weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपको भाग्य का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। ऐसे में मीन राशि के जातकों को अपने काम समय पर सही तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका आर्थिक पक्ष प्रभावित रह सकता है। इस दौरान आपके विरोधी आपके काम में अड़ंगे डालने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपकी चिंता का कारण बनेगा।
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचना चाहिए। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको धन का लेन-देन करते समय सतर्क रहना होगा। किसी जोखिम भरी योजना में निवेश या फिर किसी को धन उधार देने से बचें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। इसी प्रकार बेवजह खर्च करने से बचें अन्यथा आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलप्रद साबित होगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी बातों को स्पष्ट तरीके से कहें और दूसरी की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन पीले चंदन का तिलक लगाएं और पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।