लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप अपने खास रिश्ते को अभी रहस्यमय रखना चाहते हैं और दुनिया की नज़रों से बचकर इन पलों का मज़ा लेना चाहते हैं। एक दूसरे से सब कुछ शेयर करें ताकि आप दोनों का एक दूसरे पर विश्वास बढ़ जाए ।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): इश्क़ में आत्मसम्मान होना अच्छी बात है किंतु इसे अहंकार न बनने दें। आपकी कलात्मकता आपके बेरंग जीवन में प्रणय के रंग भर देगी जिससे आप अपने साथी से दूर नहीं रह पाएंगे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप अकेले हैं तो आज सपनों की रानी/राजा मिलने की पूरी संभावना दिख रही है। याद रखें कि वादा तभी करें अगर निभा सकते हों।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने भविष्य की योजनाएं पहले से ही बना लेने से आपका अपने पार्टनर को और भी चाहने लगेंगे। प्यार की ज्वाला को भड़काने के लिए पार्टनर से छेड़खानी करना न भूलें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका हमेशा साथ देने वाला पार्टनर आपके पास है। आप दोनों अपने जीवन को संवारने में पूरी तरह से सक्षम हैं। नए सम्बन्ध बनने का भी योग है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): लवलाइफ आज आपको अधिक उत्साहित नहीं कर रही है। दोस्तों या बच्चों के साथ समय बिता कर आप बेहतर महसूस करेंगे।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप लोगों की तारीफ़ कर के और उनका ख्याल रख कर अपने प्यार का इजहार करते है। आपका प्रेम आपकी लवलाइफ में अंतरंगता बढ़ाएगा जिससे आपका प्रेममय जीवन रोमांटिक और आकर्षक बनेगा।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप रिश्ते को लेकर परेशान हो सकते है या फिर आप यह तय नहीं कर पा रहे है कि आपके लिए कौन उपयुक्त है। ऐसे में अपने दिल की सुनें और सही निर्णय लें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): पार्टनर के साथ बिताया समय आपको राहत पहुंचाएगा। इन अलौकिक पलों से आपकी चाहत को नया मोड़ और साथ ही जीवन में आगे बढ़ने की ताकत मिलेगी।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): कुछ खास लोग आज आपकी ज़िन्दगी में चार चाँद लगा देंगे। आपने सितारों के अनुसार आपके जीवन में लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप की भी संभावना है इससे आपकी लवलाइफ और भी अधिक रोमांचकारी और उत्साही बनेगी।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):आज का दिन परिवार के साथ बिताएं। आपके साथी को आपसे कोई नाराज़गी हो सकती है लेकिन चिंता ना करें। प्रतीक्षा करें कुछ दिन में प्यारे-प्यारे पल भी आपको भरपूर मिलेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपके रास्ते में आने वाली हर बाधा दूर होगी। अभी आपका उत्साह दूसरे ही स्तर पर है और आप अपने साथी के साथ कुछ खास पल गुजरना चाहते है।