फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12-18 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा सप्ताह, जानें बाकी राशियों का हाल

Thu, 08 Oct 2026 12:47 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 अक्तूबर 2026): अक्तूबर का यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं 12 से 18 अक्तूबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 12-18 अक्तूबर - फोटो : AI
12 से 18 अक्तूबर 2026 का सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसका प्रभाव करियर, धन, व्यापार, रिश्तों और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में सूर्य कन्या राशि में रहेंगे और 18 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं बुध और वक्री शुक्र पूरे सप्ताह तुला राशि में स्थित रहेंगे। इससे बातचीत, साझेदारी, रिश्तों और आर्थिक मामलों से जुड़े निर्णय प्रमुख रह सकते हैं। वक्री शुक्र के प्रभाव में पुराने रिश्तों, अधूरे फैसलों और आर्थिक योजनाओं की दोबारा समीक्षा करनी पड़ सकती है।

मंगल और गुरु इस सप्ताह कर्क राशि में रहेंगे। गुरु यहां उच्च अवस्था में हैं, जबकि मंगल नीच अवस्था में माने जाते हैं। ऐसे में भावनाओं और महत्वपूर्ण फैसलों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे, जबकि राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में रहेंगे।

18 अक्तूबर को सूर्य के तुला राशि में प्रवेश के साथ ग्रहों की स्थिति में एक और महत्वपूर्ण बदलाव होगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह पुराने काम पूरे करने, आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतने और रिश्तों में समझदारी से आगे बढ़ने का रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कार्य विशेष में अचानक से बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति द्वारा समय पर सहयोग न करें और भावनात्मक पीड़ा हो सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय काफी भाग-दौड़ वाला रहेगा। इस दौरान करियर-कारोबार अथवा निजी कार्यों के लिए लंबी दूरी की यात्रा भी संभव है। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को अपनी सेहत, संपत्ति और संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। 

सप्ताह की शुरुआत से ही अपने खानपान और दिनचर्या को सही रखें और मौसमी बीमारी को लेकर सचेत रहें। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध सामान्य लेकिन उत्तरार्ध चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान आपको किसी भी नई योजना में बहुत सोच-समझकर धन निवेश करना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम बहुत सावधानी के साथ समय पर करने होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा खर्चीला रहने वाला है। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में लगेगा। प्रेम संबंध कीदृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा परेशानी लिए रह सकता है। इस सप्ताह अपने पार्टनर के साथ वाद-विवाद करने से बचें और भावावेश में कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी से दूर रहने की स्थिति बन सकती है।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें। 
 
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में वृषभ राशि के जातकों के धैर्य और विवेक की परीक्षा होगी। इस दौरान अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने से वित्तीय स्थिति गड़बड़ा सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए किसी योजना में धन लगाने के लिए अनुकूल नहीं कहा जाएगा। यदि ऐसा करना बहुत जरूरी हो तो अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें और कागजी काम समयपर निबटाएं। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता रहेगी। 

सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा कहा जाएगा। इस दौरान बीते कुछ समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान खोजने में कामयाबी मिल सकती है। हालांकि इस दौरान आपको बेवजह का क्रोध, व्यग्रता एवं झुंझलाहट आदि पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है। विपरीत स्थितियों से बचने के लिए लोगों के साथ बात-व्यवहार सही रखें। इस सप्ताह किसी अजनबी व्यक्ति पर अधिक भरोसा करना अनुकूल नहीं होगा। स्वजनों के साथ उपजे मतभेद को संवाद के जरिए दूर करें। प्रेमप्रसंग में सावधानी अपेक्षित रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें। 
 

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू समस्याओं को लेकर आप मन से परेशान रहेंगे। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखते हुए कुछेक चीजों से समझौता करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा बात बनने की बजाय बिगड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह की शुरुआत में कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। इस हफ्ते कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव होने की संभावना बनेगी। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो आपको मनचाहे फल के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। 

आर्थिक दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने या फिर किसी व्यक्ति को न चाहते हुए भी धन उधार देने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा चुनौती भरा रहेगा। उन्हें घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। 
 
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही सुखद एवं लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आत्मीय लोगों के साथ मेल-मुलाकात होगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय पूरी तरह से अनुकूल कहा जाएगा। बीते सप्ताह यदि आप कार्य की अधिकता के चलते परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह आपके कार्यभार में कमी आएगी। पदोन्नति और मनचाहे स्थान पर तबादले के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में रमेगा और उन्हें परीक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी। 

सप्ताह के मध्य में किसी नए अनुबंध की प्राप्ति की संभावना बनेगी। इस दौरान आपके द्वारा सूझबूझ से लिए गये निर्णय आगामी समय में लाभप्रद साबित होंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित हो सकते हैं। इस सप्ताह भूमि-भवन, वाहन आदि को क्रय करने की कामना पूरी हो सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए सुखद कहा जाएगा। नवीन प्रेम-प्रसंग भी संभव है। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आपके रिश्ते की बात चल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें। 
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। यदि आपको बीते कुछ समय से करियर या कारोबार से जुड़ी किसी समस्या से जूझना पड़ रहा था तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल आएगा। आर्थिक दृष्टि से समय आपके पक्ष में कहा जाएगा। इस सप्ताह पर्याप्त धनागम के योग बन रहे हैं। भाग्य का सहयोग भी आपको मिल रहा है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय उत्तम फलप्रद बन रहा है। अधिकारी वर्ग आपके कार्यों से खुश नज़र आएगा। सहकर्मी भी आपके कार्यों में मददगार साबितहोंगे।  

सप्ताह के पूर्वार्ध में जहां आप पूरी तरह से अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहेंगे, वहीं उत्तरार्ध में परिवार के संग किसी यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान किसी तीर्थ स्थल पर दर्शन और पूजन आदि का सौभाग्य प्राप्त होगा। कारोबार की दृष्टि से पूरा सप्ताह शुभ कहा जाएगा। व्यवसायी वर्ग अपने कारोबार से संतुष्ट नजर आएगा। इस सप्ताह कमाई के नए अवसर प्राप्त होंगे तो वहीं आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खुले हाथ से खर्च भी करेंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें। 
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको अपने समय, धन एवं ऊर्जा का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको उन लोगों सेउचित दूरी बनाए रखना होगा जो आपको गुमराह करने की कोशिश करते हैं। सप्ताह की शुरुआत व्यवसाय से जुड़े लोगो के लिए चुनौती भरी रहेगी। इस दौरान उन्हें भारी दबाव के आगे कुछेक चीजों को लेकर कदम वापस लेने पड़ सकते हैं या फिर किसी की शर्तों के आगे झुकना पड़ सकता है। इस सप्ताह धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें और किसी को उधार देने से बचें। 

नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा उन्हें अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। यदि भूमि-भवन आदि को लेकर किसी से विवाद चल रहा है तो उसे कोर्ट-कचहरी में ले जाने की बजाय बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह किसी बात को लेकर परिवार वालों के साथ रिश्ते तनावपूर्ण बने रहेंगे। प्रेमी जनों के लिए असमंजस पूर्ण स्थितियां बनेंगी। ऐसे में उन्हें धैर्यपूर्वक समय व्यतीत करना चाहिए।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा की गांठ चढ़ाकर पूजा एवं संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ पाठ करना चाहिए। 

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्य विशेष के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर अचानक निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी होने के कारण आपका मन हताश और निराश रहेगा। 

सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी आत्मीय सदस्य के साथ वाद-विवाद होने के कारण भी मानसिक तनाव बना रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं,तो धन निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं कहा जाएगा। पूरे सप्ताह धन के लेनदेन में सावधानी बरतें और सोच-समझकर खर्च करें। ध्यान रहे कि धन का अपव्यय करने पर आपको बाद में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके विरोधी आपकी मान-प्रतिष्ठा को प्रभावित करने के षड्यंत्र रच सकते हैं। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए आपको अभी और इंतजार करना होगा। इस सप्ताह कठिन समय में किसी महिला मित्र की मदद आपको संबल प्रदान करेगी। भूमि-भवन एवं वाहन आदि को खरीदने का निर्णय लेते समय आर्थिक स्थिति का ख्याल रखें। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन और दिखावे से बचें।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें। 
 

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आप पर किस्मत पूरी तरह से मेहरबान नजर आएगी। सप्ताह की शुरुआत से आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए दिखेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी महिला विशेष के सहयोग से कामकाज से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। 

सप्ताह के पूर्वार्ध में रोजी-रोजगार से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर में खुशियों का माहौल बनारहेगा। यदि आप लंबे समय से किसी नये कार्य की शुरुआत करने की सोच रहे थे तो आपका यह सपना इस सप्ताह पूरा हो सकता है। व्यापारी वर्ग को व्यावसायिक प्रगति भी अपेक्षानुरूप मिलती रहेगी। आपकी आय के नये साधन बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। पारिवारिक दृष्टि से समय आपके पक्ष में है। 

इस सप्ताह आप अपनी सूझबूझ से घरेलू समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। परिजनों का सहयोग मिलने से अटके हुए कार्यों में गति आने लगेगी। सप्ताह के अंत में किसी पुराने मित्र अथवा रिश्तेदार से मेल-मुलाकात के योग बनेंगे। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें। 
 

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह धनु राशि के जातकों की सत्ता-सरकार से जुड़े प्रभावी लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। सीनियर और जूनियर दोनों से ही आपको मनचाहा सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस हफ्ते कहीं से अच्छा ऑफर आ सकता है। 

सप्ताह के मध्य में किसी आत्मीय व्यक्ति की मदद से आप कामकाज में आ रही बाधाओं को दूर करने में कामयाब होंगे। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको राहत मिलेगी। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपकी समाज और पार्टी दोनों में पैठ बढ़ेगी। कद एवं पद में वृद्धि के योग बनेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो पूरे सप्ताह धन की आवक बनी रहेगी। बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप पूरी तरह से कामयाब होंगे। सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से यह सप्ताह उत्तम कहा जाएगा। जीवनसाथी के सहयोग से आप किसी कार्य विशेष को बेहतर तरीके से कर पाने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों का विपरीत लिंग की तरफ आकर्षण बढ़ेगा।

उपाय: प्रतिदिन पूजा में केसर का तिलक लगाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 
 

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नये अवसरों को लेकर आएगा। हालांकि उन अवसरों के लाभ उठाने के लिए आपको पूरे समर्पित भाव से परिश्रम और प्रयास करनें होंगे। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। इस दौरान आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति संभव है। पूर्व में किए गए धन निवेश से लाभ होगा। शेयर आदि से भी लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। 

कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की प्रशंसा होगी। उच्चाधिकारियों से संबंध यदि बिगड़ गये थे तो इस सप्ताह पटरी पर आ जाएंगे। सहकर्मियों की तरफ से पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में कुछेक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोग मार्केट में आई तेजी के कारण उत्साहित रहेंगे। कारोबार के विस्तार की योजना फलीभूत होती नज़र आएगी। रिश्ते-नाते मधुर बने रहेंगे। इस सप्ताह ननिहालपक्ष से सुख-सहयोग की प्राप्ति संभव है। माता का भी आशीर्वाद आप पर पूरी तरह से बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिजन आपके प्रेम को स्वीकृति प्रदान करते हुए विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन भगवान भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें। 
 

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभ तो सेहत संबंधकी दृष्टि से चुनौती भरा रह सकता है। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतनी होगी। इस सप्ताह यदि आप किसी चीज के लिए खुद को सहज नहीं पाते हैं तो दूसरों को बड़ी विनम्रता के साथ न कहना होगा। 

सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति और सफलता मिलती हुई नजर आएगी। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध स्थापित होंगे। इस सप्ताह आप अपना पूरा फोकस अपने करियर-कारोबार पर देंगे, जिसके कारण घर-परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे। 

सप्ताह के मध्य में आप सुख-सुविधा से जुड़े सामान या फिर घर की मरम्मत आदि पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आप कोई नवीन कारोबार भी प्रारंभ कर सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए समय अत्यंत ही शुभ बना हुआ है। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में रमेगा। उनके अध्ययन के नवीन आयाम बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में सावधानी अपेक्षित है। आत्मीय रिश्तों में गलतफहमी के चलते दरार पड़ सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का नित्य पाठ करें। 
 
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह मीन राशि के जातकों का मन कामकाज में आने वाली अड़चनों और स्वजनों के असहयोग से दुखी रहेगा। पूरे हफ्ते आप खुद को अलग-थलग पाएंगे। इस सप्ताह आप आत्मविश्वास और पराक्रम में कमी का अनुभव करेंगे। मीन राशि के जातकों को इस हफ्ते आलस्य और अवसाद से बचने की बहुत जरूरत रहेगी, अन्यथा करियर-कारोबार की प्रगति अवरुद्ध हो सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं और करियर की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको मनचाही जॉब पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। 

सप्ताह के मध्य में मौसमी बीमारी से सचेत रहना होगा। इस दौरान आपको अपना खानपान और दिनचर्या सही रखनी होगी। नौकरीपेशा लोगों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए साजिश रच सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह प्रतिकूल कहा जाएगा। प्रेम-प्रसंग में कुछेक व्यवधान आ सकते हैं, जिसके कारण आपका मन खिन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को लेकर भी आपका मन चिंतित रहेगा। जीवनसाथी से दूर रहने की स्थिति बन सकती है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।

सूर्य नक्षत्र गोचर: अगले दो हफ्ते इन 3 राशियों के लिए रहेंगे शानदार, मिलेगा धन और करियर में लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें