Saptahik Rashifal 08- 14 September 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल (08-14 सितंबर)
- फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope (08-14 September): सितंबर माह का दूसरा सप्ताह शुरू होने वाला है और इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी ज़िंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नयी ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा। September Monthly Horoscope 2025: सितंबर में किसकी बदलेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ, पढ़ें मासिक राशिफल
इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत हालांकि अनुकूल रहेगी। आपकी सामाजिक क्षेत्र में नई जान-पहचान बनेगी, लेकिन इस दौरान आपको जोखिम भरे काम से बचना होगा। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतनी होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके पहले से रुके हुए कार्यों में गति आती दिखाई देगी लेकिन मध्य में एक बार फिर उसमें अड़चनें आने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा।
सप्ताह के मध्य में निवेश करने में सावधानी बरतें, अन्यथा हानि भी हो सकती है। भूमि-भवन से जुड़े सौदे सावधानी के साथ करें। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें। आलस्य से बचें, तनाव बढ़ सकता है।
प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और भावना में बहकर कोई निर्णय अचानक से न लें। जीवन के उतार-चढ़ाव के बीच पति-पत्नी के बीच प्रेम और सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। सेहत संबंधी समस्याओं को इग्नोर न करें।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।
साप्ताहिक राशिफल
वृष राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, अन्यथा मिलने वाले लाभ में कमी आ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध की अपेक्षा उत्तरार्ध अधिक लाभ एवं उन्नतिदायक रहेगा।
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में बहुत सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत और संबंधों की दृष्टि से भी यह समय प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव और शारीरिक थकान बनी रह सकती है।
वृष राशि के जातकों को अपनी दिनचर्या सही रखने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज की शैली में सुधार लाने की कोशिश करनी चाहिए। किसी दूसरे के भरोसे रहने की बजाय अपनी समस्याओं को खुद सुलझाने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंध में इस सप्ताह बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अचानक से आपका पार्टनर आपसे दूरी बनाता नजर आएगा। गलतफहमियों को संवाद से दूर करने का प्रयास करें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता, लाभ और उन्नति कारक रहेगा। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। इष्ट मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। हालांकि आपको अपनी व्यक्तिगत मान-प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहना चाहिए और लोगों के साथ हंसी-मजाक करते समय मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए।
सप्ताह की शुरुआत में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बनाकर काम करने से लाभ होगा। इस सप्ताह आप अपनी योग्यता से लोगों को प्रभावित करेंगे। पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से काम करने का आपको बड़ा इनाम भी मिल सकता है। पदोन्नति के योग बनेंगे।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी कारोबार में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। इस सप्ताह संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी। सामाजिक क्षेत्र में नई जान-पहचान बनेगी। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ तालमेल में कमी दिख सकती है। आपसी मनमुटाव रहेगा। एक-दूसरे पर शक करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय बनेगी। सगे संबंधियों के साथ सकारात्मक व्यवहार बढ़ेगा। संतान पक्ष की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।
साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में सेहत और संबंध के मोर्चे पर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सगे-संबंधियों के साथ मतभेद उभरने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को अपनी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
इस सप्ताह किसी भी काम में शॉर्टकट न अपनाएं और नियमों का पालन करते हुए अधिक लोभ से बचें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय ठीक-ठाक रहेगा। इस दौरान आप पूरे मनोयोग से काम करेंगे, जिसकी सीनियर प्रशंसा करेंगे।
व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को भी इस दौरान किसी बड़े कारोबारी निर्णय लेने से लाभ मिलेगा, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपके द्वारा गलत निर्णय लेने की आशंका बनी रहेगी।
इस दौरान कागजी काम सावधानी के साथ करें। धन-संपत्ति और आर्थिक मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान सोच-समझकर काम करने पर ही सफलता के संकेत प्राप्त होंगे। संपत्ति विवाद को संवाद से दूर करें। प्रेम संबंध में लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें और उस पर अपनी विचारधारा थोपने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।
स्वामी ग्रह: सूर्य
तत्व: अग्नि
साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य सुख एवं उन्नति कारक रहेगा। इस सप्ताह आपको महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष करना पड़ सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के भरोसे अपने काम को छोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए।
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में परिस्थितियां आपके अनुकूल होती दिखाई देंगी। इस दौरान किसी कार्य में मनचाही सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। मनचाहे फल पाने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपनी नीतियों और कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।
सप्ताह के मध्य में मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहें। इस दौरान हड्डी से जुड़े कष्ट उभर सकते हैं। खान-पान में भी सावधानी बरतें।
प्रेम संबंध हो या दांपत्य संबंध, उसे बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर के लिए समय निकालें। किसी भी मतभेद को मनभेद न बनने दें। अपनी समस्याओं का शांतिपूर्वक समाधान खोजने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाकर भगवान विष्णु की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।
साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज से जुड़ी मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन सप्ताह के मध्य से स्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी।
सप्ताह के पूर्वार्ध में छोटी-मोटी दिक्कतों से परेशान होने की बजाय उनका डटकर सामना करें। कार्यक्षेत्र में सावधानीपूर्वक कार्य करें। विरोधी पक्ष आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
व्यवसाय करने वाले लोगों को अपने व्यापार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सतर्कता के साथ काम करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में जब धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी तो आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा।
आर्थिक मामलों में आ रही दिक्कतों को इग्नोर न करें अन्यथा आपकी परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से संपत्ति संबंधी विवादों को सुलझने की संभावना रहेगी।
कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। खानपान सही रखें तथा अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। सुखी दांपत्य जीवन के लिए कलह-क्लेश से बचकर रहें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना तथा श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।
साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता और लाभ मिलता नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में भले ही आपको छोटी-छोटी चीजों के लिए अधिक भागदौड़ और संघर्ष करना पड़े लेकिन सफलता आपको अंततः प्राप्त ही होगी।
आप उत्तरार्ध तक पाएंगे कि परिस्थितियां धीरे-धीरे सकारात्मक हो रही हैं। ऐसे में इस सप्ताह धैर्यपूर्वक अपने कार्यों को संचालित करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव या फिर स्थानांतरण की संभावना बनेगी।
इस सप्ताह आपको अपने सहयोगियों और स्वजनों के साथ तालमेल बनाकर चलना उचित रहेगा। व्यवसाय में कार्यरत लोगों को मनचाहा लाभ होने के योग बनेंगे। हालांकि उन्हें धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। धन का सदुपयोग करें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अनावश्यक खर्च होने की आशंका रहेगी। यदि आप भूमि-भवन का सौदा करना चाहते हैं तो क्रय-विक्रय के लिए उत्तरार्ध का समय अधिक सकारात्मक रहेगा।
प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करें। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा लाल पुष्प अर्पित करके करें तथा दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: गूढ़, मजबूत इच्छाशक्ति, साहसी, रहस्यमय।
साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष करना पड़ सकता है। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसके लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक अपने धैर्य और साहस को बनाए रखें और भूलकर भी किसी के बहकावे में न आएं। इस सप्ताह आपको भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा अन्यथा बाद में आपको गलत फैसले के लिए पछताना पड़ सकता है।
सप्ताह के मध्य में अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी सामाजिक क्षेत्र में नई जान-पहचान बनेगी। इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य रहेगी और आप अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे।
घरेलू महिलाओं का मन पूजा-पाठ, आदि क्रियाकलापों में बढ़ेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको पूंजी निवेश सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी योजना के संबंध में निर्णय लेते समय सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं।
संपत्ति क्रय-विक्रय में सावधानी बरतें, हानि होने की आशंका हो सकती है। प्रेम संबंधों में किसी भी मतभेद को परस्पर बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। इस सप्ताह जीवनसाथी और परिवार के लिए कम समय निकाल पाने के कारण आपका मन थोड़ा उदास रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: गुरु (बृहस्पति)
स्वभाव: उत्साही, ज्ञानप्रिय, स्वतंत्र, दयालु।
साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का अपेक्षाकृत कम सहयोग मिलेगा।
इस सप्ताह आप अपनी कार्यशैली में परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे, जिसका आपको सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्य-व्यवसाय में आने वाली विघ्न बाधाएं कम होंगी।
किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से रुके हुए कार्यों में गति आने से मन में संतोष रहेगा। नई नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को आंशिक सफलता प्राप्त हो सकती है।
धनु राशि के लोगों को इस सप्ताह दूसरों के बहकावे में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। भ्रम की स्थिति में चीजों को टालना बेहतर रहेगा।
सेहत के मोर्चे पर आपको कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। मानसिक तनाव और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए धनु राशि के जातकों को प्रतिदिन योग और ध्यान करने की आवश्यकता रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति के संबंध में पारिवारिक लोगों के साथ वार्ता होगी। संवाद से चीजों का हल निकलता नजर आएगा।
प्रेम संबंधों में स्थितियां सामान्य रहेंगी। लव पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य नारायण को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: मेहनती, धैर्यशील, अनुशासित, लक्ष्यपरक।
साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत अधिक सकारात्मक रहने की संभावना है। इस दौरान रूके हुए कार्य बनेंगे, जिससे आपके मन में सकारात्मक भावना बढ़ेगी।
इस सप्ताह आपकी सफलता से विरोधी पक्ष परेशान रहेंगे और आपके काम में अड़ंगे डालने की कोशिश करेंगे। हालांकि सतर्कता पूर्वक कार्य करते हुए आप सभी चालों को विफल करने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा लोगों के पद और कद में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कार्यभार बढ़ने के संकेत प्राप्त होंगे।
काम को बेहतर तरीके से करने के लिए अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह लाभ और उन्नति लिए हुए है। सप्ताह के अंत तक आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं।
इस सप्ताह जहां मनचाहा लाभ होगा, उसी के अनुपात में धन का व्यय भी होगा। आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है।
प्रेम संबंधों में आ रही समस्याएं दूर होंगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगीं। एक-दूसरे के साथ विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: गुरु, शनि (पारंपरिक), यूरेनस (आधुनिक)
स्वभाव: नवीन विचारक, स्वतंत्र, सामाजिक, मानवतावादी।
साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। यह सप्ताह आपके लिए अधिकांशतः सकारात्मक रहेगा। रूके हुए कार्य बनने के योग बनेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कार्यक्षेत्र में लोग आपके प्रयास और परिश्रम की प्रशंसा करेंगे। इस सप्ताह आप अपने आत्म-विश्वास को किसी भी कीमत पर कम न होने दें और पूरे मनोयोग से काम करें। आप पाएंगे कि आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ की प्राप्ति हो रही है।
सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बहुप्रतीक्षित तबादले या पद की प्राप्ति हो सकती है। पदोन्नति होने के योग बनेंगे।
व्यापार की दृष्टि से भी इस सप्ताह परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। प्रचार-प्रसार बढ़ाने से लाभ होगा। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी। इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य रहेगी और आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
छात्रों को उनके परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह शुभ है। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परस्पर एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: बृहस्पति
स्वभाव: संवेदनशील, कल्पनाशील, सहानुभूतिपूर्ण, आध्यात्मिक।
साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपके मन में तमाम तरह की चिंताएं बनी रहेंगी। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी प्रिय सदस्य के साथ वाद-विवाद होने के कारण मन खिन्न रहेगा।
इस दौरान आप मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण भी परेशान हो सकते हैं। मीन राशि के लिए सप्ताह की शुरुआत कुल मिलाकर संघर्षपूर्ण रहने वाली है।
हालांकि इस दौरान आपके संगी-साथी आपके साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और आपकी यथासंभव मदद करेंगे। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह मित्रों और कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अपेक्षाकृत परिस्थितियां अनुकूल होती नजर आएंगी। इस दौरान अटके हुए कार्यों में गति आएगी। पहले से चली आ रही समस्याएं सुलझेंगी।
पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चन दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी तीर्थ पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान आपका मन धर्म-कर्म एवं सामाजिक कार्यों में रमेगा।
प्रेम संबंध सामान्य रहेगा। पति-पत्नी के मध्य दांपत्य सुख व सहयोग में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।