फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 2026: 5 से 11 अक्तूबर तक इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Fri, 02 Oct 2026 12:45 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

साप्ताहिक राशिफल (05 से 11 अक्तूबर 2026): अक्तूबर का यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं 05 से 11 अक्तूबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
 
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : AI
5 से 11 अक्तूबर 2026 का सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से कई महत्वपूर्ण ग्रह स्थितियों के कारण खास रहने वाला है। इस दौरान शुक्र तुला राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे, जबकि बुध भी तुला राशि में स्थित होंगे। 7 अक्तूबर को बुध और शुक्र की युति बनेगी, जिससे बातचीत, व्यापार, रिश्तों, रचनात्मक कार्यों और आर्थिक मामलों से जुड़े विषय प्रमुख रह सकते हैं। वक्री शुक्र के प्रभाव में पुराने रिश्तों, अधूरे फैसलों और आर्थिक योजनाओं की दोबारा समीक्षा की स्थिति बन सकती है।

इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में तथा शनि वक्री अवस्था में मीन राशि में रहेंगे। 8 अक्तूबर को गुरु आश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे, जबकि 9 अक्तूबर को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चरण में प्रवेश करेंगे। वहीं 11 अक्तूबर को सूर्य चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और इसी दिन शुक्र-मंगल के बीच 90 डिग्री का संबंध बनेगा।

ग्रहों की इन स्थितियों के कारण सप्ताह में करियर, धन, व्यापार, पारिवारिक संबंधों और निजी जीवन से जुड़े मामलों पर ध्यान बढ़ सकता है। कुछ लोगों को पुराने काम दोबारा पूरे करने के अवसर मिल सकते हैं, वहीं आर्थिक फैसलों और रिश्तों में जल्दबाजी से बचकर परिस्थितियों को समझना उपयोगी रहेगा। आइए जानते हैं 5 से 11 अक्तूबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा और आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। इस दौरान की जाने वाली यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगी। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा, लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको अपने कार्य सावधानीपूर्वक करने होंगे। यदि आप अपने बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे तो आपके कार्य देर से ही सही लेकिन सिद्ध होंगे।

सौभाग्य का साथ मिलने से आप किसी भी बड़ी समस्या में नहीं पड़ेंगे, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको करियर-कारोबार में मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके चलते शारीरिक-मानसिक कष्ट मिल सकता है। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य विशेष की सेहत या उससे जुड़ी किसी समस्या को लेकर आपका मन अशांत रहेगा। सप्ताह के अंत में लंबी दूरी की यात्राओं को करने से यथासंभव बचें और इस दौरान जोखिम पूर्ण कार्य या फिर धन निवेश न करें, अन्यथा हानि एवं कष्ट मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा आपको भावनात्मक पीड़ा मिल सकती है। दांपत्य जीवन  सामान्य रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
 
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष में अचानक से बाधा आ सकती है, जिसे दूर करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। कठिनाई भरे समय में आपके मित्रगण एवं शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे। यदि आप प्रेम प्रसंग में हैं तो आपको इस सप्ताह कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिसके कारण सामाजिक बदनामी झेलनी पड़े। करियर-कारोबार में भी नियमों का उल्लंघन करने से बचें और समय पर अपने काम निपटाएं, अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने खानपान के साथ सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा अन्यथा आपकी सेहत नरम पड़ सकती है। इस दौरान आपको कार्य विशेष को करने के लिए धन उधार लेना पड़ सकता है। वृषभ राशि के जातकों को अपने काम सिद्ध करने के लिए सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ संबंध मधुर बनाए रखना चाहिए। दांपत्य जीवन की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य साबित होगा। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्त्वपूर्ण कार्य बन सकता है। प्रेम प्रसंग में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राक्ष की माला से शिव मंत्र का जप करें।
 

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कदम-कदम पर सुख-सौभाग्य का साथ मिलेगा। इस सप्ताह आप पाएंगे कि आपकी आर्थिक स्थिति तेजी से सुधर रही है। सप्ताह के मध्य में आपको कहीं से अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। पूरे सप्ताह आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा। इस हफ्ते नौकरीपेशा लोगों के लिए समय परिवर्तनकारी बन रहा है। यदि आप लंबे समय से पदोन्नति या फिर मनचाहे स्थान पर तबादले के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। आपके वेतन और आय वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ होगा।

इस सप्ताह किसी बड़ी कारोबारी डील को करने से आपकी बाजार में साख बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन की ओर प्रवृत्त होंगे। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने भाई-बहनों अथवा माता-पिता से मनचाहा सहयोग समर्थन नहीं मिल पाएगा लेकिन उत्तरार्ध तक सभी आपकी बात से सहमत हो सकते हैं। इस दौरान आपके संबंधों में सकारात्मक सुधार होता नजर आएगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो नवीन प्रेम प्रसंग के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
 
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातको के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए। यदि आप अपने कार्य को सही तरीके से युक्तिपूर्वक करते हैं तो आप किसी भी कठिन परिस्थिति से आसानी से निकलते हुए अपने कार्य को मनचाहे तरीके से पूरा कर सकेंगे। इस हफ्ते छात्र वर्ग का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। इस दौरान व्यवसायी वर्ग को राज्य से जुड़े कार्यों में रुकावट का अनुभव होगा। अपने कार्यों में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी एवं सत्ता से जुड़े लोगों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें अन्यथा आपको राजकोप झेलना पड़ सकता है।

इसी प्रकार अपने कागजी काम समय पर निपटाएं अन्यथा धन हानि के साथ मानहानि होने की आशंका बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस दौरान आपका मन पूजा-पाठ में खूब रमेगा। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बचें और अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या चिंता का कारण बन सकती है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
 
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और सफल साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बहुप्रतीक्षित कामना के पूरा होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आपके कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। पूरे हफ्ते आपको अपने मित्रों तथा परिजनों का सहयोग-समर्थन प्राप्त होगा। यदि आप बीते कुछ समय से किसी घरेलू समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह किसी प्रभावी या बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल आएगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे।

कोर्ट-कचहरी में लंबित मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। शासन-प्रशासन से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। इस सप्ताह सेहत और संबंध दोनों ही सामान्य बने रहेंगे। यदि आप बीते कुछ समय से किसी रोग या पीड़ा को झेल रहे हैं तो इस सप्ताह उसमें सुधार होना प्रारंभ हो जाएगा। घर-परिवार के सदस्यों के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान पक्ष से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।
 
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष के लिए आपको जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्य विशेष में आने वाली अड़चन को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा, लेकिन अंतत: आप आप युक्तिपूर्वक कार्य करके अपनी विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल बना लेंगे। सप्ताह के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान कन्या राशि के जातकों को करियर-कारोबार से जुड़े मामलों में बहुत सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप पार्टनरशिप में कोई काम करते हैं तो धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें और कागजी काम सही तरीके से सही समय पर निबटाएं।

छात्र वर्ग की पढ़ाई-लिखाई में बाधाएं आ सकती हैं। यदि आप विदेश में करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो इसके लिए आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसायियों के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान आप मार्केट में आई तेजी का लाभ उठाने में चूक सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सावधानी अपेक्षित रहेगी। इस दौरान लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां हो सकती हैं। लव पार्टनर से मेल-मिलाप में अड़चनें आएंगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके द्वारा किये गये प्रयास और परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। यह समय आपके लिए विशेष उपलब्धि कारक होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की सराहना करते हुए उच्च प्रदान कर सकते हैं। इस सप्ताह सही समय पर सही निर्णय लेने के कारण आपके लिए सफलता का नया द्वार खुलेगा। यदि आप राजनीति या समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका जनाधार बढ़ेगा। सप्ताह के अंत तक आपको आपके कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी धार्मिक-आध्यात्मिक कार्य में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से पूरा हफ्ता आपके पक्ष में कहा जाएगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। आप युक्तिपूर्वक आप धन संचय करने में सफल होंगे। संतान पक्ष से जुड़ी सफलता से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग एकाग्र मन से अध्ययन करेगा तथा परीक्षा परिणाम भी उनकी अपेक्षा के अनुरूप प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर उसके साथ प्रेम और सामंजस्य में वृद्धि होगी।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
 

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको अपने प्रत्येक कार्य सावधानी और सूझबूझ के साथ करने होंगे। सप्ताह की शुरुआत में वृश्चिक राशि के ग्रह योग अनुकूल नहीं कहे जाएंगे। इस दौरान कार्य विशेष में अचानक से कोई अड़चन आ जाने से मन दुखी रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग और सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपके विरोधी सक्रिय होकर आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं।

इस दौरान आपको अपने कार्य सावधानी के साथ करने होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर तनाव होने की आशंका रहेगी। यह समय कारोबार की दृष्टि से भी थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। ऐसे में इस दौरान धन का लेनदेन करते समय तथा निवेश करते समय खूब सावधानी बरतें। छात्र वर्ग को अध्ययन में विशेष ध्यान देना होगा, तभी उन्हें अनुकूल परिणाम प्राप्त हो पाएंगे। प्रेम संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको कड़ी परीक्षा देते हुए अपने लव पार्टनर के विश्वास को जीतना होगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
 

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके कार्य व्यक्ति विशेष की मदद से पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह पूरा हफ्ता शुभ फलप्रद बना हुआ है। धनु राशि के जो जातक बेरोजगार हैं उन्हें मनचाहे रोजगार की प्राप्ति तो वहीं पहले से कार्यरत लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में धनु राशि के जातकों के परिश्रम और प्रयास की प्रशंसा होगी। इसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया जा सकता है। सहकर्मी और अधिकारी वर्ग आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

इस हफ्ते कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा और संचित धन में वृद्धि होगी। कारोबार में मनचाही प्रगति से व्यापारी वर्ग का मन हर्षित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग हैं। इस दौरान आप भूमि-भवन, वाहन आदि क्रय कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आत्मीयजनों के साथ सुखद समय बिताने अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान अचानक से पिकनिक पार्टी अथवा पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। प्रेमी जनों को साथ में सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करते हुए मधुराष्टकं का पाठ करें।
 

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी।  सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन आप आलस्य या अभिमान के चलते उसका लाभ प्राप्त उठाने में चूक सकते हैं। इस दौरान की जाने वाली यात्राएं थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी साबित हो सकती हैं। मकर राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उन्हें इस हफ्ते किसी योजना या कारोबार में सोच-समझकर धन निवेश करने की आवश्यकता रहेगी।

सप्ताह के मध्य में आपका धन बेवजह की चीजों में अपव्यय हो सकता है। जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान मकर राशि के जातकों को घर और बाहर दोनों जगह विवादों से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी प्रिय सदस्य की सेहत या फिर उससे जुड़ी किसी अन्य समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपको  इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। रिश्ते-नाते को मधुर बनाए रखने के लिए मकर राशि के जातकों को कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। इस हफ्ते जीवनसाथी से पृथक रहने की स्थिति बन सकती है।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
 

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों से सहयोग-समर्थन प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले कहीं बेहतर होगी। आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको किसी व्यक्ति विशेष से उत्तम मार्ग दर्शन प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपका किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मिलने के योग बनेंगे।

इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को रोजगार के नए अवसर थोड़े प्रयास से ही प्राप्त हो जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन की दृष्टि से समय उत्तम है। उन्हें उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप किसी कार्य विशेष के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं। इस दौरान कारोबार में मनचाही प्रगति एवं लाभ से आप संतुष्ट रहेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सुखद कहा जाएगा। आप अपने मनोभावों से अपने पार्टनर को इंप्रेस करने में कामयाब हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
 
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके काम आसानी से और मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक से करियर-कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस दौरान खर्च की अधिकता रहेगी, जिसके कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है।

इस सप्ताह छात्र वर्ग की पढ़ाई-लिखाई पारिवारिक कलह या किसी समस्या के चलते प्रभावित हो सकती है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह भूमि-भवन के क्रय-विक्रय या फिर अन्य किसी बड़े फैसले को असमंजस की स्थिति में लेने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछेक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। अधिकारी वर्ग के साथ वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे तनाव से बचने के लिए छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें