फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जनवरी राशिफल: साल का पहला रविवार इन पांच राशियों के लिए लाएगा ढेरों खुशियां, हो सकता है धन-लाभ

Sun, 05 Jan 2020 01:01 PM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 


पढ़ें 5 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशि 
  • आपका आज का दिन काफी बेहतर जाएगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। माताजी से आपको सुख मिलेगा और उन से धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी रहेंगी, हालांकि शीघ्र ही आपके ट्रांसफर के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष राशि 
  • आज के दिन आपके खर्चे काफी होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। परिवार से कोई सुदूर यात्रा पर जा सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। ऑफिस में मन कम लगेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा, दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर है, जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं उन्हें आज अच्छे परिणाम मिलेंगे।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि 
  • पैसे के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे लाभ होगा। मानसिक खुशी होगी, प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है। सुकून भरे पल बिताएंगे और जो लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उन्हें आज पढ़ाई में मन लगेगा, इसके अतिरिक्त आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख मिलेगा, जिससे आपको संतुष्टि प्राप्त होगी। किसी कलात्मक कार्य में अपने हाथ आजमा पाएंगे और उससे धन अर्जित करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि 
  • कार्यक्षेत्र में काम पर ही फोकस करें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और माता पिता का सुख मिलेगा स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। अधिक व्यस्तता से बचें और स्वयं के लिए समय निकालें, प्रेम जीवन में कोई नई बात आपके बीच खुशी का कारण बनेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि 
  • आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी अनुकूल रहेगा, उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बेहतर है हालांकि जिनकी शादी हो चुकी है उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। कार्यस्थल पर आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, अपने काम से काम रखेंगे तो अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि 
  • आज का दिन धन के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा, आमदनी में गिरावट आ सकती है और किसी निवेश के कारण जोखिम उठाना नुकसानदेह साबित हो सकता है, निवेश से बचें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, पारिवारिक जीवन में दिन अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से मिलने जुलने की स्थिति बनेगी और संबंध बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशि 
  • व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में भी परिजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्राओं पर जानें के लिए समय अनुकूल नहीं है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा तथा प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि 
  • कार्य में विलंब हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे, इस दौरान खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है जिससे बचने का प्रयास करना आवश्यक होगा यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशि 
  • आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। निवेश किए गए धन से लाभ होगा। अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावट का दौर खत्म होगा यदि आप शादीशुदा है तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ सकता है।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशि 
  • निजी जीवन के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताएंगे परिवार का सहयोग भी काम में मिलेगा और पेशेवर जीवन में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। खर्च काफी अधिक रह सकते हैं, हालांकि आवश्यक कार्यों पर ही खर्च होंगे लेकिन फिर भी आपकी जेब पर बोझ पड़ेगा। आज आपके जीवनसाथी और माताजी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा और दोनों साथ में शॉपिंग करने जा सकते हैं।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि 
  • कार्यक्षेत्र में प्रबल सफलता मिल सकती है और काम के उद्देश्य से की गई यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी छोटी यात्रा पर जाने से मन भी प्रसन्न होगा और आपको कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में और दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी होगी हालांकि खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा फिर भी मन प्रसन्न रहने से कार्य में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशि
  • परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को सफलता प्रदान करने में सहायता करेंगे। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी, धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन का तनाव आप पर हावी हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा, जो लोग किसी प्रेम बंधन में हैं उनके लिए दिन अनुकूल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें