फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल (06 से 12 जनवरी 2020)

Sun, 05 Jan 2020 03:03 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल। जानें 06 से 12 जनवरी 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह समय आपके लिए वित्तीय लाभ मिलने के योग बना रहा है, साथ ही आपको एक अलग पहचान भी मिल सकती है जो आपके नाम को चमकाने का काम करेगी। इस दौरान आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में कामयाब हो सकते हैं। व्यावसायिक जीवन अच्छा रहने के आसार हैं। साथ ही धार्मिक कर्मकांडो के प्रति आपका रुझान बढेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह व्यावसायिक क्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है। इस क्षेत्र में आपको वित्तीय हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी महिला से आपका विवाद हो सकता है और साथ ही खर्चों पर भी नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। इस सप्ताह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आपको ध्यान रखना होगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आपको नाम और शौहरत मिलने के योग हैं। अगर आप कृषि, लेखन या प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़ना चाहते हैं, तो इस दौरान जुड़ सकते हैं। सेहत के हिसाब से यह वक्त अच्छा रहेगा। आपको कार्यों में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके धन व प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। बाकी धन और परिवार में बढ़ोतरी होगी। आपके शत्रुओं की ताकत कम करेगा और आपको व्यावसायिक रुप से सुकून का एहसास होगा। आप अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। साथ ही अपनी सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी मां की सेहत में सुधार आएगा। आपकी आय व आयु दोनों में वृद्धि होने के आसार हैं। आपका नाम व शौहरत बढ़ने के आसार हैं। सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक रुप से भी खुद को मजबूत और शांत महसूस करेगें।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आपकी धन-सम्पदा में भी बढ़ोतरी होगी। अधिक कार्य के चलते आप खुद को थका हारा महसूस करेंगे, साथ ही मानसिक तनाव को भी झेलना पड़ सकता है। माता की सेहत संबन्धी चिंताए सता सकती हैं। धनहानि व मानहानि हो सकती है। यात्रा में कष्ट होगा। जमीन-जायदाद सम्बन्धी मामलों में असफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल पर ठीक ठाक प्रदर्शन रहेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आपके लिए नाम और शौहरत की प्राप्ति के योग हैं। आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी, लेकिन आप इस दौरान खुद में ही व्यस्त रहेंगे। साथ ही आपके लिए वित्तीय लाभ के योग भी है, मगर आप कुछ बचा पाने में असमर्थ रहेंगे। हालांकि किसी पुरानी देनदारी या कर्जे से छुटकारा पा सकते हैं।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आप थोड़े स्वार्थी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है, साथ ही अपने सहकर्मियों से सचेत रहने की जरुरत है, क्योंकि उनके मन में आपके प्रति जलन के भाव पैदा हो सकते हैं। कार्य के अत्यधिक बोझ से आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है, इसलिए शांत चित से काम करने की कोशिश करें। 

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके खर्चों में बढो़तरी हो सकती है, आप पर किसी देनदारी का भार भी पड़ सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने से पहले दिमाग को ठंडा रखने की कोशिश करें, और आलस्य को त्यागकर काम पर ध्यान देने की कोशिश करें।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आपको नया नाम और पहचान मिलने के आसार हैं, हालांकि आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। नौकरी में बदलाव और नए व्यवसाय को शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है, त्वचा संबन्धी किसी बिमारी का शिकार हो सकते हैं। 

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कार्यक्षेत्र पर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, मगर फिर भी आप लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब होंगे। उच्चाधिकारियों द्वारा आपके कार्य की प्रसंशा की जा सकती है साथ ही नौकरी में पदोन्नति व वेतनवृद्धि के योग भी बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास के स्तर में बढोतरी हो सकती है। व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आपको निजी जीवन में नाकामयाबियों का सामना करना पड़ सकता है। जिनके कारण आपका मन विचलित रहेगा और आप खुद को थका हारा महसूस करेंगे। परिवार में संपति को लेकर विवाद भी हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढेगा और आपको अपने करियर में नई उंचाईयां छूने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें