rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के कार्य सम्पन्न होने में थोड़ी देरी हो सकती है। मीडिया, पत्रकारिता, लेखन से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। इस समय मित्रों के साथ घूमने फिरने में समय बर्बाद हो सकता है। किसी महिला मित्र के साथ बाहर घूमने जा सकते है। सरकार से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। इस समय विदेश जाने की कोशिश कर रहे जातकों को सफलता हाथ लग सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और रोमांस करेंगे। कार्य स्थल पर आप अपने लक्ष्य प्राप्त करेंगे। अष्टम शनि के कारण साधना और तंत्र मंत्र में रूचि बढ़ सकती है। इस समय हड्डियों से जुडी कोई बीमारी है तो सावधान रहना होगा।