मीन राशि
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के लिए मंगल आठवें भाव में रहेंगे। यह भाव परिवर्तन, रहस्य और अचानक घटनाओं से जुड़ा होता है। इस दौरान अचानक खर्च, आर्थिक नुकसान या निवेश में हानि की संभावना है। मानसिक तनाव, चिंता और रक्त व मांसपेशियों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। मंगल की दृष्टि वाणी और परिवार पर पड़ेगी, जिससे अनबन या कटुता आ सकती है। हालांकि गुरु और मंगल मित्र ग्रह हैं, लेकिन तुला में मंगल की स्थिति कमजोर होने से नकारात्मक असर दिखेगा।
उपाय: मंगलवार को लाल कपड़े में मूंगे का टुकड़ा बांधकर दान करें और ‘ॐ भौमाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।