड़ा खुद को हताश-निराश पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अचानक से हुए बदलाव आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी सेहत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस दौरान मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से बचें। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलकारी रहने वाला है। ऐसे में आपको निवेश करने से पूर्व विशेषज्ञों अथवा शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेना चाहिए। कर्क राशि के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा राहत भरा रहने वाला है इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा, जिसके कारण आपको करियर-कारोबार में थोड़ी अनुकूलता प्राप्त होगी। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अध्ययन की दृष्टि से यह अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको कोई बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। उच्च शिक्षा में आ रही अड़चन दूर हो सकती हैं। हालांकि आपको मनचाही सफलता के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से यह सप्ताह औसत रहेगा। आपको अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कुछ एक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह सावधानी हटी, दुर्घटना घटी का स्लोगन आपको हर समय याद रखना होगा। करियर हो या कारोबार किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान और अपमान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय स्वास्थ्य एवं आर्थिक दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान धन के लेनदेन में सावधानी बरतें तथा खान-पान और जीवनशैली सही रखें। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज की अधिकता के चलते आप शारीरिक थकावट का अनुभव कर सकते हैं, लेकिन यह स्थिति अधिक समय तक नहीं रहेगी। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी प्रकार का उधार देना अथवा दीर्घकालिक निवेश करना उचित नहीं है। नौकरीपेशा वर्ग कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सीनियर के साथ तालमेल बिठाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आप पर कामकाज का दबाव ज्यादा बढ़ सकता है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन सकते हैं। सिंह राशि के जातकों को प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। अपने लव पार्टनर पर भावनात्मक दबाव बनाने या फिर उस पर अपनी विचारधारा थोपने से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आप अगर योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं तो आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ मिल सकता है लेकिन लापरवाही बरतने पर आपको जो भी प्राप्त होगा, उसी में संतोष करना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह परिवर्तनकारी रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान आप अपने भीतर आत्मविश्वास में कमी का अनुभव कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का थोड़ा समय परेशानियों वाला रह सकता है। ये परेशानियां कामकाज को लेकर हो सकती हैं, अतः अधिकारी वर्ग से नम्रता पूर्ण व्यवहार रखते हुए सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा। व्यवसाय से जुड़े वर्ग के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी कहा जाएगा। लाभ के दृष्टिकोण से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय ठीक कहा जा सकता है लेकिन उत्तरार्ध में आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रह सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से सप्ताह के पूर्वार्ध का कुछ समय कष्टकारी रह सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान दांपत्य जीवन भी सुखी बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहने से आप सुख का अनुभव करेंगे। उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जिंदगी कभी नरम तो कभी गरम महसूस होगी। सप्ताह के पूर्व का समय उत्तरार्ध के मुकाबले अपेक्षाकृत कुछ अच्छा रह सकता है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन सेहत के मोर्चे आप थोड़ी परेशानी झेल सकते हैं। ऐसे में यदि कोई शारीरिक समस्या हो तो उसे इग्नोर न करें और समय पर इलाज कराएं अन्यथा आपको आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। शारीरिक परेशानियों से अधिक मानसिक परेशानियां आपकी पीड़ा का कारण बन सकती हैं। करियर-कारोबार का मामला हो या फिर घरेलू, उससे संबंधित कोई भी फैसला क्रोध में आकर न लें। इस सप्ताह कोई भी कार्य करने से पूर्व अच्छी तरह विचार-विमर्श कर लें, सहकर्मियों तथा अधिकारी वर्ग के साथ नम्रता पूर्ण व्यवहार करने की कोशिश करें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको बात-व्यवहार करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। किसी को न कहना हो तो विनम्रता के साथ कहें। पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से यह सप्ताह मध्यम फलकारी कहा जाएगा। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। उसे दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें। जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय बनेगी। उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा और श्री सूक्त का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर समर्थन और सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में वृश्चिक राशि के जातकों को पूर्व में किए गये परिश्रम और प्रयास का फल प्राप्त होगा। यह हफ्ता बीते सप्ताह के मुकाबले अच्छा बीतेगा। यदि आप बीते कुछ समय से किसी कार्य विशेष को लेकर परेशान चल रहे थे उसमें आ रही बाधाओं के दूर होने पर आप राहत महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत तक सभी चीजें आपके कंट्रोल में रहने वाली हैं। बीते सप्ताह जिन समस्याओं के चलते आपका मनोबल प्रभावित हो रहा था, वह इस माह ऊँचा होगा और अपने स्वभाव के अनुरूप आप योजनाओं एवं सूझबूझ के माध्यम से कार्यों में मनचाही सफलता पाने में अंतत: कामयाब होंगे। रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं पहले से कार्यरत लोगों के पद एवं कद में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय मध्यम फलदायक है, लेकिन उत्तरार्ध में आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्र वर्ग को परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है, लेकिन फिर भी उन्हें अपने कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही या आलस्य से बचना चाहिए अन्यथा उनकी सफलता और लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध से आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय अत्यंत ही सुखद रहने वाला है। इस दौरान उन्हें करियर से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यह समय व्यापारी वर्ग के लिए भी अच्छा रह सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद, नये संपर्कों को बढ़ाने वाली तथा लाभप्रद साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कारोबार में अच्छे लाभ प्राप्ति के योग बनते हुए नजर आएंगे। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो कामकाज को लेकर पैदा हुई गलतफहमियां दूर होंगी। साझेदारी में व्यवसाय करने वालों के लिए आपसी सामंजस्य से लाभ प्राप्ति के योग बनने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित होगा। उन्हें उनकी परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याओं से भी इस सप्ताह मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के किसी भी क्षेत्र में कोई बड़ा फैसला खूब सोच-समझकर करने की आवश्यकता रहेगी। यदि बात करें नौकरीपेशा वर्ग की तो उनके लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है। ऐसे में उन्हें अपने कार्य को पूरे मनोयोग से समय पर करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह अधिकारी वर्ग को अपने कार्यों से पूर्णतः संतुष्ट करना मुश्किल भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें तथा छोटी-मोटी बातों का तूल न दें। कुल मिलाकर व्यवहार में सौम्यता रखने की कोशिश करें। व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा ठीक रहेगा लेकिन मध्य के बाद स्थिति थोड़ी प्रतिकूल रह सकती है। इस दौरान आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को किसी भी योजना में धन निवेश बहुत सोच-समझ कर करने की आवश्यकता रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता के लिए सामान्य से कहीं अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा वर्ग के लिए कार्य की अधिकता अथवा किसी अन्य कारणों से कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। प्रेम-प्रसंग में दिखावा करने से बचें। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह यदि आप सूझ-बूझ से काम लेते हैं तो आपके लिए चीजें अनुकूल होती नजर आएंगी लेकिन यदि आप किसी तरह की लापरवाही बरतते हैं तो बनती बातों में भी अड़चन आ सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए लाभ के दृष्टिकोण से अच्छी साबित होगी। इस दौरान आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ता नजर आएगा लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको उतावलेपन से बचना होगा। इस दौरान किसी भी चीज को हलके में लेने की गलती न करें। कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी भी कार्य के प्रति उत्तेजना सही नहीं कही जाएगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखते हुए जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। नौकरी पेशा वालों को इस दौरान सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पूर्व अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेना चाहिए। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय लाइफ पार्टनर के लिए जरूर निकालें और उसकी अपेक्षाओं को नजरअंदाज न करें। उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर रुद्राक्ष की माला से 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का यथाशक्ति जप करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों के साथ बातचीत करते समय अपना आपा खोने से बचना चाहिए। इस सप्ताह लोगों के साथ तर्क-वितर्क करने की बजाय मौन रहना आपके लिए ज्यादा श्रेयस्कर रहने वाला है। विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में आप अपने विरोधियों से वाद-विवाद करने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने का प्रयास करें। मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह के मध्य का समय कुछ ज्यादा ही प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपके द्वारा किये गये प्रयास और परिश्रम का फल आशा से बहुत कम प्राप्त होगा, जिसके चलते आपके मन में निराशा के भाव उत्पन्न होंगे। हालांकि यह स्थिति हमेशा नहीं रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध तक चीजों में थोड़ा बहुत ही सही लेकिन सुधार दिखाई देगा। इस दौरान विद्यार्थी वर्ग की कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।