फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (18 से 24 फरवरी) : पैसे और करियर के मामले में कैसा रहेगा हफ्ता

Mon, 18 Feb 2019 10:44 AM IST
विनोद शुक्ला ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
फरवरी महीने के तीसरे सप्ताह में कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति, सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड में पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
यह सप्ताह धनार्जन के लिए अनुकूल है। सप्ताह की शुरुआत में किसी व्यापार को शुरू करने के इरादे से निवेश करना अच्छा रहेगा। इस समय काम धंधे में बढोत्तरी होने से भी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आप कोई अच्छी योजना बना कर लाभ कमा सकते हैं। आपके मित्र भी इसमें आपके सहयोगी रह सकते हैं। वहीं सप्ताहांत कर्ज के लेन देन के मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। यदि आपने गुप्त रूप से किसी को पैसे दे रखें है और इस समय उसकी जरूर आपको महसूस हो रही है तो सप्ताहांत में वे पैसे आपको मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
यह सप्ताह आपकी  कड़ी मेहनत के परिणामों को प्राप्त करने के अच्छे अवसरों को इंगित करता है। आफ़िस के लोग आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में वांछित सुधार होगा। सुदृढ़ आर्थिक स्थिति  लोगों के साथ संबंध बनाने और वांछित स्थिति पाने में मदद करेगी। आपको जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचना चाहिए क्योंकि कोई आपका नुकसान कर सकता है। सप्ताह के अंत में तनाव और परेशानियों के संकेत हैं I आप में से कुछ के द्वारा अपव्यय संभव है। शेयर बाज़ार निवेश से आप में से कुछ तात्कालिक मुनाफा कमा सकते हैं I

4 of 13
मिथुन
इस हफ्ते आपको प्रतियोगियों और द्वंदियों पर विजय हासिल करने के लिए अधिक प्रयास नहीं करना पड़ेगा। ग्रह चाल का संकेत है कि सतत प्रयास और प्रभावी योजना आपकी तेजी से नेतृत्व बनाए रखने की क्षमता में मदद करेगी। बिक्री और विपणन में लगे पेशेवर सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठाकर वांछित परिणाम देने  में सफल होंगे। इस सप्ताह कार्य संबंधी यात्रयों से व्यापारियों को विशेष लाभ होगा ।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और विभिन्न स्रोतों से लाभ हो सकता है। आपको नए उद्यम से और विवेकपूर्ण निवेश से भी अच्छे लाभ हो सकते हैं। आपकी महत्वाकांक्षाओं को गति मिलेगी और आप उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेंगे I व्यापारिक और व्यावसायिक मोर्चे पर आप नए सम्बन्ध और नए सौदे स्थापित कर पायेंगे। विदेशियों से संपर्क और सहयोग सम्बंधित यात्राएँ फलदायी रहेंगी। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
यह सप्ताह आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती देने वाला सिद्ध होगा। यदि आप कर्जदार हैं और उसे चुकाना चाहते हैं तो उसके लिए यह एक अच्छा समय है। कार्य व्यवसाय के माध्यम से भी लाभ का प्रतिशत बढेगा। यदि आपको ऐसा लगता है कि कोई आपको आर्थिक नुकसान पहुंचाना चाह रहा है तो इस सप्ताह आपका यह भय दूर हो जाएगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार धन लाभ जरूर होगा। यदि आप बैंक से कोई लोन लेना चाह रहे हैं तो इस सप्ताह उस काम में प्रगति या सफलता की उम्मीद बन रही है। यदि किसी भी आर्थिक मुद्दे को लेकर आपके मन में कोई बेचैनी रही है तो उसके दूर होने का समय आ चुका है। 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
इस अवधि में अल्प समय के लिये बुद्धि के भ्रमित होने की संभावनाएं बन रही हैं I इसके कारणवश  योजनाओं पर निर्णय लेने में आपको समय लग सकता है I निर्णय में अत्यधिक विलम्ब आर्थिक लाभ में कमी कर सकता हैI अपने व्यवहार एवं वाकशक्ति के बल पर आप मनवांछित परिणाम पाने में सफल रहेंगेI आप अपने व्यर्थ के व्ययों पर भी नियंत्रण करने में सक्षम रहेंगे। व्यवसायिक सन्दर्भ में उन्नति एवं प्रगति पाने के लिए  इस समय आप जोश- उत्साह व पराक्रम से परिपूर्ण हैं I पहल करने से अपने व्यावसायिक और आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त कर पायेंगे।

8 of 13
राशि
इस सप्ताह करियर, भाग्य और आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी है सभी परियोजनाओं के फलने के लिए एक आदर्श समय है।आप में से जो भी नौकरी में बदलाव के इच्छुक हैं उन्हें नवीन अवसर प्राप्त होंगे। स्थिति अनुसार निर्णय लें। अपने आस-पास के लोगो के बारे में सावधान रहें। लंबित नौकरियों और परियोजनाओं को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

9 of 13
राशि
कुछ रचनात्मक और मूल विचारों के लिए नए व्यावसायिक अवसर खुलेंगे। वित्तीय बाधा आप में से कुछ को कठोर निर्णय लेने के लिए मजबूर कर सकती है। व्यवसायिक शब्दों में अधिकारियों के साथ समस्याओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। यह बेहतर होगा कि चीजों को जस-तस स्वीकार न करें और दूसरों की गलत राय से प्रभावित होने से बचें। साझेदारी रणनीतियों में कुछ बदलाव हो सकते हैं। नौकरी  के मोर्चे पर यह बेहतर होगा कि अधीनस्थों पर भरोसा न करें। लंबित कार्यों को उचित ध्यान देने की जरूरत है। साझेदारी के मामले में आप भागीदारों के साथ अपनी योजनाओं का खुलासा करेंगे ताकि वे बाद में शिकायत न करें।

10 of 13
राशि
इस सप्ताह कार्यस्थल पर तनाव सहयोगियों के साथ झगड़े को जन्म दे सकता है। आपको टकराव से बचने और अधिक समझौतावादी रवैया अपनाने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अधिक विनम्र रहने की आवश्यकता हैI यह सप्ताह किसी नए उद्यम के लिए या सट्टा निवेश के लिए लाभदायक नहीं हैI व्यापारिक यात्रा संभव है। व्यापारियों को दृढ़ इच्छा शक्ति उतार-चढ़ाव के साथ-साथ कठिन परिस्थितियों में भ्रम से बचाएगी और वह सही काम कर पायेंगे।

11 of 13
राशि
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप सुख सुविधाओं पर खर्चे कर सकते हैं। मनोरंजन के संसाधनों स्वादिष्ट भोजन के लिए भी कुछ खर्चें हो सकते हैं। सप्ताह का मध्य किसी व्यापार को शुरू करने के लिए शुभ रहेगा। सप्ताह के मध्य में काम धंधे में बढोत्तरी होने से भी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है। वहीं सप्ताहांत आर्थिक दृष्टि से मिला जुला फलदायी रहेगा। विलासिता की वस्तुओं को क्रय करने में आपके खर्चे हो सकते हैं। लेकिन यदि आपने किसी को कुछ पैसे उधार दे रखे हैं तो उसकी प्राप्ति हो सकती है।

12 of 13
राशि
यह सप्ताह अच्छा लाभ इंगित करता है। आप अपने उद्यम से वांछित सफलता प्राप्त करेंगे। आप उच्च अधिकारियों के लोगों के पास जा सकते हैं जो आपकी मदद करेंगे। वित्तीय लेनदेन के दौरान सावधान रहना बेहतर है। सोचा समझा निवेश फायदेमंद परिणाम लाएगा। सप्ताहांत में लाभ के अवसर मजबूत होंगे। सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आप उत्साह से भरे रहेंगे। भागीदार व सहयोगी सहयोग देंगे। आपका व्यापार-व्यवसाय बढेगा। आपकी प्रसिद्धि और सम्मान में इजाफा होगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
विशेष रूप से सप्ताह की शुरुआत में कार्य स्थल की  समस्याएं आप में से कुछ को थोड़ा हतोत्साहित कर सकती हैं। सीनियर के साथ अनावश्यक तर्क में शामिल होने की संभावना समस्या पैदा कर सकती हैं- सावधान रहें I व्यापारियों जरुरी कागजातों पर हस्ताक्षर करते समय जल्दबाजी से बचे। विपणन और इंजीनियरिंग क्षेत्रों में लगे पेशेवरों बिना सोचे समझे अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें