यह सावन का आखिरी सप्ताह है। पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 10 से 16 अगस्त 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह समान्य नहीं रहने वाला है। गृहस्थी के कार्यों में थोड़ी सी प्रगति हो सकती है। परिवार में किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। जमीन-जायदाद में कुछ अड़चने आने की आशंका है। आनवश्यक लोगो से घनिष्टता न बढाएं। आर्थिक पक्ष कमजोर हो जायेगा। मधुमेह की समस्या से जूझ रहे लोगो को कुछ आराम मिलेगा। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेलजोल बनाये रखे। नए व्यवसाय प्रारम्भ करने से पहले अपने बड़ों से बात अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन में सहयोग की भावना से प्रेम उत्पन्न होगा। प्रेम में पागलपन न दिखाए।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह सामान्य रहेगा। न्याय से जुड़े लोगों को कुछ राहत मिलेगी। अनावश्यक व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आयेगी। तार्किक बताओ से लोग आपसे प्रभावित होंगे। शत्रु भी आपके बढ़ेंगे लेकिन उनसे कोई नुकसान नहीं पहुँचा पाएंगे। इस इस समय आमदनी के नए मार्ग खुलेंगे। मानसिक थकान आपको व्यथित करेगी। नौकरी के क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल की कमी महसूस होगी।
4 of 13
मिथुन
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके घर किसी खास मित्र के आने से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे और सुकून देंगे। इस समय आपको आमदनी के नए अवसर प्राप्त होंगे। खानपान में लापरवाही न बरते। व्यापार के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए थोडा संयम रखने की जरूरत है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। हर बात दिल से न जोड़े। बेवजह किसी से न उलझे अन्यथा परिणाम नाकारत्मक ही मिलेगा। इधर उधर के कामो में अपना समय बर्बाद न करे। आपके कार्यो में निरन्तरता की कमी रहेगी जिससे बनते कार्य बिगड़ सकते है। जातक अपने जीवन साथी के रोग से चिंतित रहेगा। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर होगा आंतों की समस्या से जूझ रहे लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाये रखें। नए व्यवसाय प्रारम्भ करने से पहले अपने बड़ों से बात अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन में असहयोग रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। प्रबल इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी। अपने लोगों के द्वारा सहयोग व सानिध्य मिलेगा। आफिस वाले लोग अपनी महिला कर्मचारी से सावधानी बरतें वरना बेवजह बदनामी हो सकती है। रुके हुए पैसे मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस समय आप बबासीर की समस्या से ग्रसित हो सकते है। नौकरी के क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अपने प्रिय की गैरमौजूदगी में आप खुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या साप्ताहिक राशिफल
आपके लिए यह सप्ताह मध्यम ही रहने वाला है। सन्तान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। वाहन, मकान आदि खरीदने वाले लोगों की मुराद पूरी हो सकती है। रोजाना की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। किसी महिला के सहयोग से कोई कार्य पूर्ण होगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी मे धीमी प्रगति रहेगी। खान पान संयमित रखे। मार्केटिंग की नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यवसाय करने वाले उधारी न करे। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम करने वाले इस समय थोड़ा सावधानी बरतें।
8 of 13
राशि
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जा सकता। अपने जीवनसाथी को महसूस होने दें कि आप उनका खयाल रखते हैं। उनके साथ सामान्य वक्त बिताएँ और शिकायत करने का मौका न दें। आपको महसूस हो सकता है कि आप अपना दिन बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए अपने दिन की योजना बेहतर तरीके से बनाएँ। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। आपका स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। नौकरी वालो के लिए यह समय अनुकूल नही है। व्यापार में कोई नया काम न करें। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है। प्रेम सम्बन्ध में उल्लास रहेगा।
9 of 13
राशि
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। रुके हुए कार्यो में सफलता मिलेगी। घर में किसी नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा। जातक हर कार्य को बहुत ही चतुराई पूर्वक करेगा जिससे लोग आश्चर्यचकित हो सकते है । भाग्य के भरोसे न बैठे। सप्ताह के अंत में हालात अच्छे बनेगे। पीठ के दर्द से आपको इस सप्ताह परेशानी झेलनी पड़ सकती है नौकरी करने वाले थोड़ी भागदौड़ ज्यादा करेंगे। व्यवसाय में धीरे धीरे प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी।
10 of 13
राशि
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए सफलता पाने का यह सामान्य अवसर। घर में किसी नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए सफलता पाने का यह सामान्य अवसर। इस सप्ताह में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस समय आपको शारीरिक सुख का अनुभव होगा। नौकरी करने वाले लोगो लिए उन्नति का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में निवेश का सही समय है। दाम्पत्य जीवन में खुशी का मौहाल होगा । प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे।
11 of 13
राशि
मकर साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह बहुत सामान्य रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत ज्यादा मांग करने वाले हैं। लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे ज्यादा करने का वादा न करें और केवल दूसरे को खुश करने के लिए खुद को तनाव से नहीं थकाएँ। छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। व्यय पर नियंत्रण रखें वरना परेशानी में पद सकते है। मानसिक समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। नौकरी करने वालो के लिए यह समय सही नहीं है। व्यापार शुरू करने वाले उधारी से बचें। वैवाहिक जीवन में उत्पन्न तनाव कम होंगे। प्रणय सम्बन्धो में मधुरता आएगी।
12 of 13
राशि
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह समय सामान्य नहीं रहने वाला है। कोई ऐसा जिसपर आप यकीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा। सारे तथ्यों को जानने के लिए थोड़ी छानबीन जरूरी है लेकिन अगर आप गुस्से में कोई कदम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध खराब हो सकते हैं। अचानक यात्रा से तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक समस्याओ में सुधार की सम्भावना है। लेकिन व्यय अधिक रहेगा। सांसो में तकलीफ हो सकती है। नौकरीपेशा लोगो के तरक्की के संकेत है। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में कटुता आएगी। प्रेम करने वालों कोई जल्दबाजी न दिखाए।
इस राशि वाले जातकों के लिए जून का सप्ताह सामान्य रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करें। नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यो का सृजन होगा। धन का उपयोग व्यर्थ के कार्यों में न करें वरना आगे समस्या आ सकती है। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जाएगा। उदर की समस्या से आप ग्रसित रहेंगे। अध्यापन का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। थोक व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। प्रणय सम्बन्धो में कटुता आएगी।