प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष
आज प्रेम सम्बन्धों के प्रति आपके स्वतन्त्र विचार कोई झमेला ना खड़ा कर दें, इसके प्रति सचेत रहें। बातचीत के दौरान सोच-समझ शब्दों का प्रयोग करें। आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज हर कोई आप से दोस्ती करनाचाहेगा और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में खुशी महसूस करेंगें। अपने प्रिय को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इस बात से उसे ठेस लगेगी।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
आज आप के जीवनसाथी का मन उदास है और आप चाहते हैं कि दिन अच्छा गुजरे, तो शांति बनाए रखें। उनकी भावना को महत्व दें। दिन को खूबसूरत बनाने के लिए किसी अच्छी सी फिल्म देखने और बढि़या सा भोजन करने का प्लान बनेगा। हालांकि इन कीमती पलों को ख्याली पुलाव पकाने में न गंवाएं। आर्थिक तौर पर भी सुधार तय है। संतान के साथ बाजार जा कर उसकी इच्छा पूरी करेंगें।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
विदेश में रहने वाले लोगों का अपने परिवार घर से कनेक्शन बनेगा। अगर आपका पार्टनर आपसे दूर है तो मोबाइल, सोशल मीडिया द्वारा बात हो जाएगी। मुलाकात का लंबा इंतजार खत्म होगा।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो गलत बोलने से बचें। कुछ मीठे बोल आपके रिश्तों में प्रगाढ़ता लाएंगे। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाकात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ मिल कर भविष्य की योजनाएं बनाने के लिये दिन उत्तम है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
मौज-मस्ती और मनपसंन्द काम करने का दिन है। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए बहुत खास करने वाला है। आज अपने प्रेमी संग डेट पर जा सकते हैं। कोई दूर का रिश्तेदार आज आपसे संपर्क कर मदद मांग सकता है। आज आप अपनी बहन के लिये गिफ्ट खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
आज लव पार्टनर के साथ छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं। हालांकि यह आपके प्रेम सम्बन्धों को खराब करने में विफल रहेंगें। आज आपको सच्चे प्यार का अहसास होगा। सेहत अच्छी रहेगी और मन खुश रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला
प्यार-मोहब्बत के लिए बेहतरीन दिन है। आज किसी पार्क में समय बिताएंगे या फिर किसी मॉल में घूमने जाएंगे। आज अपने साथी को ज्यादा समय देंगे। तनाव से मुक्ति मिलेगी। ब्वॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेन्ड में नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन में प्यार को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज का अनुभव आज आ करेंगें।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
बच्चे आज खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो उन्हें सेहतमंद बनाए रखेगा। पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताने का दिन है। अपने प्रिय से दूरी आपको बेचैन कर सकती है। सितारे बता रहे हैं कि बॉस से मुलाकात के बाद कुछेक अड़चनें आ सकती हैं।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु
आज के दिन ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंन्ड एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा कर सकते हैं। अपने प्रेम का इजहार करने का अनुकूल दिन है। जीवनसाथी के साथ दिन बढ़िया गुजरेगा, लेकिन दोस्तों एवं परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर
आज आप अपने प्रिय को नहीं मिल पाएंगे। आज का दिन उसकी याद करते बीतेगा। मुमकिन है कि आपका कोई पुराना मित्र आज आप से संपर्क करेगा। मूड रोमांटिक रहेगा। दिन के शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिलेगा, लेकिन दिन के अंत में आपको उसका साथ मिलेगा।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ
आज अपने जीवनसाथी व परिवार के साथ ऑनलाइन मूवी देखकर दिन अच्छा बिताएंगे। आज अपने खर्चों को बहुत ज्यादा बढ़ाने से बचें ताकि आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। संतान के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा।
मीन
आज आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। अपने प्रियजनों के साथ फिल्म देखना सही निर्णय साबित होगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता या एडमीशन के टेस्ट दे रहे हैं, उनके लिये दिन सामान्य रहेगा। आज आज लव पार्टनर से अपने मन की बात शेयर करेंगे।