Saptahik Rashifal 01- 07 September 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
Weekly Horoscope (01-07 September): सितंबर का पहला सप्ताह कुछ खास राशियों के लिए सौगात लेकर आ रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो इस सप्ताह चंद्रमा पर बृहस्पति की शुभ दृष्टि पड़ रही है, जिससे धन लक्ष्मी योग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष में इसे बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि यह योग न केवल आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है, बल्कि जीवन में खुशियों, सम्मान और समृद्धि का भी मार्ग खोलता है। इस प्रभावशाली योग का सबसे ज़्यादा लाभ मेष, मिथुन समेत 5 राशियों को मिलने के संकेत हैं। ऐसे में यदि आप भी उन भाग्यशाली राशियों में शामिल हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए तरक्की, समृद्धि और सफलता का संदेश लेकर आया है। जानिए कौन सी हैं वो लकी राशियाँ और क्या कहता है आपका साप्ताहिक राशिफल। Chaturgrahi Yoga: सूर्य की राशि में शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग, इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।
साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह मेष राशि वालों को जल्दबाजी से बचना होगा क्योंकि अधूरी या जल्दी में की गई कोशिशें उलझन में बदल सकती हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में स्थितियाँ बेहतर होंगी, इसलिए महत्वपूर्ण फैसले और योजनाएं उस समय लेना बेहतर रहेगा। अपनी ऊर्जा, समय और आर्थिक संसाधनों का सही उपयोग करें ताकि मुश्किलें खुद-ब-खुद हल हो जाएं। किसी भी दबाव में आकर निर्णय न लें और अगर जरूरी हो तो ‘न’ कहना भी सीखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर मौसमी बीमारियों से बचाव करें। नौकरीपेशा जातकों को सप्ताह की शुरुआत में विरोधियों से सावधान रहना होगा, लेकिन अंत तक परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों को आलस्य से बचकर मेहनत करनी होगी। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमान चालीसा सात बार पढ़ें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।
साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह योजनाबद्ध मेहनत का फल लेकर आएगा। यदि आप अपनी ऊर्जा और समय का सही इस्तेमाल करें तो करियर और व्यापार में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। नए कार्य या जिम्मेदारियां मिलें तो उन्हें पूरी लगन से निभाएं। स्वास्थ्य और सौभाग्य दोनों आपका साथ देंगे। रिश्तों में मिठास बनाए रखें, किसी के मज़ाक में उपहास करने से बचें अन्यथा पुराने रिश्तों में दरार आ सकती है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने के बजाय आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करें। व्यापार में पैसों के लेन-देन को लेकर सावधानी बरतें और कागजी कामकाज सही रखें। व्यस्तता के बीच जीवनसाथी के लिए भी समय निकालना जरूरी होगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि वालों का मन इस सप्ताह कुछ तनाव और बेचैनी महसूस कर सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा और सहयोग की कमी खटक सकती है। इसलिए इस समय अपने करियर या व्यवसाय के बारे में ठोस निर्णय लेने से बचें। अपनी योजनाओं या समस्याओं को ज्यादा लोगों के सामने न रखें, क्योंकि उनका गलत फायदा उठाया जा सकता है। व्यापार में फंसे हुए धन को निकालना मुश्किल हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। भूमि, भवन या वाहन खरीदने से पहले सलाह जरूर लें। जीवनसाथी या प्रेमी की मदद आपको परेशानियों में सहारा देगी। घरेलू महिलाएं धार्मिक कार्यों में रहींगी।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी की सेवा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।
साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा। मेहनत में कमी न करें, क्योंकि मेहनत से सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में संयम और सहयोग से काम करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, चोट या पुरानी बीमारी उभर सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पिता के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है, इसलिए बातचीत से समाधान खोजें। आर्थिक फैसले सप्ताह के पहले भाग में करें और व्यापारिक डील के लिए सलाह जरूर लें। प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी से बचें। पारिवारिक सुख के लिए यह समय मध्यम फलदायी रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।
साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह खर्चीला साबित होगा। घर की मरम्मत, सजावट या आराम-सुविधा पर बड़ा खर्च हो सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। अपनी बातों पर नियंत्रण रखें, वाणी से विवाद हो सकता है इसलिए विनम्रता से पेश आएं। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और वरिष्ठों से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। माता-पिता की आर्थिक मदद मिल सकती है। संतान से खुशखबरी मिलेगी। विरोधियों को चुप कराने में आपकी समझदारी काम आएगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।
साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह उन्नति और सौभाग्य लेकर आएगा। हर क्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स की मदद से समस्याएं सुलझेंगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से संतुष्ट रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी और विरोधी कमजोर होंगे। नए आय के स्रोत बनेंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय के लिए समय शुभ है। छात्र वर्ग को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु की पूजा करें और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।
साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। करियर और व्यापार में शुरुआत में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। कार्य सावधानी से करें और जोखिम भरे फैसले टालें। व्यवसाय में धोखाधड़ी से बचें। नए विचार या योजना बनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का सम्मान करें और उन्हें थोपने से बचें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करें और रुद्राष्टकं का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: गूढ़, मजबूत इच्छाशक्ति, साहसी, रहस्यमय।
साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहेगा। कार्य में सावधानी जरूरी है क्योंकि विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं और मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। कानूनी मामलों में सुलह की कोशिश करें। नौकरी में बड़ा बदलाव नहीं होगा। प्रेम संबंधों में सावधानी जरूरी है, जीवनसाथी या ससुराल से तनाव हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: गुरु (बृहस्पति)
स्वभाव: उत्साही, ज्ञानप्रिय, स्वतंत्र, दयालु।
साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत व्यस्त रहेगा। कामकाज का बोझ बढ़ेगा, जिससे थकान रहेगी। खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखें। घरेलू समस्याएं सामने आ सकती हैं, पर धैर्य से उनका समाधान करें। यात्रा के योग बनेंगे, जो लाभकारी रहेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़ी नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए निवेश सावधानी से करें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: मेहनती, धैर्यशील, अनुशासित, लक्ष्यपरक।
साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से लाभकारी रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। लंबी यात्रा लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य और संबंध दोनों अच्छे रहेंगे। काम में अधिक सावधानी रखें और दूसरों पर भरोसा कम करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बड़ी व्यावसायिक डील करने का मौका मिलेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
उपाय: प्रतिदिन शिव की पूजा करें और रुद्राष्टकं का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: गुरु, शनि (पारंपरिक), यूरेनस (आधुनिक)
स्वभाव: नवीन विचारक, स्वतंत्र, सामाजिक, मानवतावादी।
साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित रहेगा। क्रोध या भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। धैर्य और समझदारी से काम लें। कार्यक्षेत्र में छोटी बातों पर ध्यान न दें और लक्ष्य पर फोकस करें। यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम संबंधों में संयम जरूरी है, साथी पर अपनी इच्छा न थोपें। जीवनसाथी से सहयोग कम मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
मीन राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: बृहस्पति
स्वभाव: संवेदनशील, कल्पनाशील, सहानुभूतिपूर्ण, आध्यात्मिक।
साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ और सौभाग्यशाली रहेगा। लंबे समय से रुके काम बनेंगे और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। घर और बाहर दोनों जगह सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। नई संपत्ति खरीदने के अवसर बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में सम्मान और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ पर्यटन या पिकनिक का आनंद मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु को पीले फूल और चंदन अर्पित करें और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।