सितंबर का दूसरा सप्ताह यानी 7 से 13 सितंबर 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान 7 सितंबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उसे मजबूत स्थिति में माना जाता है। वहीं 11 सितंबर को अमावस्या का प्रभाव भी रहेगा, जिससे कई राशियों के लिए नई शुरुआत और योजनाओं में बदलाव के योग बनेंगे। इस सप्ताह कुछ लोगों को आर्थिक और पेशेवर मामलों में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ राशियों को जल्दबाजी और अनावश्यक खर्च से बचना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए 7 से 13 सितंबर तक का समय कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और तरक्की के अवसर लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलने से जीवन के कई क्षेत्रों में मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा। अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित होंगे, वहीं सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में किसी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है। इस दौरान धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। युवाओं के लिए मौज-मस्ती और मनोरंजन के अच्छे अवसर बनेंगे। उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे विद्यार्थियों के रास्ते में आ रही बाधाएं भी दूर हो सकती हैं।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह का शुरुआती हिस्सा करियर और कारोबार के लिहाज से विशेष लाभकारी रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। कारोबारियों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। बाजार की अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठाने में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है।
प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते में विश्वास मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्री यंत्र की पूजा करें और श्री महालक्ष्मी अष्टकम का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतियों के साथ आगे बढ़ने का अवसर लेकर आएगा। आपको अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने और क्रोध, अहंकार व आलस्य से दूरी रखने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलना लाभकारी रहेगा। सप्ताह के मध्य से परिस्थितियां आपके अनुकूल होती दिखाई देंगी और पुरानी परेशानियों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। कारोबार के सिलसिले में होने वाली यात्राएं सफल और लाभदायक रह सकती हैं। हालांकि कमाई की तुलना में खर्च अधिक रहने की संभावना है।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत और रिश्तों से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। यदि लंबे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान थे तो उसमें सुधार के संकेत हैं। हालांकि इस दौरान आलस्य और अधिक नींद आपको परेशान कर सकती है। काम को टालने की आदत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
रिश्तों के मामले में भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रेम संबंधों में किसी छोटी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। ऐसे में बातचीत के जरिए स्थिति संभालना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। धैर्य और समझदारी से काम लेने पर रिश्तों में मधुरता बनाए रखी जा सकती है।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करें और रुद्राष्टकम का पाठ करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भाग्य का साथ और सफलता के नए अवसर लेकर आएगा। रोजी-रोजगार के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा और सप्ताह का पहला भाग विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। अचानक कहीं से धन लाभ होने के योग हैं। कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद रहने के साथ आर्थिक फायदा भी करा सकती हैं। किसी बड़ी व्यावसायिक डील के पूरा होने से बाजार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सप्ताह सकारात्मक रहेगा और उन्हें कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
साप्ताहिक राशिफल:
अधिकारी और सहकर्मी आपके साथ सहयोगात्मक रवैया रखेंगे। घर-परिवार की बात करें तो घरेलू महिलाओं की रुचि धार्मिक गतिविधियों में बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। अचानक तीर्थ यात्रा की योजना भी बन सकती है।
इस दौरान आय के कई स्रोतों से धन प्राप्त होने की संभावना है, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेंगे। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी पर बड़ी रकम खर्च हो सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और रिश्ते में आपसी विश्वास मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में भी जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलता और लाभ के नए अवसर लेकर आएगा। लंबे समय से किसी काम में अड़चन आ रही थी तो इस सप्ताह किसी मित्र, शुभचिंतक या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से वह समस्या दूर हो सकती है। कारोबारियों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद अनुकूल रहेगी और व्यापार में मनचाही तरक्की देखने को मिल सकती है। इस दौरान कमाई के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। सत्ता और प्रशासन से जुड़े प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
साप्ताहिक राशिफल:
कर्क राशि के जातकों के लिए उच्च शिक्षा, करियर या कारोबार के सिलसिले में विदेश जाने की इच्छा पूरी होने के योग हैं। कारोबार से जुड़े लोग किसी पार्टनर के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रतिष्ठित संस्थान से बेहतर नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि नया अवसर स्वीकार करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति या शुभचिंतक की सलाह जरूर लें।
रिश्तों के लिहाज से भी सप्ताह सकारात्मक रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने संबंधों में मधुरता आएगी और अपनों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुखद समाचार और सफलता लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में ही लंबे समय से जिसका इंतजार था, ऐसी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर-परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही पारिवारिक परेशानी का समाधान निकालने में भी सफलता मिलेगी। सप्ताह के शुरुआती दिनों में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस दौरान लंबे समय बाद किसी प्रियजन से मुलाकात भी संभव है।
साप्ताहिक राशिफल:
करियर के लिहाज से यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम और मेहनत की तारीफ होगी। आपके प्रयासों को पहचान मिलने के साथ किसी उपलब्धि के लिए सम्मानित या पुरस्कृत भी किया जा सकता है। कारोबारियों को उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलने के योग हैं।
प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति हासिल करने में आ रही बाधाएं दूर होने की संभावना है। पिता का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अविवाहित लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है, जबकि पहले से रिश्ते में मौजूद लोगों के बीच प्रेम और विश्वास और मजबूत होगा। सेहत भी सामान्य और अनुकूल बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा करें और उन्हें पीले पुष्प अर्पित करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। कामकाज से जुड़े मामलों में परेशानियां सामने आएंगी और कई जरूरी काम प्रयास करने के बाद पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर विरोधियों और छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपकी लोकप्रियता प्रभावित हो सकती है और लोग आपके फैसलों या कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं। ऐसे में किसी भी स्थिति से निपटते समय जल्दबाजी के बजाय संयम से काम लेना बेहतर होगा।
साप्ताहिक राशिफल:
व्यवसाय करने वाले लोगों को इस सप्ताह कागजी कार्रवाई और जरूरी दस्तावेजों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। किसी भी काम में लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है। अपने सामान की सुरक्षा के साथ सेहत का भी ध्यान रखें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही शारीरिक परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।
रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। परिवार और करीबियों से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। किसी से ऐसा वादा करने से बचें, जिसे बाद में पूरा करना मुश्किल हो। धैर्य और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना इस सप्ताह आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की पूजा और सेवा करें तथा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त और भागदौड़ भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही छोटे-छोटे कामों को पूरा करने में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि आप करियर या कारोबार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले उसके फायदे-नुकसान पर अच्छी तरह विचार करें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। इस समय ‘आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिले न पूरी पावै’ वाली कहावत को ध्यान में रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। उसकी मदद से लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ेंगे और कामकाज की बाधाएं कम होंगी। कारोबारियों को आर्थिक लेनदेन में विशेष सावधानी बरतनी होगी। यदि किसी काम के लिए कर्ज लिया है तो उसकी किश्त या भुगतान समय पर करने का प्रयास करें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।
विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। परीक्षा या प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम पाने के लिए उन्हें अपनी सामान्य दिनचर्या से अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम संबंधों में दिखावा करने या जल्दबाजी में कोई कदम उठाने से बचें। रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए सहजता और आपसी समझ जरूरी होगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमानाष्टक का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों और तरक्की के रास्ते खोल सकता है। करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कई अच्छे मौके मिलेंगे। किसी शुभचिंतक या प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलने से व्यापार में लाभ और विस्तार के योग बनेंगे। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। विदेश या दूसरे शहरों से जुड़े कारोबार में सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभकारी साबित होगी।
साप्ताहिक राशिफल:
साझेदारी में कारोबार करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापार की गति बढ़ने के साथ रोजाना की आमदनी में भी इजाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए अतिरिक्त कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। बचत में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और समर्थन मिलेगा, जिससे महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।
पारिवारिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा। घर के सदस्यों का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। किसी नए व्यक्ति से हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। वहीं पहले से प्रेम संबंध में रहने वालों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली और आपसी समझ कायम रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन सिंदूर का तिलक लगाएं और पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त और उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। आर्थिक मामलों में सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी। आमदनी उम्मीद के मुताबिक न होने और खर्च बढ़ने के कारण बजट बिगड़ सकता है। हालांकि मुश्किल समय में मित्र और शुभचिंतक आपका साथ देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उन्हें एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर विशेष सावधानी बरतें। किसी करीबी व्यक्ति की कही बात आपको भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है। ऐसे में बात को दिल पर लेने के बजाय शांत रहना बेहतर होगा। कारोबार के लिए सप्ताह का दूसरा भाग शुरुआती दिनों की तुलना में ज्यादा अनुकूल रहेगा। नियम-कानून या सरकारी प्रक्रिया के कारण अटका हुआ कोई काम आगे बढ़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कारोबारी परेशानियां भी दूर होने के योग हैं।
इस दौरान कर्ज का बोझ कुछ कम हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां बातचीत के जरिए दूर होंगी और रिश्ते में फिर से मधुरता आएगी। ननिहाल पक्ष से सुख, सहयोग और किसी तरह का लाभ मिलने की संभावना है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी बुजुर्ग की तबीयत या किसी करीबी सदस्य से जुड़ी परेशानी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आर्थिक मोर्चे पर भी शुरुआती समय थोड़ा कमजोर रह सकता है। आमदनी की तुलना में खर्च अधिक होने के कारण बजट प्रभावित हो सकता है। नौकरीपेशा हों या कारोबारी, इस सप्ताह काम निकालने के लिए लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।
साप्ताहिक राशिफल:
मकर राशि वालों को इस सप्ताह अति आत्मविश्वास से बचना होगा। बातचीत के दौरान शब्दों पर नियंत्रण रखें और कार्यस्थल पर दूसरों की छोटी-छोटी बातों को बेवजह तूल देने से बचें। ऐसा करने से विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। सप्ताह के मध्य से परिस्थितियों में कुछ सुधार आएगा, हालांकि जरूरी कामों को पूरा करने में अभी भी कुछ अड़चनें बनी रह सकती हैं।
सप्ताह का उत्तरार्ध स्वास्थ्य और रिश्तों के लिहाज से थोड़ा संवेदनशील रहेगा। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए पार्टनर की भावनाओं और जरूरतों को समझने का प्रयास करें। धैर्य और विनम्र व्यवहार आपके लिए परिस्थितियों को संभालना आसान बनाएगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सावधानी से कदम उठाने का रहेगा। आपकी छोटी सी लापरवाही किसी बड़े काम को प्रभावित कर सकती है। करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में काम टालने या एक साथ कई जिम्मेदारियां उठाने से बचें। ऐसा करने पर काम की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और बनते हुए काम भी अटक सकते हैं। सप्ताह के शुरुआती दिनों में जमीन-मकान से जुड़े मामले परेशानी का कारण बन सकते हैं। किसी बड़ी योजना या कारोबार में निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति या शुभचिंतक की सलाह लेना बेहतर होगा।
साप्ताहिक राशिफल:
स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में यह सप्ताह थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी मेहनत के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगेंगे। इससे आत्मविश्वास और उत्साह दोनों बढ़ेंगे।
हालांकि उपलब्धियां मिलने के दौरान भी अपनी वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी होगा। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बात आपकी खुशियों को प्रभावित कर सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाते समय परिवार के सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें और बातचीत से समाधान निकालने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं और बजरंग बाण का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको इस सप्ताह एक साथ कई काम अपने ऊपर लेने से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि प्राथमिकता तय करके एक-एक काम को पूरा करें। दूसरों के साथ सहयोग और बेहतर तालमेल बनाकर चलने से मुश्किल कार्य भी आसानी से पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। काम की जिम्मेदारियों में अचानक बदलाव संभव है और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी मुद्दे को लेकर मतभेद भी हो सकते हैं।
साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह का पूर्वार्ध स्वास्थ्य और संबंधों के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। यदि पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं तो उपचार में लापरवाही न करें। अपनी दिनचर्या और आराम का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। इस दौरान मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है।
हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियां पहले की तुलना में बेहतर होंगी। जिन समस्याओं को लेकर आप लंबे समय से परेशान थे, उनका समाधान तलाशने का रास्ता मिल सकता है। इससे मन का तनाव और गुस्सा कम होगा। कारोबारियों को इस सप्ताह बड़े फैसले लेने और जोखिम वाले निवेश से बचना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।