दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। दांपत्य जीवन में अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अच्छे प्रयास करेंगे और आपके दांपत्य जीवन में सुख की भरमार रहेगी। आज का दिन अपने जीवनसाथी और स्वयं के साथ बिताना पसंद करेंगे। काम के सिलसिले में आपको आज थोड़ा सावधान रहना होगा। कोई आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा कमजोर हो सकता है। कुछ लोग विदेश जाने की प्लानिंग करेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी और जीवनसाथी काफी गुस्से में हो सकता है इसलिए सोच समझकर ही कोई बात कहें और स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करें। आपका प्रेम जीवन काफी बेहतर तरीके से चलेगा। काम के सिलसिले में आज आप काफी लकी रहेंगे। आपके कामों में सफलता मिलेगी जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको पारिवारिक जीवन में भी हर्ष होगा।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित होना पड़ेगा क्योंकि स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। आज का दिन आपकी इनकम को बढ़ाने वाला साबित होगा और आपके प्रेम जीवन में भी खुशी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ सुकून से समय बिताएंगे। इसके अलावा दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां पहले से भी बेहतर बनेंगी और आप अपने वैवाहिक सुख को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आपका आज काफ़ी धार्मिक दृष्टिकोण रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको थोड़ा ध्यान से रहना होगा क्योंकि दांपत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं और जीवनसाथी से किसी बात को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी थोड़ा ध्यान रखना होगा क्योंकि आज उनका प्रिय किसी अलग ही मूड में होगा और उन्हें आपकी बात आसानी से समझ में नहीं आएगी। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा जिससे काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे और आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन शानदार होगा और आप अपनी ओर से सबको खुश रखने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज भाग्य के सहारे आपके कई बिगड़े हुए काम बन जाएंगे जिससे आपको काफी हर्ष होगा। दांपत्य जीवन में आज बेहतर समय रहेगा और आपका जीवन साथी पूरी तरह से रोमांटिक और खुश रहेगा जिससे आप भी उनके रंग में रंग जाएंगे और अपने दांपत्य जीवन का आनंद लेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके लिए भी दिन काफी बेहतर रहेगा और आपका प्रिय सामाजिक तौर पर आगे बढ़ने की दिशा में कोई पहल करेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा और आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। कुछ खर्चे हो सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप किसी बात को लेकर काफी मानसिक तनाव में हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा और सामान्य गतिविधियों में समय लगेगा। परिवार का वातावरण भी आज कुछ अशांत रह सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आप और आपके प्रिय के बीच तालमेल का अभाव होने से स्थिति बिगड़ सकती है। आज के दिन अपने विरोधियों से सतर्क रहें। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन फेफड़े और सांस से संबंधित रोगियों को कष्ट हो सकता है। परिवार में लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है और आपके बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई के लिए बेहतर दिन है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। अपने प्रिय से आपकी मधुर बातें आपके प्रेम जीवन को और खुशनुमा बनाएंगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपकी छवि भी मजबूत होगी।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। परिवार में कुछ अच्छी बातें होंगी और लोग एक दूसरे से प्रेम का भाव रखेंगे। आप प्रेम जीवन जी रहे हैं तो आपको सुखद नतीजे प्राप्त होंगे। आपका प्रिय आपके मन को खुश करने वाली बातें करेगा। आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थितियां काफी बेहतर रहेंगी और संतान से सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में दिन थोड़ा कमजोर हो सकता है और आपको अपने साथ काम करने वालों से थोड़ा सा सावधान रहना होगा। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन घर के छोटे काफी आनंदित रहेंगे और आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। सोशल मीडिया से आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है या आपने नौकरी का आवेदन किया है तो आपको कॉल लेटर आ सकता है। खर्चे बढ़े हुए रहेंगे। परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने काम में पूरी मेहनत से भाग लेंगे जिससे आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान काफी बेहतर रहेगा और आपकी क्रिएटिविटी आपके प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाएगी। संतान की ओर से शादीशुदा जातकों को बेहतर नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके पारिवारिक जीवन और आपके काम के बीच तालमेल दिखेगा जिससे हर जगह आप का प्रदर्शन सुधरेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर आत्मग्लानि की भावना आएगी और आप सोचेंगे कि जो काम आपने किया वह आपको नहीं करना चाहिए था। यह आपके खुद के लिए या आपके दांपत्य जीवन से संबंधित हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप अपना ध्यान अपने परिवार पर लगाएंगे। आपको स्वादिष्ट भोजन खाने को मिलेगा और पैसों के मामले में आपका दिन काफी खुशगवार रहेगा और आपको आर्थिक लाभ होंगे।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपके मन में प्रेम का भाव रहेगा और लोगों से स्नेह प्रदर्शित करेंगे। आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक जीवन पर बोझ बढ़ेगा लेकिन धार्मिक आचरण करेंगे और कुछ इनकम अवश्य होगी जो आपको काफी राहत देगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लेकर आएंगे और आपकी विचारधारा से लोग प्रभावित होंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें भी सुखद नतीजे हासिल होंगे।
आज का अधिकांश समय घर से दूर बीत सकता है। काम में काफी व्यस्तता रहेगी और आप पर काम का बोझ रहेगा। किसी बात को लेकर आपकी अपने बॉस से बिगड़ सकती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आमदनी सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन की बात करें तो अपने प्रिय से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। इसलिए सोच समझकर बात करना बेहतर होगा। आजकल आपका भाग्य का सितारा बुलंद चल रहा है जिससे आपके काम सफलता को हासिल करेंगे।