फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चार राशि वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा शानदार, मिलेगी खुशियों की सौगात

Mon, 12 Oct 2020 10:10 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
इस सप्ताह चार राशि के जातकों के ग्रह-नक्षत्र अनुकूल दिखाई दे रहे हैं जिस कारण उन्हें कई क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों को इस सप्ताह मिलेगा लाभ।
विज्ञापन

2 of 5
राशि
सिंह
सिंह राशि के लिए यह सप्ताह खुशियों की बरसात लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत में बेरोजगार लोगों को नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान कोई नई साझेदारी भी हो सकती है। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। 16 अक्टूबर के बाद आपकों अपनी संतान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। परिवार में किसी बात को लेकर मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। माता-पिता की सलाह की अनदेखी भविष्य में बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। पत्नी की सेहत का विशेष ध्यान रखें। पुराने रोग एक बार फिर से उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।

उपाय- पंचमुखी रूद्राक्ष धारण करें। ‘ॐ हिरण्यगर्भाय नमः’मंत्र जपें।
विज्ञापन

3 of 5
राशि
तुला
इस सप्ताह लगातार प्रयास करने से तुला राशि के जातकों को लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। जमीन से संबंधित कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का वातावरण बनेगा। रुके हुए कार्यों में गतिशीलता आएगी। व्यापार में नए सहयोगी मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों का अपने सीनियर्स के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सप्ताह के अंत तक परिवार संग किसी यात्रा पर निकल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विशेष कार्य पूर्ण होंगे। प्रेम-प्रसंग और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय - गरीबों की सहायता करें। ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’मंत्र जपें।

4 of 5
राशि
धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह चाहे-अनचाहे आस-पास की यात्रा करनी ही पड़ेगी। यात्रा सुखद और लाभदायक होगी। यदि आपने कहीं नौकरी के लिए आवेदन किया था तो आपको वहां से शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। 16 अक्टूबर को अनावश्यक चीजों पर खर्च होने से बजट गड़बड़ा सकता है। महिलाओं में धार्मिक भावना बलवती होगी और अधिकांश समय पूजा-पाठ आदि में बीतेगा। छात्रों और युवाओं के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। लेकिन ध्यान रहे कि इस दौरान आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति बेहद कठोर हो सकता है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। महिलाओं का समय मध्यम रहेगा है।

उपाय - गुड़ एवं चने का दान करें। ‘ॐ रां रामाय नमः’मंत्र जपें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशि
मीन
यह सप्ताह आपकी खुशियों को दोगुना करने के लिए आ रहा है। आपके सामने भविष्य के लिए लाभदायक प्रस्ताव सामने आएंगे। इस अवसर को भूलकर भी न गंवाए। व्यापारियों को काम-धंधे में खासा मुनाफा होगा। विवाह योग्य लड़के/लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के सिर से बोझ कम होगा और सुविधाएं बढ़ेंगी। सप्ताह के मध्य में आपको अपने जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस दौरान सेहत का खूब ख्याल रखें। किसी को सोच-समझकर ही धन उधार दें अन्यथा वह फंस सकता है। प्रेम और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। ऐसे में इस बात का ख्याल रखें कि वाणी की कटुता बनते कामों को बिगाड़ सकती है।

उपाय - गुरुजनों की सेवा करें। ‘ॐ नमो नारायणाय’मंत्र जपें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें