फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 मई: शनिदेव इन 7 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, बाकी को हो सकती है परेशानी

विज्ञापन
1 of 13
मई महीने के तीसरे सप्ताह में शनि जयंती है। इसके अलावा सूर्य मेष राशि से वृष राशि में गोचर करेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। सिंह, वृष, मिथुन, तुला, मकर और  मीन राशि वालों के लिए यह हफ्ता बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा गुजरेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

2 of 13
इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में आपकी प्रगति होगी और आप मानसिक रूप से दृढ़ संकल्पित रहेंगे। सरकारी योजना या सरकारी विभाग से कोई लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वादिष्ट व्यंजन खाने की इच्छा होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने की संभावना है। हालांकि पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस सप्ताह आपकी दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। संतान आपके प्रति समर्पित रहेगी, वहीं विद्यार्थी पक्ष के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

3 of 13
इस सप्ताह आप किसी लंबी यात्रा या विदेश भ्रमण पर जा सकते हैं। पिता से मतभेद और कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना भी है। आप मानसिक रूप से दृढ़ संकल्पित रहेंगे और आपके साहस में वृद्धि होगी। आप पर धार्मिक विचारों का प्रभाव अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। आपकी संतान के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण है। इस अवधि में आपके खर्च बढ़ेंगे हालांकि धन लाभ भी होगा।

साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

4 of 13
इस सप्ताह धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। ख़र्चों में वृद्धि होगी और आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करेंगे। हालांकि अच्छी बात है कि आमदनी अधिक होने से आर्थिक स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। संतान प्रगतिशील और आनंदमय जीवन व्यतीत करेगी। विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता बनाये रखना आवश्यक होगा। रक्त संबंधी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है अथवा चोट इत्यादि लगने की संभावना भी है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें।
विज्ञापन

साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

5 of 13
इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। कड़ी मेहनत और प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। सरकार या सरकारी विभाग से लाभ मिलने की संभावना है। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहेगा। परिवार में भाई-बहनों से और कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। इस दौरान बेकार के विवादों से बचकर रहें। विद्यार्थियों के लिए मेहनत करने का समय है। आपकी संतान के स्वभाव में क्रोध की अधिकता हो सकती है।
विज्ञापन

साप्ताहिक सिंह राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

6 of 13
सिंह राशि
इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लंबी यात्रा पर जाएंगे। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई विवाद खड़ा हो सकता है, हालांकि कोर्ट-कचहरी अथवा अन्य कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। संतान पक्ष का ध्यान रखें, विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने से खुशी होगी। वहीं पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा। इस सप्ताह धन लाभ होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

साप्ताहिक कन्या राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

7 of 13
कन्या राशि
इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। क्योंकि छोटी सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है। काम में अधिक व्यस्त रहने से घर से दूर रहना पड़ सकता है। इस सप्ताह धन लाभ के योग बनेंगे लेकिन अचानक से धन हानि भी हो सकती है, इसलिए धन का निवेश सोच समझकर करें। संतान अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करेगी। वहीं छात्र जातक अध्ययन के क्षेत्र में तरक्की करेंगे। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी तरह के विवाद और षडयंत्र का हिस्सा न बनें।

साप्ताहिक तुला राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

8 of 13
तुला राशि
इस सप्ताह विदेशी संपर्कों से और साझेदारी से व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। सप्ताह के आखिरी में लंबी दूरी की यात्रा का योग बनेगा। माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट होने से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति का अभाव रह सकता है इसलिए धैर्य बनाये रखें। आपके साहस में वृद्धि होगी, वहीं भाई-बहनों को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान के लिए यह समय प्रगतिशील रहेगा। वहीं विद्यार्थियों को इस समय में मेहनत करनी होगी। इस सप्ताह आप गुप्त रूप से धन खर्च करेंगे। इस दौरान वासनात्मक विचारों से दूर रहें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

9 of 13
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपके साहस में वृद्धि होगी। अपनी किसी हॉबी या रुचि से धन लाभ अर्जित करेंगे। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, हालांकि उन्हें शारीरिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं विरोधी भी आप पर हावी रहने की कोशिश कर सकते हैं। कानूनी विवाद और कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होने की संभावना है। संतान के आचरण में धार्मिक प्रवृत्ति देखने को मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए अधिक मेहनत करने का समय है। कार्य क्षेत्र के लिए उन्नतिदायक समय है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहेगा। इस दौरान प्रॉपर्टी से धन लाभ होने की संभावना भी बन रही है।

साप्ताहिक धनु राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

10 of 13
इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के ज्ञान में वृद्धि होगी और सोच में गहराई आएगी। हालांकि इस दौरान वाणी की कटुता से बचें। खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान दें और वाहन सावधानी से चलाएं। इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। रेंटल यानि किराये की प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना है। आमदनी के कई नये माध्यम मिलेंगे और धन लाभ होगा। संतान पक्ष के लिए यह अच्छा समय है। विद्यार्थी वर्ग को भी मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है, अतः आपको कोई अच्छी जॉब मिल सकती है।

साप्ताहिक मकर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

11 of 13
मकर राशि
इस सप्ताह मकर राशि के जातक स्वयं पर थोड़ा नियंत्रण रखें और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। इसके अलावा क्रोध करने से बचें और वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में सुखमय रहेगा और सुख सुविधाएं प्राप्त होगी। सरकार या सरकारी विभाग से लाभ मिलेगा। आपके निर्णयों की प्रशंसा होगी और कार्यक्षेत्र पर आप का प्रभाव बढ़ेगा। संतान पक्ष के लिए आनंदित करने वाला समय है। विद्यार्थियों एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। यदि आप कोई बिजनेस करते हैं तो उसमें आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

साप्ताहिक कुंभ राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

12 of 13
कुंभ राशि
इस सप्ताह आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सेहत के मोर्चे पर अनिद्रा अथवा नेत्र विकार की संभावना बन रही है, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इस दौरान छोटी दूरी की यात्रा की संभावना भी बन रही है। आपके भाई-बहनों को कोई अचीवमेंट मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा और वाहन खरीदी के योग बनेंगे। इसके अलावा आप घर खरीदने या उसके सौंदर्यीकरण पर भी पैसे खर्च कर सकते हैं। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। संतान पक्ष अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगी। वहीं इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग को उनकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
विज्ञापन

साप्ताहिक मीन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

13 of 13
मीन राशि
इस सप्ताह मीन राशि के जातकों की रूचि धार्मिक और रहस्यमयी विद्या के प्रति बढ़ेगी। अनेक माध्यमों से धन लाभ होगा और कार्यक्षेत्र पर जमकर मेहनत करेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी और परिवार में कोई समारोह होने की संभावना बनेगी। आपके भाई-बहनों को आनंद की प्राप्ति होगी। हालांकि आपकी संतान अपनी इच्छा अनुसार कार्य करेगी। इस सप्ताह विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है इसलिए योग और प्राणायाम का सहारा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें