फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष गणना (01 से 07 फरवरी तक): फरवरी के पहले सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 01 Feb 2021 11:45 AM IST
रुस्तम राणा पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल (01 से 07 फरवरी 2021) - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि

सप्ताह का आरंभ स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। नजले, जुखाम तथा बुखार आदि से बचें। गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा समय पर धन वापसी में कठिनाइयां आएंगी। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया सुधार अप्रत्याशित सफलता दिलाएगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। 1 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन

2 of 12
rashi
वृषभ राशि
सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रह गोचर और अनुकूल है। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य गुप्त शत्रुओं से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 6 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
rashi
मिथुन राशि
सप्ताह के आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। सप्ताह के मध्य ग्रह-गोचर में और सुधार आने के फल स्वरुप सोची समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया प्रयास अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। 2 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
rashi
कर्क राशि
अपने सौम्य स्वभाव और उदार व्यक्तित्व के बलपर कठिन से कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। सप्ताह के मध्य पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभाग में प्रतीक्षित पड़े कार्यों में थोड़ा और विलंब लगेगा। सप्ताहांत ग्रह गोचर अनुकूल होने के परिणाम स्वरुप विषम परिस्थितियां समाप्त होंगी। 4 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
rashi
सिंह राशि
सप्ताह का आरंभ आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। आय के साधन बढ़ेंगे। निक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सप्ताह के मध्य विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग भी मिलेगा। सप्ताहांत कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा। 6 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
rashi
कन्या राशि
सप्ताह के आरंभ में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में पूर्णतः कामयाब रहेंगे। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। सप्ताह के मध्य महँगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं। जमीन जायदाद अथवा वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण होने के योग। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। सप्ताहांत नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। 5 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
rashi
तुला राशि
सप्ताह के आरंभ में अत्यधिक भागदौड़ और व्यर्थव्यय का सामना करना पड़ेगा, जिसके फलस्वरूप आर्थिक तंगी भी आ सकती है सावधान रहें। झगड़े विवाद से बचें। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। सप्ताह के मध्य ग्रह-गोचर की अनुकूलता कठिनाइयों में कमी लाएगी। मान-सम्मान की वृद्धि होगी बिगड़ते काम बनेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। 2 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
rashi
वृश्चिक राशि
संपूर्ण सप्ताह अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। आयके साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। शीर्ष नेतृत्व से भी सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से संबंधित कोई भी कार्य संपन्न करवाना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों के लिए ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा। रोमांस में समय नष्ट न करें कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। 7 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
rashi
धनु राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी और दान पुण्य भी करेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों से भी रिश्ते मधुर होंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में और सुधार आने के फलस्वरुप अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। 6 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
rashi
मकर राशि
कामयाबी की दृष्टि से संपूर्ण सप्ताह बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी सप्ताह सफलताओं भरा रहेगा। कार्य बाधाएं दूर होंगी केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। सप्ताह के मध्य मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सप्ताहांत परिवार का माहौल और खुशनुमा रहेगा।

11 of 12
rashi
कुंभ राशि
सप्ताह के आरंभ में अशुभ ग्रह-गोचर पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करवाएंगे। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अशुभ समाचार प्राप्ति के योग। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर की अनुकूलता कार्य व्यापार में उन्नति प्रदान करेगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 2 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
rashi
मीन राशि
सप्ताह के आरंभ में कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही विवाह संबंधित वार्ता भी तभी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी कोई कार्य उलझा हुआ हो तो उसे संपन्न करने का सही समय है। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। झगड़े विवाद और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं। सप्ताहांत ग्रह गोचर की अनुकूलता पुनः सभी कठिनाइयों से मुक्ति प्रदान करेगी। लिए गए निर्णय सराहनीय रहेंगे। 4 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें